IPL Auction 2026 : IPL की ऑक्शन की तारीख जारी, जाने कब और कहा होगी ऑक्शन, यह खिलाड़ी के उपर लगेगी ज्यादा बोली

IPL Auction 2026 का बहुप्रतीक्षित मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में होने जा रहा है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस इवेंट पर टिकी हुई हैं। इस बार कुल 359 खिलाड़ी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें से केवल 77 खिलाड़ियों को ही टीमों में जगह मिलेगी। इन 77 स्लॉट्स में से 31 सीटें विदेशी खिलाड़ियों के लिए खास तौर पर आरक्षित रखी हुई हैं।

ipl auction 2026 image (source- ipl official social media)
ipl auction 2026 image (source- ipl official social media)

कोलकाता नाइट राइडर्स इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा आणि 64.30 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतर रहे हैं। यह सभी दस फ्रेंचाइजी में सबसे बड़ा बजट है, जो उन्हें बोली के इस युद्ध में बढ़त देता है। लेकिन एक बड़ी चुनौती यह भी है कि KKR को कुल 13 खिलाड़ियों की जरूरत है जो की सभी टीमों में सबसे ज्यादा है। कुल मिलाकर दसों फ्रेंचाइजियों के पास 237.55 करोड़ रुपये का कुल बजट उपलब्ध है, जिसे वे इस ऑक्शन में खर्च कर सकती हैं।

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। उन पर फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त बोली लड़ाई होने की पूरी संभावना है। ग्रीन के अलावा वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों पर भी टीमों की पैनी नजर रहेगी।

इस बार IPL Auction 2026 में 40 खिलाड़ियों ने खुद को अधिकतम बेस प्राइस यानी 2 करोड़ रुपये पर रखा है। इस लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं जिनमे वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई शामिल है।

दिलचस्प बात यह है कि KKR ने पिछली नीलामी में वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन यह निवेश पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ था। अय्यर अपनी भारी कीमत को जस्टिफाई नहीं कर पाए और टूर्नामेंट के बीच में ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिए गए थे।

IPL Auction 2026 कुल कितने खिलाड़ी बिकेंगे?

नीलामी की लिस्ट में भले ही कुल 359 खिलाड़ी हों, लेकिन फ्रेंचाइजियां अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर ही बोली लगा सकेंगी। शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

इसका मतलब यह है कि इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहेगा, जबकि सीमित स्लॉट्स की वजह से विदेशी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

मार्च 2026 में शुरू होगा IPL सीजन

आगामी IPL सीजन मार्च 2026 के अंत में शुरू होने वाला है। ऐसे में जो भी टीम इस ऑक्शन में स्मार्ट निवेश करेगी, उसे टूर्नामेंट में निर्णायक बढ़त मिल सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी पर्याप्त बजट है, जो उन्हें अच्छे खिलाड़ी चुनने की ताकत देता है। टीमें इस बार अनकैप्ड और उभरते युवा खिलाड़ियों को भी बड़े उत्साह के साथ खरीद सकती हैं।

IPL Auction 2026 Date And Time

IPL Auction 2026 का यह हाई-स्टेक मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर मंगलवार दोपहर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस इस धमाकेदार इवेंट को लाइव देख सकेंगे और यह तय है कि इस बार की नीलामी में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। यह ऑक्शन सिर्फ खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजियों की रणनीति और दूरदर्शिता की भी परीक्षा होगी। देखना यह होगा कि कौन सी टीम अपने वित्तीय संसाधनों का सबसे बेहतर इस्तेमाल करती है!

यह भी पढ़े