Border 2 का धमाकेदार टीजर हुआ लॉन्च, चौकाने वाला रिव्यू आया सामने

Border 2 का टीजर रिलीज हो गया है और धमाकेदार टीजर देखते ही फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर रिलीज हुए इस 2 मिनट 5 सेकंड के टीजर में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने जो जोश भरा है, वो देखने लायक है। लेकिन सबसे बड़ी बात टीजर का सबसे पावरफुल डायलॉग कभी स्क्रिप्ट का हिस्सा ही नहीं था! इसके कहानी हम आगे बताते है।

Border 2 image ( source- tseries facebook)
Border 2 image ( source- tseries facebook)

जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म बॉर्डर आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। अब जब Border 2 के जरिए वो अपनी इसी लीगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं, तो साफ है कि पूरे देश को नॉस्टेल्जिया की यात्रा पर ले जाने के लिए फिल्म को ए-क्लास होना जरूरी है। और टीजर देखकर लगता है कि ये चारों सितारे इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए तैयार हैं। टीजर की शुरुआत ही सनी देओल के गरजते हुए डायलॉग से होती है – “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, एक हिंदुस्तानी फौजी तुम्हारा इंतजार कर रहा होगा!” बस इतना काफी है दिल में देशभक्ति की लहर दौड़ाने के लिए।

Border 2 के इस टीजर से एक बात तो साफ हो गई है कि वरुण धवन अपनी क्यूट बॉय इमेज पूरी तरह से छोड़ चुके हैं। यूनिफॉर्म में उनका जो गंभीर और इंटेंस अवतार दिख रहा है, वो पहले कभी नहीं देखा गया। उनके चेहरे पर फौजी का फर्ज साफ झलक रहा है।

अब आते हैं असली मजे की बात पर! Border 2 के टीजर में सनी देओल का एक डायलॉग है – “आवाज कहां तक जानी चाहिए…लाहौर तक!” टीजर लॉन्च इवेंट में इस डायलॉग पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये डायलॉग कभी स्क्रिप्ट का हिस्सा ही नहीं था? फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह ने बताया कि जब टीम लेह में शूटिंग कर रही थी, तो वहां आर्मी कैडेट कैंप में एक इंस्ट्रक्टर अपने सोल्जर्स को लाइन में खड़ा कर रहें थे। जब उन्हे लगा कि सोल्जर्स की एनर्जी कम है, तो उन्होंने चिल्लाकर पूछा – “आवाज क्यों नहीं निकल रही है तुम्हारी? ये आवाज किधर तक जानी चाहिए?” और फिर परेड में मौजूद 100 सोल्जर्स ने एक साथ गरजकर कहा – “लाहौर तक!”। अनुराग सिंह ने बताया, “उस पल ने हम सबको चौंका दिया। हमारी पूरी टीम उनके पास गई और पूछा कि क्या वो हमेशा ऐसा करते हैं।”

वरुण धवन ने तुरंत सेंस कर लिया कि अगर ये रियल मोमेंट फिल्म में डाल दिया जाए, तो मूवी का इम्पैक्ट कई गुना बढ़ जाएगा। लेकिन डायरेक्टर अनुराग सिंह को मनाना आसान नहीं था। वरुण ने खुलासा किया, “सर आमतौर पर फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं डालते, जो स्क्रिप्ट का हिस्सा न हो। मैं उनसे गुजारिश करता जा रहा था कि असली मोमेंट हमारे सामने है। मैंने बार-बार रिक्वेस्ट की कि वह इन शब्दों को फिल्म में इस्तेमाल करें। और फिर वरुण को सनी देओल की मदद भी लेनी पड़ी इस डायलॉग को फिल्म में शामिल करवाने के लिए! वरुण ने बताया, “जब सनी सर ये परफॉर्म कर रहे थे, तो मैं लाइन में खड़ा हुआ था और मेरे गूजबंप आ गए थे। वो ट्रेनर भी वहीं खड़े थे और बोल रहे थे ‘आवाज पहुंच ही गई होगी’।”

Border 2 टीजर का रिव्यू ?

आमतौर पर टीजर को रेटिंग नहीं दी जाती, लेकिन Border 2 का टीजर सच में 5 स्टार का ही है। सच तो इसमें कोई भी स्टार नहीं दिख रहा सबने अपना टैलेंट देकर वॉर हीरोज बन गए हैं। सनी देओल का गरजना “हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान” सीधे दुश्मनों के लिए एक खतरनाक चेतावनी है। चेस्ट थम्पिंग और जिंगोइज्म के बावजूद, टीजर दिल को छू जाता है। एक परफेक्ट वॉर क्राई!

दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी तीनों शेरों की तरह दिख रहे हैं, जो दुश्मनों को फाड़ने के लिए तैयार हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक ऐसा है कि इसका कोई जवाब नहीं।

यह भी पढ़े