Bihar Jobs Vacancy 2026 : बिहार में होगी 3 लाख सरकारी नौकरियों की बम्पर भर्ती, जाने डिटेल्स में जानकारी हिन्दी में

Bihar Jobs : बिहार के युवाओं के लिए नया साल 2026 वाकई खास साबित होने वाला है। क्यूंकी नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में रोजगार बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है और अगले तीन महीनों में ही 3 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान होने वाला है।

सामान्य प्रशासन विभाग के बारे में मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने खाली पदों के बारे में जानकारी मांगी है। राज्य सरकार के आदेश पर अलग-अलग विभागों ने अब तक करीब 1.75 लाख खाली पदों की पूरी लिस्ट जमा कर दी है। नए साल के शुरुआती दिनों में ही इन पदों के लिए भर्ती एजेंसियों और आयोगों परमिशन दे कर नोटिफिकेशन जारी कर सकते है। बस इतना ही नहीं इसके अलावा 1.5 लाख अन्य पदों के लिए पहले से ही प्रक्रिया चल रही है। इनके लिए आवेदन फॉर्म और शुरुआती परीक्षाओं की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

Bihar Jobs का’मिशन 1 करोड़’

बिहार सरकार ने युवाओं को लेकर एक Bihar Jobs के बारे में बड़ा विजन रखा है। नई चुनी हुई नई सरकार ने 2025 से 2030 के बीच यानी अगले पांच सालों में पूरे 1 करोड़ युवाओं को नौकरी या स्वरोजगार के मौके देने का प्लान किया है। यह महज एक वादा नहीं, बल्कि ‘सात निश्चय-3.0’ योजना के तहत एक ठोस कार्ययोजना है, जिसमें युवाओं के कौशल विकास और रोजगार निर्माण पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

साधारणतः भर्ती प्रक्रिया इस तरह हो सकती है। 31 दिसंबर 2025 को सभी विभागों को खाली पदों के लिए आखिरी सूची सौंपनी होगी। उसके बाद जनवरी 2026 में भर्ती आयोगों की ओर से पूरे साल का ‘एग्जाम कैलेंडर’ जारी किया जाएगा, जिसमें हर परीक्षा की तारीख साफ-साफ बताई जाएगी। इसके वजह से परीक्षा देने वालों को अपने परीक्षा की तयारी करने में आसानी होगी। सरकार ने विज्ञापन से लेकर फाइनल रिजल्ट तक का पूरा प्रोसेस एक साल के अंदर खत्म करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री के खास आदेश पर अब भर्ती में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जनवरी 2026 में जो भर्ती कैलेंडर आएगा, उसमें परीक्षा की तारीखें और रिजल्ट आने की संभावित डेट्स भी साफ तौर पर दी जाएंगी। खास बात यह है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा नियुक्तियां होने की उम्मीद है।

यह कदम सिर्फ बेरोजगारी दूर करने के लिए नहीं है,Bihar Jobs तयार करने के लिए नहीं है बल्कि इससे राज्य की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो अब समय है तैयारी तेज करने का। यह साल बिहार के युवाओं के लिए करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। तैयारी शुरू कर दीजिए,

यह भी पढ़े