CTET 2026 एडमिट कार्ड: अगले हफ्ते आ सकती है बड़ी खबर! 8 फरवरी को परीक्षा, जानें कब मिलेगा हॉल टिकट
CTET 2026 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 की परीक्षा अब ज्यादा दूर नहीं रह गई है। परीक्षा की तारीख तो तय हो चुकी है, लेकिन अब लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं एडमिट कार्ड का। आखिर एडमिट कार्ड के बिना तो परीक्षा हॉल में एंट्री मिलना नामुमकिन है। तो चलिए जानते हैं कि कब आएगा आपका हॉल टिकट और क्या है पूरी डिटेल।

सबसे पहले बात करते हैं परीक्षा की तारीख की। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फरवरी सत्र की CTET 2026 परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित करने का फैसला किया है। यह परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्ट में होगी। अगर आप प्राइमरी स्तर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपको पेपर-1 देना होगा जो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। वहीं, अगर आपकी रुचि अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6 से 8) में पढ़ाने की है, तो पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।
यह परीक्षा पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यानी पेन-पेपर वाला पुराना तरीका, कोई ऑनलाइन CBT नहीं।
एग्जाम सिटी स्लिप पहले, एडमिट कार्ड बाद में
अब बात करते हैं सबसे इंपॉर्टेंट चीज एडमिट कार्ड की। लेकिन इससे पहले आपको समझना होगा कि CBSE का क्या पैटर्न है। हर बार की तरह इस बार भी CBSE पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। यह एक तरह का प्री-एडमिट कार्ड होता है जिसमें आपको सिर्फ यह बताया जाता है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी। इसमें आपको सेंटर का नाम या एग्जाम हॉल की पूरी डिटेल नहीं मिलती।
सिटी स्लिप का फायदा यह है कि अगर आपकी परीक्षा किसी दूसरे शहर में है, तो आप पहले से ही ट्रेन या बस का टिकट बुक कर सकते हैं, होटल की बुकिंग करा सकते हैं। इससे आप परीक्षा से पहले की टेंशन कम कर सकते हैं। पिछले कई सालों के पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि सिटी स्लिप अगले हफ्ते, यानी परीक्षा से करीब 7-10 दिन पहले जारी हो जाएगी। तो अगर आपने CTET 2026 के लिए अप्लाई किया है, तो अगले हफ्ते से आधिकारिक वेबसाइट पर रोज नजर बनाए रखें।
CTET 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?
अब आते हैं असली एडमिट कार्ड पर। CBSE ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख तो घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।
यानी परीक्षा से करीब 3-4 दिन पहले आपको अपना असली एडमिट कार्ड मिल जाएगा। इसमें आपको पूरी जानकारी मिलेगी – आपका परीक्षा केंद्र कहां है, कौन सा हॉल नंबर है, किस सीट पर बैठना है, और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण निर्देश।
याद रखिए, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। चाहे आप कितना भी पढ़ाई कर लें, अगर एडमिट कार्ड नहीं है तो सब बेकार। इसलिए जैसे ही एडमिट कार्ड जारी हो, तुरंत डाउनलोड करें और कम से कम 3-4 कॉपी का प्रिंटआउट निकाल लें।
ऐसे करें CTET 2026 सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड
अगर आप पहली बार CTET 2026 परीक्षा दे रहे हैं और नहीं जानते कि सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करते हैं, तो घबराइए मत। यह बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आप डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप ctet.nic.in या cbse.gov.in दोनों में से किसी पर भी जा सकते हैं।
- होमपेज पर आपको “CTET Exam City Slip 2026” या “CTET Admit Card 2026” का लिंक दिखेगा। जो भी जारी हो गया हो, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। यहां अपना एप्लीकेशन नंबर (जो आपको आवेदन के समय मिला था), जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
- सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बस हो गया! आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर CTET इतना इंपॉर्टेंट क्यों है, तो समझिए। CTET यानी Central Teacher Eligibility Test, देश की सबसे प्रतिष्ठित शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इस एग्जाम को पास करने के बाद आप केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और अन्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां न सिर्फ सुरक्षित होती हैं, बल्कि इनमें अच्छी सैलरी और सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके अलावा, कई राज्य सरकारें भी अपने शिक्षक भर्ती में CTET क्वालिफाई कैंडिडेट्स को प्राथमिकता देती हैं। यानी एक बार CTET पास कर लिया, तो आपके सामने कई दरवाजे खुल जाते हैं।
यह भी पढ़े :- CTET 2026 : नोटिफिकेशन जारी, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, योग्यता, फीस और सिलेबस की पूरी जानकारी
यह थी CTET फरवरी 2026 एडमिट कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी। परीक्षा अब बस कुछ ही हफ्तों दूर है। अगले हफ्ते से सिटी स्लिप आने की उम्मीद है और फरवरी के शुरुआत में एडमिट कार्ड भी आ जाएगा। इस समय का सदुपयोग करें। रिवीजन पर फोकस करें, पिछले साल के पेपर्स सॉल्व करें, और खुद पर विश्वास रखें। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

