ईशा अंबानी के लहंगे की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश! मां नीता के गहनों ने लुक में लगाया चार चांद
Isha Ambani : जब भी अंबानी परिवार की बात आती है, तो फैशन और लग्जरी का तड़का अपने आप ही लग जाता है। खासकर जब घर की बहू-बेटियां किसी फंक्शन में नजर आती हैं, तो उनके आउटफिट्स और ज्वेलरी की चर्चा हफ्तों तक चलती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

गोल्डन लहंगे में जब ईशा अंबानी ने एंट्री मारी, तो लगा जैसे कोई रॉयल प्रिंसेस खुद चलकर आ गई हो। और सबसे खास बात ये कि इस बार भी उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के गहने पहने थे। हां भाई, बिल्कुल सही सुना आपने! देश के सबसे अमीर परिवार की बेटी होने के बावजूद ईशा को अपनी मां की ज्वेलरी पहनना बेहद पसंद है। और क्यों ना हो, आखिर वो विंटेज पीसेस हैं जो किसी खजाने से कम नहीं।
बेटी आदिया के साथ मां-बेटी की जोड़ी ने मचाया धमाल
इस बार ईशा अंबानी अकेली नहीं थीं। उनके साथ उनकी प्यारी सी बिटिया आदिया भी थी, जो अपनी क्यूट पटोला लहंगे में बिल्कुल परी लग रही थी। मां-बेटी की ये जोड़ी देखकर सबका दिल पिघल गया। दोनों के लहंगों को डिजाइन किया था मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने, जो अंबानी परिवार के फेवरेट डिजाइनर हैं। और स्टाइलिंग का जिम्मा था सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदाजानिया के पास।
ईशा अंबानी के लहंगे में छुपा है करोड़ों का काम
अब जरा ईशा अंबानी के लहंगे की बात करते हैं। दोस्तों, ये कोई साधारण लहंगा नहीं था। ये था ट्यूल घाघरा, जिस पर गोल्ड जरदोजी का इतना बारीक हैंड वर्क किया गया था कि देखते ही बनता था। अब आप सोच रहे होंगे कि बस इतना ही? अरे नहीं भाई! इसमें तो असली खेल अभी बाकी था।
पूरे घाघरे पर मोती, क्रिस्टल, रूबी और पन्नों को इतनी खूबसूरती से जड़ा गया था कि लाइट पड़ते ही पूरा लहंगा चमक उठता था। जी हां, असली पन्ने और रूबी! ये वो शिमर नहीं था जो बाजार में मिलने वाले लहंगों पर होता है। ये तो वो चमक थी जो सिर्फ असली जेमस्टोन्स ही दे सकते हैं। और फिर ऊपर से फ्लोरल मोटिफ्स के साथ जालीदार पैटर्न बना था, जो इसकी खूबसूरती को दस गुना बढ़ा रहा था।
सच कहूं तो ये लहंगा किसी महारानी के लिबास से कम नहीं लग रहा था। हर डिटेल, हर काम इतना परफेक्ट था कि समझ आ रहा था कि इसे बनाने में कितना वक्त और मेहनत लगी होगी।
अब जब घाघरा इतना हैवी था, तो ब्लाउज को सिंपल रखना जरूरी था। और यही किया भी गया। ईशा अंबानी ने गोल्ड टिश्यू का ब्लाउज पहना था, जिसमें U नेकलाइन और हाफ स्लीव्स थे। बॉर्डर पर जरदोजी का काम करके इसे हाइलाइट किया गया था। ये स्मार्ट मूव थी। ब्लाउज की सटल शाइन ने हैवी घाघरे को बिल्कुल परफेक्ट बैलेंस दे दिया। ना कुछ ज्यादा लगा, ना कुछ कम। बस एकदम सही! कई बार देखा गया है कि लोग घाघरा-ब्लाउज दोनों ही हैवी कर देते हैं, और फिर पूरा लुक ओवरकिल हो जाता है। लेकिन यहां ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।
असली चर्चा तो ज्वेलरी की है!
अब बात करते हैं उस चीज की जिसने सबका दिल जीत लिया ईशा अंबानी की ज्वेलरी! दोस्तों, ये सिर्फ गहने नहीं थे, ये तो जैसे चलता फिरता खजाना था। हीरे और पन्ने से जड़ा स्टेटमेंट नेकपीस पहना था उन्होंने, जो लेयर्ड था।
सबसे ऊपर ओवल शेप का चोकर सेट था, जिसके बीच में एक बड़ा-सा डायमंड जगमगा रहा था। उसके नीचे चार-चार की लटकन में हीरे और पन्ने लटके हुए थे। और फिर सबसे नीचे टीयर ड्रॉप शेप के हीरों ने पूरे नेकलेस को फिनिशिंग टच दिया था।हाथों में कंगन, माथे पर मांग टीका – सब कुछ इतना क्लासी था कि शब्द कम पड़ जाएं। और हां, झुमके! वो झुमके जो पहले नीता अंबानी भी पहन चुकी हैं। मतलब ये फैमिली हेयरलूम है। बालों में लगी डायमंड की हेयर एक्सेसरी भी कमाल की थी।
अंबानी फैमिली की खासियत ये है कि वो ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट बैलेंस बनाती है। चाहे नीता अंबानी हों, श्लोका मेहता हों या फिर ईशा अंबानी सभी अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं।
और सबसे खास बात ईशा अंबानी का अपनी मां के गहने पहनना। ये परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाता है। आज के जमाने में जब हर कोई नया खरीदने में यकीन रखता है, ईशा का अपनी मां की ज्वेलरी पहनना सचमुच तारीफ के काबिल है। तो दोस्तों, ये था ईशा अंबानी का लेटेस्ट रॉयल लुक।

