Delhi Police Admit Card 2025: एडमिट कार्ड हुआ जारी, जाने कैसे करे डाउनलोड पूरी जानकारी हिन्दी में
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने Delhi Police Admit Card 2025 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस के बारे में विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर (पुरुष) की परीक्षा 16 दिसंबर और 17 दिसंबर 2025 को होने जा रही है। इस भर्ती में कुल 737 पदों के लिए नियुक्तियां होंगी। वहीं, कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (पुरुष और महिला दोनों) की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 6 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस भर्ती में पूरे 7565 पदों पर भर्तियां होनी वाली है।
SSC ने एग्जीक्यूटिव पोस्ट के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। अब जल्द ही एडमिट कार्ड भी आने की उम्मीद है। आमतौर पर परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो जाते हैं, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना ssc की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
Delhi Police Admit Card कैसे करें डाउनलोड?
अगर आपको नहीं पता कि Delhi Police Admit Card 2025 कैसे निकालना है तो घबराइए मत। बस नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर ‘Admit Card’ का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालें और अपनी जन्मतिथि (पासवर्ड के रूप में) और कैप्चा कोड भरें लॉगिन बटन पर क्लिक केरे।
- लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
याद रखें, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए समय रहते Delhi Police Admit Card 2025 डाउनलोड कर लें।
यह भी देखे :- SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी यानी पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। इस परिक्षा में सवाल की बात करे तो जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के 50 सवाल होंगे, रिजनिंग के 25 सवाल , गणित के 15 सवाल और कम्पुटर के बारे में 10 सवाल होंगे। इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। तो जिस सवाल का जवाब न आए, उसे छोड़ देना ही बेहतर रहेगा। ड्राइवर पोस्ट की परीक्षा भी 10वीं लेवल की होगी और इसमें भी 0.25 की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए बुलाया लाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद ली जाएगी और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में हाइट और सीने की माप की जांच की जाएगी। उसके बाद डिक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा।
ध्यान दें कि फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ लिखित परीक्षा के नंबरों के आधार पर ही बनेगी। बाकी सभी टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर के होंगे।
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को Pay Level-3 में रखा जाएगा। उनकी सैलरी 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक जा सकती है। आवेदन करने वाले की उम्र कट-ऑफ डेट के अनुसार 18 से 25 साल होनी चाहिए। आवेदन की बात करे तो जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये था। और रिजर्व्ड कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं थी।
दिल्ली पुलिस में नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। 7565 पदों के साथ ये एक बड़ा मौका है। अगर आपने अच्छी तैयारी की है तो बस अब एक्साम में बेस्ट परफॉर्मेंस देनी है। अगर Delhi Police Admit Card डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो SSC की हेल्पलाइन पर संपर्क करें। और हां, एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की गलती न करें।
अधिक अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करते रहें।

