Gujarat Police Recruitment 2025: 13,591 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका – जानें पूरी जानकारी हिन्दी में
Gujarat Police Recruitment 2025: पुलिस भर्ती की तयारी कर रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है क्यूंकी Gujarat Police Recruitment Board ने बड़ी भर्ती निकली है। इस Gujarat Police Recruitment 2025 में कुल 13,591 पद भरे जाएंगे। जिसके लिये ऑनलाइन आवेदन 3 डिसेंबर 2025 से चालू हो चुके है और आवेदन की अंतिम तारीख 23 दिसंबर 2025 दी गई है।
पुलिस में जॉब करना मतलब बहुत ही सन्मान का माना जाता है और यह केवल जॉब नहीं है बल्कि सेवा है। इस Gujarat Police Recruitment में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी, इसमे बिना हथियार पुलिस सब इंस्पेक्टर,हथियार पुलिस सब इंस्पेक्टर,जेलर ग्रुप-2 (पुरुष),बिना हथियार पुलिस कांस्टेबल,हथियार पुलिस कांस्टेबल,जेल सिपाही (पुरुष),जेल सिपाही (महिला / मैट्रन),हथियार पुलिस कांस्टेबल (S.R.P.F.) पद शामिल है।

Gujarat Police Recruitment 2025 के लिए पदों की संख्या
Gujarat Police Recruitment Board ने जारी किए हुए नोटिफिकेशन के अनुसार इस Gujarat Police Recruitment के तहत कुल 13,591 भरे जाएंगे। इसमे सशस्त्र पुलिस बल के पद सबसे ज्यादा यानि कुल 6942 पद है।
भर्ती में निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति होगी:
- सशस्त्र पुलिस सब इंस्पेक्टर: 659 पद
- प्लाटून कमांडर (PSI): 129 पद
- जेलर ग्रेड-2: 70 पद
- सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल: 6942 पद (सर्वाधिक)
- पुलिस कांस्टेबल: 2458 पद
- SRPF कांस्टेबल: 3002 पद
- जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला): 331 पद
Gujarat Police Recruitment के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट और लिंक्स
- Gujarat Police Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट :- www.gprb.gujarat.gov.in
- ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट :- www.ojas.gujarat.gov.in
- आधिकारिक नोटिफिकेशन :-Gujarat Police Recruitment Official Notification
Gujarat Police Recruitment 2025 के लिए qualification
Gujarat Police Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र के लिए मानदंड पदों के हिसाब से अलग अलग है। खास तौर पर PSI लेवल के पोस्ट के लिए न्यूनतम शिक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation)रखी हुई है। यानि अगर आप PSI लेवल के किसी पोस्ट के लिए अप्लाय कर रहे हो तों आपका भारत के किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रॅजुएट होना आवश्यक है। और अगर आप लोकरक्षक (कॉन्स्टेबल) लेवल के किसी भी पद के लिए आवेदन करना चाहते हो तो उमेदवार का 12वी पास होना अनिवार्य है।
Gujarat Police Recruitment के उम्र मानदंड की बात करे तो PSI लेवल के पोस्ट के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। और लोकरक्षक (कॉन्स्टेबल) पद के लिए उमेदवार की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लेकिन इस भर्ती में आरक्षण श्रेणी के अनुसार कुछ छूट भी प्रदान की है उसकी विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए टेबल में है।
Gujarat Police Recruitment में शैक्षणिक योग्यता और उम्र की मर्यादा के साथ और भी कुछ बातों का होना भी आवश्यक है जैसे आवेदन कर रहे उमेदवार को गुजराती और हिन्दी भाषा आना आवश्यक है और आवेदक को कॉम्पुटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
| श्रेणी | छूट |
|---|---|
| सामान्य वर्ग की महिलाएँ | 5 वर्ष |
| आरक्षित वर्ग के पुरुष | 5 वर्ष |
| आरक्षित वर्ग की महिलाएँ | 10 वर्ष |
| खिलाड़ी | अधिकतम 45 वर्ष तक |
| पूर्व सैनिक | सेवा अवधि + 3 वर्ष |
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें (Gujarat Police Recruitment Important Dates)
Gujarat Police आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रखी गई है किसी भी प्रकार के ऑफ़लाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा । उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों का ध्यान रखना होगा:
- आवेदन शुरू होने के तिथि: 03 दिसंबर 2025 (दोपहर 2:00 बजे से)
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
यह भी पढ़े :- SSC GD Constable 2026: योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी
Gujarat Police Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Gujarat Police Recruitment की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी। गुजरात पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना बेहद सरल और आसान रखा गया है। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर आप आवेदन कर सकते है:
- स्टेप 1: सबसे पहले आपको आवेदन करने के लिए OJAS की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: होमपेज मेनू बार में Online Application पर जाने के बाद उसमे Apply विकल्प को चुने।
- स्टेप 3: अब आपके सामने Select Advertisement by Department के लिए विकल्प दिए जाएंगे। उसमे से GPRB(Gujarat Police Recruitment Board) को सिलेक्ट करिए। अब आपको विज्ञापन संख्या GPRB/202526/1 दिखाई देगा उसके सामने के Apply विकल्प पर क्लिक करने पर आप रजिस्ट्रेशन पेज पर जाओगे।
- स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन में सब जानकार अच्छे से भरने के बाद रजिस्ट्रेशन कर लाइट हो। उसके बाद आप फॉर्म भरना स्टार्ट करते हो।
- स्टेप 5: फॉर्म भरते व्यक्त ध्यान से अपनी पसंद के अनुसार PSI कैडर, लोक रक्षक कैडर या दोनों का चयन करें।
- स्टेप 6: अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर JPG फॉर्मेट में तैयार रखें।
- स्टेप 7: सभी आवश्यक जानकारी सही-सही और ध्यान दे कर भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- स्टेप 8: फॉर्म को अच्छी तरह चेक करने के बाद सबमिट करें और कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 9: आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Gujarat Police Recruitment 2025 राज्य के हजारों युवाओं के सपनों को साकार करने का एक सुनहरा मौका है। यदि आप पुलिस सेवा में जाना चाहते हैं और रखे गए मानदंड को पूरा करते है , तो इस मौके का फायदा आपको जरूर उठाना चाहिए। समय पर आवेदन करें और अपने करियर को अच्छी दिशा दें।
याद रखें, आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 है। और आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना ना भूले।

