CUET PG 2026 परीक्षा का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन! जानें कब है एग्जाम, कैसे भरें फॉर्म और क्या है पूरी प्रक्रिया
अगर आप भी पोस्ट ग्रेजुएशन करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर के छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है – CUET PG 2026 का रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्सेज में एडमिशन का गेटवे है, इसलिए लाखों छात्र इसका इंतजार कर रहे थे।

अगर आप ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और मास्टर डिग्री करना चाहते हैं, तो CUET PG परीक्षा आपको देनी होगी। यह एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है जो हर साल आयोजित होता है। यह परीक्षा देने के बाद ही देशभर के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
खास बात यह है कि CUET PG का स्कोर सिर्फ एक साल के लिए वैलिड रहता है। यानी अगर आप इस साल परीक्षा देते हैं, तो इसके आधार पर आपको इसी साल एडमिशन लेना होगा। अगले साल के लिए फिर से आपको परीक्षा देनी होगी।
CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल
NTA ने CUET PG 2026 के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो इस प्रकार है, ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 की रात 11:50 बजे तक चलेगा। यानी आपके पास पूरा एक महीना है फॉर्म भरने के लिए। लेकिन हमारी सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाने की वजह से साइट डाउन होने की संभावना होती है।
उसके साथ करेक्शन विंडो 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी। अगर आपने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है, तो इन तीन दिनों में आप अपनी डिटेल्स को सुधार सकते हैं। और CUET PG 2026 की परीक्षा मार्च 2026 में होगी। हालांकि एग्जाम की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन विषयवार डेटशीट परीक्षा से कुछ समय पहले जारी कर दी जाएगी।
कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद आसान है। और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको बस NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG या www.nta.ac.in पर जाना है। वहां आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म मिल जाएगा। अपनी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें। बस हो गया आपका रजिस्ट्रेशन पूरा!
CUET PG 2026 की आवेदन फीस अलग-अलग आरक्षण कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए दो टेस्ट पेपर के लिए 1400 रुपये देने होंगे। अगर आप दो से ज्यादा पेपर देना चाहते हैं, तो हर अतिरिक्त पेपर के लिए 700 रुपये और देने होंगे।Gen-EWS और OBC-NCL के लिए परीक्षा फीस दो पेपर की 1200 रुपये है और अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये प्रति पेपर के देने होंगे। SC/ST/थर्ड जेंडर के छात्रों के लिए दो टेस्ट पेपर के 1100 रुपये और अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये देने होंगे।
उसके साथ दिव्यांग छात्रों (PwD/PwBD) के लिए दो पेपर के 1000 रुपये और अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये देने होंगे। और विदेशी छात्रों के लिए दो पेपर के लिए 7000 रुपये और अतिरिक्त पेपर के लिए 3500 रुपये देने होंगे । पेपर फीस का भुगतान आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न में हुए ये बड़े बदलाव
CUET PG 2026 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। पहले इस परीक्षा के लिए 105 मिनट का समय मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर प्रति विषय 90 मिनट कर दिया गया है। यानी आपको तेजी से और स्मार्ट तरीके से पेपर हल करना होगा। उसके साथ अब जनरल टेस्ट देना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, ध्यान रखें कि कुछ कॉलेज जनरल टेस्ट को जरूरी मानते हैं, इसलिए जिन संस्थानों में आप एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जरूर चेक करें।
आप दिए गए सभी विकल्पों में से अधिकतम 4 डोमेन विषय चुन सकते हैं। हर सही उत्तर के लिए आपको 4 अंक मिलेंगे, लेकिन सावधान रहें इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है। हर गलत जवाब के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा द्विभाषी यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। और पूरी परीक्षा ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2026 का सिलेबस मौजूदा एकेडमिक स्टैंडर्ड के अनुसार बनाया जाता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों का सही मूल्यांकन हो, सिलेबस में समय-समय पर बदलाव किए जा सकते हैं। इसलिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने विषय का लेटेस्ट सिलेबस जरूर डाउनलोड करें। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि हर साल लगभग 4 लाख से भी अधिक छात्र CUET PG के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। इस साल भी लाखों छात्रों के इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने की उम्मीद है। यह आंकड़ा इस परीक्षा की महत्ता को दर्शाता है।
CUET PG 2026 आपके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है क्यूंकी यह परीक्षा आपको देश के बेहतरीन विश्वविद्यालयों में दाखिले का मौका देती है। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, तो देर किस बात की? आज ही जाएं ऑफिशियल वेबसाइट पर और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। यह परीक्षा भारत की महत्वपूर्ण परीक्षा में से एक है। जल्द ही इसके लिए फॉर्म भरिए और परीक्षा की तयारी पूरी महँ और लग्न से करिए।
अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg पर विजिट करते रहें।

