Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, नौवां संस्करण जनवरी में जाने आवेदन की प्रक्रिया
‘Pariksha Pe Charcha 2026’ का नौवां संस्करण जल्द ही आने वाला है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की धूम मची हुई है। अब तक 29 लाख से ज्यादा लोगों ने इसके लिए अपना नाम दर्ज करा लिया है।
हर साल की तरह इस बार भी भारत के PM मोदी जी छात्रों के साथ दिल खोलकर बात करेंगे। परीक्षा का तनाव कैसे कम करें, पढ़ाई में मन कैसे लगाएं और कैसे बनें एक कॉन्फिडेंट स्टूडेंट – इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे इस खास कार्यक्रम में। जनवरी 2026 में होने जा रहे इस इवेंट की तैयारियां जोरों पर हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस बार का रिस्पॉन्स देखकर वे भी हैरान हैं। क्यूंकी अब तक के आंकडों के मुताबीत 26.6 लाख से ज्यादा छात्र रजिस्टर हो चुके हैं। 2.12 लाख से अधिक टीचर्स ने भी इस Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और उसके ही साथ 34 हजार से उपर बचों के पेरेंट्स ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए और पीएम नरेंद्र मोदीजी से बात करने के लिए आवेदन किया हुआ है। यह भागीदारी साबित करती है कि देशभर के छात्र PM मोदी से गाइडेंस लेने के लिए कितने उत्सुक हैं।
अगर आप भी जानना चाहते है की इस कार्यक्रम के लिए कौन कौन कर सकता है आवेदन तो चले जानते है। इस Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आप एक तो 6वी से 12 वी के छात्र होने चाहिए। इसके साथ किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल के टीचर्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते है। इसके साथ स्कूल जाने वाले बचों के पेरेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते है।
Pariksha Pe Charcha 2026 में खास बात यह है की इनमें कुछ पारितोषिक भी रखे गए है। इस बार के विजेताओं के लिए कुछ खास इनाम रखे गए हैं। इसमें खास और अलग इनाम है वह है गोल्डन टिकट का। इसमे 10 ‘लीजेंडरी एक्जाम वॉरियर्स’ को प्रधानमंत्री निवास जाने का मौका मिलेगा। हां, बिल्कुल सही सुना आपने! PM मोदी से पर्सनली मिलने का यह लाइफटाइम का चांस है। इसके साथ ही करीब 2,500 चयनित स्टूडेंट्स, टीचर्स और पैरेंट्स को शिक्षा मंत्रालय की तरफ से खास PPC किट मिलेगी। और हर प्रतिभागी को NCERT की ओर से ऑफिशियल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
Pariksha Pe Charcha 2026 कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
आपको आवेदन के लिए MyGov पोर्टल (innovateindia1.mygov.in/ppc-2026) पर जाना होगा और बस अपना नाम और फोन नंबर डालकर स्टूडेंट्स खुद से या फिर अपने टीचर की हेल्प से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आप यहा पर रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से जान सकते है।
इस बार सिलेक्शन प्रोसेस में एक MCQ (मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन) कॉम्पिटिशन भी है। यह MyGov पोर्टल पर 1 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक चलेगी। इसी प्लेटफॉर्म पर आप अपने सवाल भी भेज सकते हैं, जो शायद लाइव इवेंट में पूछे जाएं।
देशभर के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसमें शामिल करवाएं। स्कूल #PPC2026 हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर भी इसे प्रमोट कर रहे हैं। स्टूडेंट्स अपने क्रिएटिव पोस्टर और वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं।
परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण 10 फरवरी 2025 को दिल्ली के सुंदर नर्सरी में हुआ था। इसमें दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम और सद्गुरु जैसी बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इसे करीब 21 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था! और सबसे मजेदार बात – 2025 में इस कार्यक्रम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। 245 से ज्यादा देशों के स्टूडेंट्स, 153 देशों के टीचर्स और 149 देशों के पैरेंट्स ने इस Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
साल 2018 में तालकटोरा स्टेडियम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम अब एक मूवमेंट बन चुका है। PM मोदी का मकसद सिर्फ परीक्षा की बात करना नहीं है, बल्कि यह बताना है कि परीक्षा कोई ‘बोझ’ नहीं, बल्कि ‘सीखने का उत्सव’ है। हर साल लाखों बच्चे इस इवेंट का इंतजार करते हैं क्योंकि यहां उन्हें वो मोटिवेशन मिलता है जो किसी किताब में नहीं मिलता। PM मोदी की बातें सीधे दिल को छू जाती हैं और बच्चों का डर खत्म हो जाता है।
अगर आप कक्षा 6 से 12 के छात्र हैं, या आप टीचर या पैरेंट हैं, तो आज ही MyGov पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें।11 जनवरी 2026 के बाद Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। यह चांस हाथ से निकल गया तो फिर पूरे साल इंतजार करना पड़ेगा।
रजिस्ट्रेशन लिंक: innovateindia1.mygov.in/ppc-2026

