Indian Army Internship thumbnail

Indian Army Internship 2026 : आर्मी में साथ काम करने का शानदार मौका, रोजाना मिलेंगे 1000 रुपए

भारतीय सेना इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के लिए आर्मी के साथ काम करने का एक अच्छा अवसर लेकर आई है। जी हां, इंडियन आर्मी ने अपने हाई-टेक Indian Army Internship 2026 प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं, जहां आपको रोज़ाना 1000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर काम करने का और अनुभव जुटाने का मौका भी।

Indian Army Internship image ( source- Indianarmy.adgpi/ facebook)
Indian Army Internship image ( source- Indianarmy.adgpi/ facebook)

टाइम बहुत कम है! भारतीय सेना की इस स्पेशल इंटर्नशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2025 है। यानी अगर आप इस सुनहरे मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते, तो फटाफट अप्लाई कर दीजिए। इस इंटर्नशिप का नाम है “Beyond Silos, Beyond Limits” और ये सिर्फ एक साधारण इंटर्नशिप नहीं है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां युवा टैलेंट को डिफेंस टेक्नोलॉजी की असली दुनिया से रूबरू कराया जाएगा।

ये Indian Army Internship प्रोग्राम12 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 27 मार्च 2026 तक चलेगी। पूरे 75 दिनों का ये प्रोग्राम रहेगा जिसमें आपको नई दिल्ली या बेंगलुरु में पोस्टिंग मिलेगी। यहां आप सीधे इंडियन आर्मी की टीम के साथ मिलकर सिक्योर और मिशन-क्रिटिकल एप्लीकेशन्स पर काम करेंगे। सोचिए ज़रा, आप जो कोड लिखेंगे, वो सिर्फ किसी प्रोजेक्ट के लिए नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होगा।

Indian Army Internship में क्या-क्या सीखने को मिलेगा?

Indian Army Internship इस प्रोग्राम में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और AI पर फोकस किया गया है। इसमे आप हाई-एंड सॉफ्टवेयर और AI मॉडल्स बनाना सीखेंगे, रियल लाइफ डिफेंस एप्लीकेशन्स पर काम करेंगे, मिलिट्री-ग्रेड सिक्योरिटी वाले प्रोजेक्ट्स का एक्सपीरियंस मिलेगा, नेक्स्ट-जेनरेशन टेक्नोलॉजी पर हाथ आजमाने का मौका। उसके साथ आपको क्लाउड और नेटवर्क्स, फ्रंटएंड, बैकएंड, GIS, APIs, DevSecOps, AI और ML जैसे टेक्नॉलजीज सिखने को और अनुभव भी मिलेगा।

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Army Internship में टेक्नोलॉजी बॅकग्राउंड रखने वाले युवा आवेदन कर सकते है। BE/BTech स्टूडेंट्स अप्लाय कर सकते है। Computer Science, IT, Data Science, या ECE के फाइनल ईयर के छात्र या पासआउट छात्र भी आवेदन कर सकते है। इसके साथ MTech स्टूडेंट्स इसमें AI & ML, Data Science, या Software Engineering में पढ़ाई कर रहे और ग्रेजुएट्स छात्र आवेदन कर सकते है। और AI & ML, DevSecOps, Software Engineering या Big Data में रिसर्च कर रहे आणि PHD के छात्र भी आवेदन कर सकते है।

अब बात करते हैं पैसों की! इस इंटर्नशिप में आपको हर दिन 1000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। 75 दिनों का हिसाब लगाओ तो कुल 75,000 रुपये! और ये तो सिर्फ पैसे की बात हुई। असली कमाई तो वो एक्सपीरियंस है जो आपको मिलेगा। भारतीय सेना के साथ काम करने का सर्टिफिकेट आपके रिज्यूमे में चार चांद लगा देगा। किसी भी बड़ी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करोगे, तो ये एक्सपीरियंस आपको भीड़ से अलग बना देगा।

अगर आप भी टेक बॅकग्राउंड से आते है और भारतीय सेना से साथ काम करना चाहते है तो भारतीय सेना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाइए और अपना आवेदन सबमिट कर दीजिए। याद रखिए, 21 दिसंबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। लास्ट मोमेंट में आवेदन करने में टेक्निकल प्रॉब्लम्स आ सकती हैं, इसलिए स्मार्ट बनिए और जल्दी से जल्दी अप्लाई कर दीजिए।

यह सिर्फ एक इंटर्नशिप प्रोग्राम नहीं है ये आपके करियर का गेम चेंजर साबित हो सकता है। जहां एक तरफ आप देश की सेवा करेंगे, वहीं दूसरी तरफ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर एक्सपर्ट बन जाएंगे। अपने दोस्तों को भी बताइए और साथ मिलकर इस शानदार मौके का फायदा उठाइए। भारतीय सेना की ये Indian Army Internship सिर्फ तकनीक सीखने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि अपनी काबिलियत से सेना को और भी स्मार्ट और ताकतवर बनाने का एक ज़बरदस्त मौका है।

यह भी पढ़े