CLAT Result 2026 क्लॅट परीक्षा के नतीजे घोषित, जाने रिजल्ट की जानकारी विस्तार से

देश के लाखों कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। क्यूंकी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (Consortium of National Law Universities) ने आखिरकार CLAT Result 2026 घोषित कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो आप अभी consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

CLAT Result 2026 image (  source- official website)
CLAT Result 2026 image ( source- official website)

इस साल CLAT की परीक्षा के लिए तकरीबन 92,000 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन असल में परीक्षा देने वालों की संख्या अलग थी। आंकड़े बताते हैं कि अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए 75,009 और पोस्टग्रेजुएट के लिए 17,335 उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया। यानी कुल मिलाकर 96.01 फीसदी उपस्थिति रही, जो काफी अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा रही। परीक्षा में 57 प्रतिशत महिला उम्मीदवार और 43 प्रतिशत पुरुष उम्मीदवार शामिल हुए। इसके अलावा नौ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भी परीक्षा दी।

अब बात करते हैं सबसे महत्वपूर्ण सवाल की जो की टॉप स्कोर कितना रहा? अंडरग्रेजुएट कैटेगरी में सबसे ज्यादा स्कोर 112.75 अंक रहा। वहीं पोस्टग्रेजुएट में किसी ने 104.25 अंक हासिल किए। ये स्कोर 119 अंकों के मूल्यांकन पर आधारित हैं, क्योंकि एक सवाल को हटा दिया गया था।

UG की टॉप 100 रैंक की बात करें तो यहां लड़कों का दबदबा रहा। पहली 100 रैंकों में 64 लड़के और सिर्फ 36 लड़कियां अपनी जगह बना पाई। मतलब टॉप परफॉर्मेंस में लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन PG की कहानी अलग है! यहां 52 लड़कियों ने टॉप 100 में जगह बनाई, जबकि लड़कों की संख्या 47 रही। यानी पोस्टग्रेजुएट लेवल पर महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

शहरों के हिसाब से बात करे तो अंडरग्रेजुएट में बेंगलुरू के छात्रों ने बाजी मारी है टॉप 10 में से 15 छात्र बेंगलुरू के है। उसके बाद दिल्ली के 8 छात्र और मुंबई से 7 छात्रों ने टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया। पोस्टग्रेजुएट में नई दिल्ली 22 छात्रों ने टॉप किया उसके जबलपुर के 8 और जयपुर के 7 छात्रों ने टॉप किया है।

CLAT 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा देशभर के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए गए 126 सेंटर्स पर करवाई गई। इस एग्जाम के जरिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) और दूसरे लॉ कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।CLAT Result 2026 की पूरी प्रोसेस काफी पारदर्शी तरीके से हुई। परीक्षा के बाद 14 और 15 दिसंबर को अंकों की गिनती और जांच का काम पूरा किया गया। फिर 16 दिसंबर को CNLUs की गवर्निंग बॉडी से मंजूरी ली गई और उसके बाद ही CLAT Result 2026 वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

CLAT Result 2026 कैसे चेक करें?

अगर आपने भी CLAT 2026 की परीक्षा दीई है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
  2. होमपेज पर CLAT Result 2026 का लिंक खोजें और क्लिक करें
  3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें
  4. सबमिट बटन दबाएं
  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
  6. इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें

रिजल्ट आने के बाद अब काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होगी। जिन छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं, वे अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी में या कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। टॉप NLUs में दाखिले के लिए रैंक बहुत मायने रखती है। इस साल की परीक्षा में 96 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति और लड़कियों की बढ़ती संख्या कानूनी शिक्षा के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाती है।

यह भी पढ़े