HTET 2026 : टिचर बनने का मौका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू, जाने पूरी डिटेल्स हिन्दी में

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी HTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। जो कोई युवा प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद जरूरी है।

HTET 2026 image
HTET Website homepage

HTET 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से स्टार्ट हो चुकी है। आपके पास 4 जनवरी 2026 तक का समय है फॉर्म भरने के लिए। और हां, अगर फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो गई तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने करेक्शन का भी मौका दिया है। 4 जनवरी से 5 जनवरी 2026 के बीच आप अपनी गलतियां सुधार सकते हैं। आवेदन के लिए आप bseh.org.in या htet.eapplynow.com इन अधीकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

HTET एग्जाम को तीन अलग-अलग लेवल में बांटा गया है, ताकि हर क्लास के हिसाब से टीचर्स की योग्यता चेक की जा सके। लेवल-1 है प्राइमरी टीचर के लिए मतलब यह उन लोगों के लिए है जो क्लास 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए आपके 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए और D.El.Ed (प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा) की डिग्री भी जरूरी है। लेवल-2 (TGT) है ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए और यह क्लास 6 से 8 तक पढ़ाने वाले टीचर्स के लिए है। इसमें आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ B.Ed होना जरूरी है।

और लेवल-3 (PGT) है पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए यह क्लास 9 से 12 तक के टीचर्स के लिए है। इसके लिए पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed दोनों डिग्री चाहिए। और ध्यान रहे परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 38 साल के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़े :- UP Teacher Vacancy : UP में 1700 से ज्यादा शिक्षकों की भारती, आवेदन 15 डिसेंबर से शुरू होंगे

HTET 2026 ऑफलाइन मोड में होगी यानी पेन-पेपर से। परीक्षा में मल्टिपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे और सबसे अच्छी बात कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी! प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में मिलेगा। एक और बड़ी राहत की बात यह है कि अब HTET का सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड रहेगा। यानी एक बार पास हो गए तो बार-बार एग्जाम देने की कोई जरूरत नहीं है।

परीक्षा की फीस बात करे तो आवेदन करने वाले की आरक्षण कैटेगरी और कितने लेवल के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उस पर निर्भर करती है।जो भी उम्मेदवार हरियाणा के SC और दिव्यांग कॅटॅगरी से उनके लिए लेवल 1 के लिए आवेदन फी 500 रुपए है, लेवल दो के लिए 900 रुपये और तीनों लेवल के लिए 1200 रुपये है। वही हरियाणा के बाकी सभी कॅटॅगरी के लिए फी है लेवल एक के लिए 1000 रुपये, लेवल दो के लिए 900 रुपये और तीनों लेवल के लिए 1200 रुपये। और हरियाणा के बाहर के उमेदवारों के लिए लेवल एक के 1000 रुपये, लेवल दो के 1800 रुपये और तीनों लेवल के लिए 2400 रुपये फीस रखी गई है।

HTET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

HTET 2026 के लिए अप्लाई करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करके आप खुद आवेदन कर सकते है।

  1. सबसे पहले htet.eapplynow.com आधीकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होम पेज पर ही ‘Apply Now’ का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अपनी जानकारी डालकर लॉगिन करें और फॉर्म को ध्यान से भरें।
  4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें। फीस आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पे कर सकते हैं।
  5. आखिर में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सेव कर लें।

अगर आप भी हरियाणा में टीचरबनाना चाहते है। तो यह मौका हाथ से न जाने दें। समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी पूरी तरह से कर लें। सरकारी नौकरी का यह सुनहरा मौका आपकी जिंदगी बदल सकता है। टिचर की नोकरी सन्मान की नोकरी होती है। टिचर ही बच्चों के भविष्य को दिशा देते है। HTET यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है यह आपको टिचर बनाती है।

यह भी पढ़े