CUET UG 2026: आवेदन शुरू, यहा से करे अप्लाई, जानें पूरी डिटेल हिन्दी में
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 जनवरी 2026 को CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।अब स्टूडेंट्स अपने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो देर किस बात की? चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या हैं और कैसे आप इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

क्या है CUET UG 2026?
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी CUET UG एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो देश की 47 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ और 300 से ज्यादा कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए हर साल आयोजित की जाती है। यह परीक्षा भारत के साथ-साथ विदेशों में भी 13 भाषाओं में कंडक्ट की जाएगी, जिससे हर राज्य के स्टूडेंट्स अपनी भाषा में परीक्षा दे सकें।
NTA ने पहले ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया था। CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से लेकर 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। साथ ही, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी इंफॉर्मेशन ब्रोशर के साथ जारी कर दी गई है।
कैसे करें CUET UG 2026 के लिए आवेदन?
अगर आप भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो प्रोसेस बिल्कुल सिंपल है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कँडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में Registration for CUET(UG)-2026 रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगी वहा पर क्लिक करें।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाके रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा इस लिए पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरें। और रजिस्ट्रेशन पूरा करले।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अब फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होती है। उसमें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपनी फोटो और सिग्नेचर को स्पेसिफाइड फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें। ध्यान रखें कि फोटो और साइन क्लियर हों।
- अब ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए एप्लीकेशन फीस जमा करें। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से पेमेंट कर सकते हैं।
- अब फॉर्म को सबमिट करें और अपने लिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके सेव कर लें।
यहां सबसे इंपोर्टेंट बात यह है कि आवेदन की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2026, रात 11:50 बजे तक है। वहीं, फीस जमा करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026, रात 11:50 बजे तक है। तो अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो जल्दी करें, और आवेदन की आखिरी तारीख ध्यान रखे। और हां, अगर आपने फॉर्म भरते वक्त कोई गलती कर दी है, तो घबराने की जरूरत नहीं। NTA ने 2 फरवरी से 4 फरवरी 2026 के बीच रात 11:50 बजे तक करेक्शन विंडो खोली है। इस दौरान आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।
NTA ने बताया है कि एग्जाम सेंटर्स की घोषणा और एडमिट कार्ड की उपलब्धता की तारीख बाद में नोटिफाई की जाएगी। साथ ही, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्सेस, आंसर की और रिजल्ट्स की जानकारी भी समय पर वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
NTA ने स्टूडेंट्स से खास अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड की डिटेल्स, UDID कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट्स को अपडेट रखें। एजेंसी ने कहा कि यह स्टेप बेहद क्रूशियल है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी, शिकायत या एप्लीकेशन रिजेक्शन से बचा जा सके। कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से स्टूडेंट्स का फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है, इसलिए सभी डॉक्यूमेंट्स पहले से चेक कर लें।
यह भी पढ़े :- JEE Advanced 2026 exam की तारीख हुई जारी! जानिए परीक्षा की गाइडलाइन हिन्दी में
CUET UG 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसका मतलब है कि आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर सवाल दिखेंगे और आपको ऑनलाइन ही जवाब देने होंगे। यह सिस्टम काफी ट्रांसपेरेंट और फेयर माना जाता है क्योंकि इसमें धांधली की गुंजाइश बेहद कम होती है।
अगर हम पिछले सालों की बात करें, तो CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 4 जून के बीच 19 दिनों में 35 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। 2024 में यह परीक्षा 15 मई से 29 मई के बीच हुई थी, और 2023 में यह 21 मई से 23 जून के बीच फेज़वाइज़ मैनर में कंडक्ट की गई थी। हर साल लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और अपने ड्रीम कॉलेज में एडमिशन पाने की कोशिश करते हैं।
क्यों है CUET UG इतनी खास?
CUET UG की खासियत यह है कि यह एक सिंगल एंट्रेंस एग्जाम है जो देशभर की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों में एडमिशन का दरवाज़ा खोलती है। पहले स्टूडेंट्स को अलग-अलग यूनिवर्सिटीज़ की अलग-अलग परीक्षाओं में बैठना पड़ता था, लेकिन अब CUET ने सबकुछ आसान कर दिया है। बस एक परीक्षा दें और कई संस्थानों में अप्लाई कर सकते है।
CUET UG 2026 देश के लाखों स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। अगर आप भी टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपको देनी होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और समय सीमित है। तो आज ही cuet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई करें।

