JEE Advanced 2026 exam की तारीख हुई जारी! जानिए परीक्षा की गाइडलाइन हिन्दी में
इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। देश की प्रतिष्टीत और टॉप IIT संस्थानों में दाखिले का गेटवे माना जाने वाला JEE Advanced 2026 का शेड्यूल अब सामने आ गया है। यह परीक्षा आने वाले साल 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी । यह सुनकर ही लाखों तयारी कर रहे छात्रों में नई ऊर्जा आ जाएगी।

IIT रुड़की के हाथों में JEE Advanced 2026 के आयोजन की जिम्मेदारी
इस बार का JEE Advanced परीक्षा IIT रुड़की द्वारा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उन सभी स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है जो इस साल की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, पिछले साल यह ज़िम्मेदारी IIT कानपुर के कंधों पर थी। आप सबको पता ही होगा कि इससे पहले JEE मेन की परीक्षा तरीखों की घोषणा भी की जा चुकी है, जो कि इस पूरे सिलेक्शन प्रोसेस का पहला चरण है।
परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) फॉर्मेट में होगा। और परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को दो अलग-अलग पेपर देने होंगे, जो IIT की पढ़ाई के लिए आवश्यक एकेडमिक क्षमता और समझ की गहराई को परखने के लिए तयार किए गए हैं।
भारत की सबसे चैलेंजिंग परीक्षाओं में से एक
JEE Advanced को भारत का सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट माना जाता है। इसकी कठिनाई के स्तर की बात करें तो, UPSC के बाद इसे देश की दूसरी सबसे मुश्किल और कठिन परीक्षा का दर्जा हासिल है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन केवल कुछ हजार ही इस परीक्षा को सफल कर पाते हैं।
JEE Advanced किन कॉर्सेस के लिए ली जाती है ?
JEE Advanced क्लियर करने के बाद छात्रों के सामने कई शानदार अवसर खुल जाते हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए पत्र हो जाते हैं:
- बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech)
- बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch)
- बैचलर ऑफ साइंस (BS)
- ड्यूल डिग्री प्रोग्राम
- इंटीग्रेटेड M.Tech या M.Sc प्रोग्राम
ये सभी कोर्सेज देश के जाने माने IIT संस्थानों में पढ़ाए जाते हैं, जहां से पास होने के बाद स्टूडेंट्स को देश-विदेश की टॉप और प्रतिष्टीत कंपनियों में बेहतरीन जॉब के अवसर मिलते हैं।
कौन दे सकता है यह एग्जाम?
JEE Advanced 2026 में बैठने के लिए सबसे पहली शर्त है JEE Main में सफल होना। सिर्फ वही कैंडिडेट्स इस एडवांस्ड लेवल की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने JEE Main में कटऑफ मार्क्स को हासिल किए हैं। यह परीक्षा एक तरह से दो-स्तरीय छाननी प्रक्रिया है, जो सुनिश्चित कराती है कि केवल सबसे मेधावी छात्र और जो IIT की पढ़ाई करने की क्षमता रखते है वही आगे बढ़ें।
CTET 2026 : नोटिफिकेशन जारी, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, योग्यता, फीस और सिलेबस की पूरी जानकारी
JEE Advanced 2026 के लिए सिलेबस क्या है?
JEE Advanced परीक्षा का सिलेबस तीन मुख्य विषयों पर केंद्रित है जिनका बेसिक आगे IIT के पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण है।
- फिजिक्स (Physics) – मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोडायनामिक्स, ऑप्टिक्स, थर्मोडायनामिक्स आदि
- केमिस्ट्री (Chemistry) – फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री
- मैथमेटिक्स (Mathematics) – कैलकुलस, अलजेब्रा, ट्रिग्नोमेट्री, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री आदि
तीनों विषयों में गहरी समझ और कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी होने की अपेक्षा छात्रों से की जाती है। छात्रों को सिर्फ रटना नहीं, बल्कि एप्लिकेशन-बेस्ड सोच भी विकसित करनी होती है।
कहां से मिलेगी JEE Advanced 2026 आधिकारिक जानकारी?
JEE Advanced 2026 से संबंधित सभी ऑफिशियल अपडेट्स, न्यूज, नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस वेबसाइट को नियमित रूप से जा कर विजिट करते रहें और किसी भी अपडेट से चूकें नहीं।
निष्कर्ष
JEE Advanced 2026 की तारीख अब स्पष्ट हो चुकी है और IIT रुड़की इसके आयोजन की तैयारी में जुट गया है। IIT रिड़की ने तों आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की है। यह परीक्षा न केवल आपके इंजीनियरिंग करियर की नींव रखती है, बल्कि आपके पूरे भविष्य को शेप करती है। 17 मई 2026 को होने वाली इस परीक्षा के लिए अभी से प्लैनिंग करके तैयारी शुरू कर दें। याद रखें, मेहनत और स्मार्ट स्टडी का कोई विकल्प नहीं है।
ऑफिशियल अपडेट्स के लिए jeeadv.ac.in को विजिट करते रहें और अपने सपनों के IIT में एडमिशन पाने के लिए पूरी मेहनत से जुट जाएं। ऑल द बेस्ट!

