IBM देश के 50 लाख युवाओं को सिखाएगी AI और Cyber Security, 2030 तक देगी मुफ़्त ट्रेनिंग जाने इस बारे में डिटेल
IBM SkillsBuild : आज के दौर में टेक्नोलॉजी अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। और नई टेक्नोलॉजी हम नहीं सीखेंगे, तो शायद दुनिया से पीछे रह जाएंगे। ये बात अब सिर्फ कहने की नहीं, बल्कि हकीकत बन चुकी है। और इसी को ध्यान में रखते हुए दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी IBM ने एक बड़ा ऐलान किया है, जो लाखों भारतीय युवाओं को AI जैसे टेक्नोलॉजी समजने में मदत करेगा। IBM ने कहा है कि वो साल 2030 तक पूरे देश में करीब 50 लाख युवाओं को मुफ्त में ट्रेनिंग देगी। और ये ट्रेनिंग कोई साधारण नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी फ्यूचर टेक्नोलॉजी की होगी।

शुक्रवार को IBM ने इस बड़े स्किलिंग प्रोग्राम का एलान किया। कंपनी ने साफ किया कि ये सिर्फ कॉलेज के छात्रों के लिए नहीं, बल्कि स्कूल के बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के सीखने वालों तक सबके लिए है। IBM का मानना है कि अगर भारत को टेक्नोलॉजी की दुनिया में आगे बढ़ना है, तो हमारे युवाओं को नई टेक्नोलॉजी से लैस करना जरूरी है।
IBM SkillsBuild प्लेटफॉर्म के जरिए मिलेगी ट्रेनिंग
IBM की ये पूरी ट्रेनिंग SkillsBuild प्लेटफॉर्म के जरिए दी जाएगी। ये एक फ्री और बेहद आसान प्लेटफॉर्म है, जिस पर 1000 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। इसमें AI, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबिलिटी और जॉब स्किल्स जैसे कई विषय शामिल हैं।खास बात ये है कि इस प्लेटफॉर्म पर पहले से ही 1 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग सीख रहे हैं। तो सोचिए, अगर भारत के 50 लाख युवा और जुड़ गए, तो कितनी बड़ी क्रांति आ सकती है!
IBM ने सिर्फ ऑनलाइन कोर्स देने का ही फैसला नहीं किया है। कंपनी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के साथ हाथ मिलाने जा रही है। इसका मतलब है कि अब कॉलेजों में भी AI और नई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू होगी। AICTE के साथ मिलकर IBM कॉलेजों में AI आधारित पाठ्यक्रम शुरू करेगी, शिक्षकों को ट्रेनिंग देगी, हैकथॉन और इंटर्नशिप का आयोजन करेगी। इससे छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज भी मिलेगी। ये उन सभी युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
IBM के चेयरमैन, प्रेसिडेंट और CEO अरविंद कृष्णा ने इस मौके पर कहा कि भारत के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है। भारत में वो जज्बा और काबिलियत है, जिससे ये देश AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी में दुनिया को लीड कर सकता है। अरविंद कृष्णा ने कहा, “फ्रंटियर टेक्नोलॉजी में महारत ही तय करेगी कि कौन सा देश आर्थिक रूप से कितना मजबूत है, साइंटिफिक तरक्की कितनी है और समाज में कैसा बदलाव आ रहा है। हमारा 50 लाख लोगों को ट्रेनिंग देने का वादा भारत के भविष्य में एक निवेश है। एडवांस्ड स्किल्स तक पहुंच को आसान बनाकर हम युवाओं को ये ताकत दे रहे हैं कि वो खुद कुछ बना सकें, नया कर सकें और भारत की ग्रोथ को तेज कर सकें।”
यह भी पढ़े :- Free AI Course 2025: YUVA AI for ALL के तहत युवाओं के लिए बड़ा मौका, अभी करें फ्री में रजिस्ट्रेशन
IBM ने सोचा है कि सिर्फ कॉलेज के छात्रों को ही नहीं, बल्कि स्कूल के बच्चों को भी AI सिखाई जाए। इसके लिए कंपनी सीनियर सेकेंडरी क्लासेस के लिए खास AI कोर्स, AI प्रोजेक्ट कुकबुक, टीचर हैंडबुक और आसान एक्सप्लेनर मॉड्यूल तैयार कर रही है। इन प्रोग्राम का मकसद है कि बच्चों को कम उम्र में ही कंप्यूटेशनल थिंकिंग सिखाई जाए, और उन्हें AI के जिम्मेदार इस्तेमाल के बारे में बताया जाए। इसके साथ ही टीचर्स को भी कॉन्फिडेंस दिया जाएगा ताकि वो बड़ी संख्या में बच्चों को AI पढ़ा सकें। अगर आज के 15-16 साल के बच्चे AI सीखना शुरू कर दें, तो 5-10 साल बाद भारत की टेक इंडस्ट्री कितनी मजबूत होगी।
IBM का ये प्रोग्राम सिर्फ भारत के लिए नहीं है। कंपनी का ग्लोबल मिशन है कि वो साल 2030 तक दुनियाभर में 3 करोड़ लोगों को ट्रेनिंग दे। और इस मिशन में भारत सबसे बड़े एक्सेलेरेटर के तौर पर काम कर रहा है।
भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
IBM की इस पहल से न सिर्फ युवाओं को फायदा होगा, बल्कि पूरे देश की डिजिटल इकॉनमी मजबूत होगी। जब ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास टेक्निकल स्किल्स होंगी, तो वो बेहतर प्रोडक्ट बनाएंगे, नए स्टार्टअप शुरू करेंगे, और देश की GDP में योगदान देंगे। सरकार भी डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं पर काम कर रही है। IBM की ये पहल उन्हीं योजनाओं के साथ मिलकर काम करेगी और असली बदलाव लाएगी।
IBM का ये ऐलान सिर्फ एक खबर नहीं है, बल्कि लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है। अगर आप भी अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, तो इस मौके को हाथ से मत जाने दीजिए। AI, साइबर सिक्योरिटी और क्वांटम कंप्यूटिंग यही टेक दुनिया का भविष्य है। और भविष्य वो ही बनाएगा, जो आज तैयारी करेगा। IBM ने मौका दिया है, इस का आपको जरूर फायदा उठाना चाहिए। अपनी स्किल्स को अपग्रेड कीजिए, नई टेक्नोलॉजी सीखिए और भारत की टेक क्रांति का हिस्सा बनिए। क्योंकि जैसा कि अरविंद कृष्णा ने कहा “ये भारत के भविष्य में निवेश है।”

