Bihar ANM Result : बिहार में 7,780 युवाओं के लिए खुशखबरी! ANM भर्ती का रिजल्ट आया, जानें क्या है आगे का प्लान
Bihar ANM Result : स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHSB) ने आखिरकार Bihar ANM यानी Auxiliary Nurse Midwife की भर्ती परीक्षा का नतीजा जारी कर दिया है। इस भर्ती में शामिल हुए हजारों उम्मीदवारों में से 7,780 खुशकिस्मत अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है। यह रिजल्ट अब आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर लाइव हो चुका है।
5006 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
बिहार सरकार की इस Bihar ANM बड़ी भर्ती में कुल 5006 पदों को भरने की योजना है। स्वास्थ्य विभाग के तहत ये पद बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं क्योंकि Bihar ANM नर्सों की राज्य में काफी जरूरत है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, वहां इन पदों की अहमियत और भी बढ़ जाती है।
इस साल दिसंबर में 17 से 19 तारीख के बीच यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की गई थी। हजारों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और अब उनमें से चुनिंदा अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
Bihar ANM भर्ती बोर्ड ने मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया है। दिलचस्प बात यह है कि विभाग ने 1:1.5 के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी कैटेगरी में 100 पद हैं, तो 150 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि अगर कुछ उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन में असफल हो जाएं या किसी कारण से पीछे हट जाएं, तो अन्य योग्य उम्मीदवारों को मौका मिल सके। रिजल्ट पीडीएफ में हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। इससे उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस वर्ग में कितने नंबर पर चयन हुआ है।
27 जनवरी से शुरू होगा Bihar ANM का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अब चयनित उमेदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए तैयार रहना होगा। यह प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू होकर 3 फरवरी 2026 तक चलेगी। यानी कुल 8 दिनों में सभी 7,780 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।
सभी चयनित उम्मीदवारों को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), शेखपुरा, पटना-14 में अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। यह प्रक्रिया हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
विभाग ने पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए दो बैच बनाए हैं। हर दिन दो शिफ्ट में काम होगा। बैच-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और बैच-2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
हर उम्मीदवार को एक क्रम संख्या दी गई है। इस नंबर के आधार पर आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको किस तारीख और किस समय पर दस्तावेज सत्यापन के लिए जाना है।
पूरा शेड्यूल कुछ इस तरह है:
27 जनवरी 2026:
- बैच-1 (सुबह 10 से 1 बजे): क्रम संख्या 1 से 486
- बैच-2 (दोपहर 2 से 5 बजे): क्रम संख्या 487 से 972
28 जनवरी 2026:
- बैच-1: क्रम संख्या 973 से 1459
- बैच-2: क्रम संख्या 1460 से 1945
29 जनवरी 2026:
- बैच-1: क्रम संख्या 1946 से 2433
- बैच-2: क्रम संख्या 2434 से 2918
30 जनवरी 2026:
- बैच-1: क्रम संख्या 2919 से 3405
- बैच-2: क्रम संख्या 3406 से 3891
31 जनवरी 2026:
- बैच-1: क्रम संख्या 3892 से 4379
- बैच-2: क्रम संख्या 4380 से 4865
1 फरवरी 2026:
- बैच-1: क्रम संख्या 4866 से 5352
- बैच-2: क्रम संख्या 5353 से 5838
2 फरवरी 2026:
- बैच-1: क्रम संख्या 5839 से 6325
- बैच-2: क्रम संख्या 6326 से 6811
3 फरवरी 2026:
- बैच-1: क्रम संख्या 6812 से 7297
- बैच-2: क्रम संख्या 7298 से 7780
हालांकि Bihar ANM के लिए डौक्यूमेंट की आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन आमतौर पर इस तरह के दस्तावेज सत्यापन में निम्नलिखित कागजात की जरूरत पड़ती है। इसमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ANM डिप्लोमा/डिग्री सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं का सर्टिफिकेट (उम्र के लिए), जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर और एडमिट कार्ड ऐसे डॉक्युमेंट लग सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटोकॉपी दोनों साथ लेकर जाएं।
Bihar ANM Result कैसे चेक करें?
अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, तो यह देखना बेहद आसान है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Bihar ANM Result 2025” का लिंक खोजें
- रिजल्ट की पीडीएफ को डाउनलोड करें
- अपना रोल नंबर या नाम से खोजें
- अगर आपका नाम है, तो अपनी क्रम संख्या नोट कर लें
यह भी पढ़े :- Bihar Jobs Vacancy 2026 : बिहार में होगी 3 लाख सरकारी नौकरियों की बम्पर भर्ती, जाने डिटेल्स में जानकारी हिन्दी में
दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जो उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल होंगे, उन्हें अंतिम चयन के लिए विचार किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट भी हो सकता है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को बिहार के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह एक स्थायी सरकारी नौकरी है जिसमें अच्छा वेतन और भत्ते मिलते हैं।

