Jio CNAP : अब जान सको गे अनजान नमबर का नाम, Jio ने लॉन्च की जबरदस्त सर्विस, Truecaller भी फेल

रिलायंस जिओ ने भारत में टेलीकॉम सिक्योरिटी को एक नया मोड़ देते हुए CNAP (Caller Name Presentation) सर्विस को लाइव कर दिया है। अब जैसे ही आपके फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी, स्क्रीन पर कॉलर का वही असली नाम दिखाई देगा जो उसने सिम कार्ड लेते समय आधार या अन्य KYC दस्तावेजों में दर्ज कराया था। और यह टेक्निक सरकार के उद्देश का ही पार्ट है।

इससे अनजान नंबरों से होने वाले स्कैम और ठगी से बचा जा सकता है। बहुत से लोग अनजान नंबर से आने वाली कॉल से परेशान रहते थे। लेकीन अब टेंशन लेने की कोई बात नहीं है।

CNAP image
CNAP image

अब तक हम सभी अनजान नंबरों की पहचान के लिए Truecaller जैसे ऐप्स पर निर्भर थे। लेकिन Truecaller में एक बड़ी दिक्कत है वहां वही नाम दिखता है जो किसी यूजर ने अपनी मर्जी से सेव किया हो। हमें भारत के लोगों को आदत हें हम किसी का सही नाम नहीं सेव करते पापा, मम्मी, भैया, सिस्टर जैसे बुलाने वाले नाम से सेव करते है। और कोई भी फर्जी नाम भी सकता है। इस लिए ऐसे एप पर भरोसा करना मुस्किल होता है। लेकिन CNAP बिल्कुल अलग है। ये पूरी तरह से टेलीकॉम ऑपरेटर के ऑफिशियल और वेरिफाइड डेटाबेस पर काम करता है। इसका मतलब है ना कोई फेक नाम, ना स्पैम टैग, ना कोई गलत जानकारी सब कुछ 100% ऑथेंटिक।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio ने बिहार, यूपी ईस्ट, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, पंजाब, केरल, असम, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में CNAP सर्विस रोलआउट कर दी है। सिर्फ Jio ही नहीं, Airtel, Vi और BSNL भी अलग-अलग चरणों में इस सुविधा को लॉन्च कर रहे हैं। TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के निर्देश के तहत जल्द ही ये सर्विस पूरे देश में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े :- Oppo Reno 15c मोबाइल हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और दो 50MP कैमरों के साथ मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

CNAP के साथ-साथ दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक और अहम चेतावनी जारी की है। अगर आपके फोन पर ऐसी कॉल आती है जिसमें कोई आवाज नहीं आती, तो सावधान हो जाइए। ये साइलेंट कॉल्स स्कैमर्स का एक ट्रिक है जिससे वो चेक करते हैं कि आपका नंबर एक्टिव है या नहीं। सरकार ने ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करने की सलाह दी है। आप इन नंबरों को संचार साथी पोर्टल पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

CNAP से क्या होगा फायदा?

CNAP सिर्फ स्कैमर्स पर लगाम लगाने का काम नहीं करेगा, बल्कि ये आम यूजर्स का अनजान कॉल्स से जुड़ा डर भी कम करेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि CNAP भारत में कॉलिंग एक्सपीरियंस को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बना देगा।अब कॉल रिसीव करने से पहले आपको पता चल जाएगा कि कौन कॉल कर रहा है। इससे फ्रॉड कॉल्स से बचना बेहद आसान हो जाएगा।

कैसे काम करता है CNAP?

जब भी कोई आपको कॉल करेगा, आपकी स्क्रीन पर उस व्यक्ति का वह नाम दिखेगा जो उसके सिम कार्ड के सरकारी दस्तावेजों (KYC) में रजिस्टर्ड है। चूंकि ये डायरेक्ट टेलीकॉम कंपनियों के डेटाबेस से जुड़ा है, इसलिए गलत या फर्जी नाम दिखने का कोई चांस नहीं है।

भारत में साइबर फ्रॉड और स्कैम कॉल्स लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में CNAP जैसी सर्विस वाकई में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। अगर आप भी Jio, Airtel या Vi यूजर हैं, तो जल्द ही आपको भी ये फीचर मिल सकता है। अब अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है CNAP सब संभाल लेगा!

यह भी पढ़े