DSSSB MTS Vacancy 2025 : दिल्ली के लिए बम्पर भर्ती, 10 वी पास कर सकते है आवेदन
DSSSB MTS Vacancy : भारत की राजधान दिल्ली में जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खबर है की दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 714 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए सिर्फ 10वीं पास होना जरूरी है। अगर आप दिल्ली सरकार में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है।

DSSSB MTS Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेंगे। यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए करीब एक महीने का समय है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं, उन्हें जल्द से जल्द DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा।
DSSSB MTS Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस MTS भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इन पदों के लिए किसी बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों को सिर्फ भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए लेकिन सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। ध्यान रहे की शैक्षणिक योग्यता की गणना 15 जनवरी 2026 से की जाएगी।
इस DSSSB MTS Vacancy भर्ती में कुल 714 पद हैं, जो विभिन्न आरक्षण श्रेणियों में बांटे गए हैं। जैसे की जनरल कॅटॅगरी यानि अनारक्षित के लिए कुल 302 पद है, इतर मागास वर्ग के लिए कुल 212 पद है, अनुसूचित जाति (SC) के लिए कुल 70 पद रखे गए है, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 53 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कुल 77 पद आरक्षित है। यह पदों का वितरण हर समाज के लिए अमान अवसर प्रदान करने की कोशिश है।
DSSSB MTS भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। जैसे इतर मागास वर्ग यानि OBC के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट है। यानि इस श्रेणी में आने वाले उमेदवार के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होगी। उसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष की अधिकतम आयु में छूट है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि आयु की गणना 15 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी आयु की गणना इसी तारीख के हिसाब से करनी चाहिए।
DSSSB MTS Vacancy के लाइ चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-1 में 18,000 से 56,900 रुपये तक का मासिक वेतनमान मिलेगा। यह ग्रुप सी की नौकरी है और शुरुआती समय में लगभग 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी के साथ अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे। समय के साथ और अनुभव बढ़ने पर वेतन 56,900 रुपये तक पहुंच सकता है।
परीक्षा पैटर्न –
DSSSB MTS भर्ती 2025 की सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें सिंगल टियर एग्जाम होगा। यानी उम्मीदवारों को सिर्फ एक चरण की लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
परीक्षा में निम्नलिखित पांच विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और हर विषय से 40-40 प्रश्न होंगे।
- जनरल अवेयरनेस (सामान्य जागरूकता) – 40 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग – 40 प्रश्न
- अरिथमेटिकल और न्यूमेरिकल एबिलिटी (गणित) – 40 प्रश्न
- हिंदी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन – 40 प्रश्न
- इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन – 40 प्रश्न
उम्मीदवारों को सावधान रहना होगा क्योंकि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। इसलिए किसी भी प्रश्न का अनुमान से जवाब देने से बचें और केवल उन्हीं सवालों के जवाब दें जिनके बारे में आप आश्वस्त हों।
लिखित परीक्षा के बाद, नौकरी की जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, एंड्योरेंस टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट या ट्रेड टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। यह टेस्ट यह सुनिश्चित करने के लिए लिया जाता है कि उम्मीदवार अपने पद की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम हैं।
न्यूनतम अर्हक अंक (Qualifying Marks)
DSSSB ने DSSSB MTS Vacancy के लिए गुणवत्तापूर्ण ही उमेदवारों का चयन सुनिश्चित करने और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को भर्ती करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक निर्धारित किए हैं। इसमें सामान्य और EWS श्रेणी के उमेदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। OBC (दिल्ली) वर्ग के लिए 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे और SC/ST/दिव्यांग वर्ग के उमेदवारों के लिए केवल 30 प्रतिशत अंक परीक्षा में लाने होंगे।
यानी अगर आप सामान्य या EWS वर्ग से हैं तो आपको कम से कम 80 अंक लाने होंगे। OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 70 अंक और SC/ST/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 60 अंक लाने अनिवार्य हैं।
SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी
आवेदन शुल्क की बात करे तो केवल सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। SC,STऔर दिव्यांग वर्ग के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। और खास बात यह है की महिला उमेदवार को भी कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। फिर वह चाहे किसी भी आरक्षण श्रेणी मे आती हो।
DSSSB MTS Vacancy के लिए कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और आसान है। आवेदन कारने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं
- क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके आपना रजिस्ट्रेशन कर ले।
- रजिस्ट्रेशन के बाद फिरसे लॉगिन करे।
- लॉगिन के बाद फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सेव करके रखें
परीक्षा की तयारी करते समय ध्यान दे की चूंकि परीक्षा में पांच विषय हैं, इसलिए सभी विषयों को बराबर समय देना आवश्यक है। जनरल अवेयरनेस के लिए रोज अखबार पढ़ें और करंट अफेयर्स पर ध्यान दें। रीजनिंग और गणित के लिए प्रैक्टिस सबसे जरूरी है। हिंदी और अंग्रेजी के लिए व्याकरण और कॉम्प्रिहेंशन पर फोकस करें। पिछले साल के प्रश्न संच को प्रॅक्टीस के लिए हल करें और मॉक टेस्ट जरूर दें।
DSSSB MTS Vacancy उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो दिल्ली सरकार में नौकरी पाना चाहते हैं। सिर्फ 10वीं पास के साथ सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। अगर आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए 17 दिसंबर से आवेदन करें। अच्छी तैयारी के साथ आप जरूर सफल हो सकते हैं।

