Dhurandhar Box Office Collection रेकॉर्ड पर, 9 दिन में कमा डाले इतने करोड़

आदित्य धर ने निर्देशन की हुई रणवीर सिंह की जासूसी मूवी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना जारी रखी हुए है। 5 दिसंबर को थेटरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। और Dhurandhar Box Office Collection लगातार अच्छी खासी बढ़ रही है।

Dhurandhar Box Office Collection image
Dhurandhar Box Office Collection ( yt jiostudio)

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 290 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अब तेजी से 300 करोड़ के क्लब की ओर आगे बढ़ रही है, जो यह टारगेट संभवतः दूसरे वीकेंड के अंत तक हासिल हो जाएगा।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ बहुत बड़े बड़े स्टार जैसे अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

दूसरे शुक्रवार को, यानी रिलीज के आठवें दिन, Dhurandhar Box Office Collection 32.5 करोड़ रुपये था । यह सातवें दिन के मुकाबले 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी थी। वीकेंड पर तो फिल्म ने और भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। शनिवार को 60 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते हुए फिल्म ने 53 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर डाली।

अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘धुरंधर’ जल्द ही ‘पद्मावत’ के भारतीय नेट कलेक्शन को पीछे छोड़कर रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अभी 292.75 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।

पहले हफ्ते का Dhurandhar Box Office Collection

इस dhurandhar फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में भी जबरदस्त कमाई की थी। पहले शुक्रवार को 28 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने के बाद, शनिवार को 32 करोड़ और रविवार को 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में यह मूवी कामयाब हुई थी।

सोमवार को 23.25 करोड़, मंगलवार को 27 करोड़, बुधवार को 27 करोड़ और गुरुवार को भी 27 करोड़ रुपये की कमाई करके फिल्म ने पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का दबदबा बरकरार है। आठवें दिन 32.5 करोड़ और नौवें दिन 53 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, रिलीज के महज 9 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 292.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस रफ्तार को देखते हुए, ‘धुरंधर’ दसवें दिन ही ‘पद्मावत’ के 302.15 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को पार कर लेगी। इसके साथ ही यह रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन जाएगी।

क्यों है फिल्म इतनी खास?

Dhurandhar Box Office Collection : बॉलीवुड में इन दिनों ‘धुरंधर’ की ही चर्चा है। इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में इसने अपनी पक्की जगह बना ली है।

रणवीर सिंह भले ही फिल्म के हीरो हों, लेकिन अक्षय खन्ना विलेन की भूमिका में पूरी तरह छा गए हैं। सारी पूरे इंस्टाग्राम की रील्स के फ़ीड में अक्षय खन्ना ही है। उनकी शानदार एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म के एक गाने पर उनका डांस स्टेप सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। ‘धुरंधर’ की चर्चा उनके किरदार का जिक्र किए बिना पूरी ही नहीं हो सकती। और खास बात यह है की अक्षय खन्ना की उस वायरल डांस की वजह से Dhurandhar Box Office Collection में बहुत बड़ा पॉजिटिव असर पड़ा है।

हा सचमें तो फिल्म की सफलता के पीछे दमदार कहानी और सभी कलाकारों की धमाकेदार परफॉर्मेंस का बड़ा हाथ है। रणवीर सिंह के काम को भी खूब सराहना मिल रही है, और यह मूवी उनकी बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर आ चुकी है।

अब सबकी नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर रविवार को भी फिल्म ने यही तेज रफ्तार बनाए रखी, तो 300 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार हो जाएगा। फिलहाल ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे तेजी से 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म बनने की दौड़ में है। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म आगे और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है और रणवीर सिंह के करियर में कहां तक जाती है!

यह भी पढ़े