Dhurandhar Collection : रणवीर की ‘धुरंधर’ ने मचाया तहलका, 20 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड्स, जाने पूरा कलेक्शन हिन्दी में
Dhurandhar Collection : बॉलीवुड में इस साल का सबसे बड़ा धमाका हो चुका है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कहर बरछाया है कि पुराने सारे रिकॉर्ड धूल चाट रहे हैं। आदित्य धर की फिल्म ‘Dhurandhar’ को थिएटर्स में आए अब 20 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन फिल्म की रफ्तार में अभी तक कोई कमी नहीं आई है। हर दिन नए-नए रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये फिल्म अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जोड़ी ने इस बार ऐसा जादू बिखेरा है कि दर्शक एक नहीं बार-बार सिनेमाघरों में यह मूवी देखने जा रहे हैं।

5 दिसंबर को जब ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में उतरी थी, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म इतिहास रचने जा रही है। पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 32 करोड़ रुपये की कमाई Dhurandhar Collection की थी। लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी, उसे देखकर सबके होश उड़ गए सबसे खास बात ये है कि ‘धुरंधर’ पहले दिन से लेकर 20वें दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है। क्रिसमस से एक दिन पहले यानी बुधवार को भी फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया।
जिस तरह से फिल्म की कमाई हो रही है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि ये सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड का एक नया मील का पत्थर बनने जा रही है।
क्या है ‘Dhurandhar’ की खास कहानी?
अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जो लोग साढ़े तीन घंटे की फिल्म को भी पलक झपकते बिना देख रहे हैं? और Dhurandhar Collection रेकॉर्ड तोड़ रहे है। दरअसल, ‘धुरंधर’ की कहानी ही कुछ ऐसी बुनी गई है कि दर्शक इसमें पूरी तरह से डूब जाते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार पाकिस्तान में घुसपैठ करता है और हमज़ा अली मजारी के नाम से वहां की राजनीति में शामिल हो जाता है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय एजेंट दुश्मन देश की सल्तनत को अंदर से तहस-नहस कर देता है।
वहीं अक्षय खन्ना इस फिल्म में रहमना डकैत के किरदार में हैं, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके का एक खतरनाक डकैत है। अक्षय ने भले ही नेगेटिव रोल किया है, लेकिन उनकी एक्टिंग की संजीदगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोग उनके परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
20 दिनों में Dhurandhar Collection
अब बात करते हैं Dhurandhar Collection के कुल घरेलू कमाई की। ‘Dhurandhar’ ने अपने 20 दिनों के सफर में भारत में कुल 607.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है। इस आंकड़े के साथ ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। ‘पठान’ का लाइफटाइम कलेक्शन 543.09 करोड़ रुपये था, जिसे ‘धुरंधर’ ने आसानी से पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, विक्की कौशल की हालिया रिलीज ‘छावा’ का लाइफटाइम कलेक्शन 601.54 करोड़ रुपये था, उसे भी ‘धुरंधर’ ने पार कर लिया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ‘धुरंधर’ ने कमाल किया ही है, लेकिन Dhurandhar Collection वर्ल्डवाइड में तो इसने सचमुच तूफान मचा दिया है। फिल्म ने 19 दिनों में दुनियाभर में 907.40 करोड़ रुपये कमाए थे। और अब 20 दिनों में ये आंकड़ा 935.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बुधवार को अकेले एक दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 33 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस शानदार कमाई के साथ ‘धुरंधर’ ने कई दिग्गज फिल्मों को धराशाई कर दिया है।
फिलहाल Dhurandhar Collection देखे तो ‘धुरंधर’ को 1000 करोड़ के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 65 करोड़ रुपये और कमाने हैं। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये 1000 का लक्ष्य अगले कुछ ही दिनों में हासिल हो जाएगा। और अगर नंबर 1 पर काबिज होने की बात करें, तो ‘धुरंधर’ को ‘दंगल’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ना है। हालांकि, जिस तरह से फिल्म की रफ्तार बनी हुई है, ये काम भी मुश्किल नहीं लगता।
आखिर क्यों इतनी सफल हो रही है ‘धुरंधर’?
Dhurandhar Collection के और देखे तो फिल्म की सफलता के पीछे कई कारण हैं। सबसे पहली बात तो ये है कि कहानी बेहद दिलचस्प और देशभक्ति से भरी हुई है। भारतीय दर्शकों को ऐसी फिल्में हमेशा पसंद आती हैं जहां देश की शान का सवाल हो। दूसरा, रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस बेमिसाल है। उन्होंने एक रॉ एजेंट के किरदार को इतनी बेहतरीन तरीके से निभाया है कि दर्शक उनके साथ हर पल जीते हैं।
वही अक्षय खन्ना की वापसी भी एक बड़ा कारण है। उनकी वायरल डांस विडिओ ने इस मूवी की बहुत बड़ी मार्केटिंग के है। उनकी एक्टिंग को लोग मिस कर रहे थे और ‘धुरंधर’ में उन्होंने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया है। और इसमे आदित्य धर की डायरेक्शन भी लाजवाब है। उन्होंने फिल्म को इतनी बेहतरीन तरीके से बनाया है कि साढ़े तीन घंटे की लंबाई भी भारी नहीं लगती।
यह भी पढ़े :- Dhurandhar Box Office Collection रेकॉर्ड पर, 9 दिन में कमा डाले इतने करोड़
‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए एक नया बेंचमार्क बन चुकी है। 2025 के आखिरी महीने में रिलीज होकर भी इसने पूरे साल का बॉक्स ऑफिस कोटा पूरा कर दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस स्पाई थ्रिलर ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी अच्छी हो, एक्टिंग दमदार हो और डायरेक्शन शानदार हो, तो फिल्म कितनी भी लंबी क्यों न हो, दर्शक उसे प्यार करेंगे।
अब देखना ये है कि Dhurandhar Collection 1000 करोड़ क्लब में कब एंट्री करती है और क्या ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने में कामयाब होगी। फिलहाल तो फिल्म का सफर जारी है और हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं!

