Khushi Mukherjee ने सूर्यकुमार यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, T20 वर्ल्ड कप से पहले मचा था बवाल, जाने क्या कहा

बॉलीवुड और टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस Khushi Mukherjee ने भारतीय T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के बारे में दावा किया था उस बारे में उन्होंने आखिर से जुड़े विवाद पर अपनी सफाई दे दी है। एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा था सूर्यकुमार यादव ने भी उन्हे मैसेज किया था। इस बारे में अब उन्होंने क्या कहा है वो जानते है।

khushi mukherjee and suryakumar yadav  image
khushi mukherjee and suryakumar yadav ( source – social media fb)

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिन पहले एक इवेंट में Khushi Mukherjee से जब क्रिकेटर्स को डेट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वो किसी भी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहतीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि कई क्रिकेटर्स ने उन्हें अप्रोच किया है और सूर्यकुमार यादव ने भी उन्हें पहले मैसेज किया था। बस यहीं से शुरू हो गया था यह मामला।

क्रिकेट फैंस और मीडिया में इस बयान को लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। खासकर तब जब T20 वर्ल्ड कप सिर्फ छह हफ्ते दूर है और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा भी हो चुकी है। ऐसे में यह विवाद टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता था।

Khushi Mukherjee ने क्या कहा?

NDTV से बात करते हुए खुशी ने साफ-साफ कहा, “क्या हम दोस्तों की तरह बात नहीं कर सकते?” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और सूर्यकुमार यादव के बीच कोई “रोमांटिक रिलेशनशिप” कभी नहीं थी।

खुशी का कहना है कि उनके शब्दों को गलत संदर्भ में लिया गया और सनसनीखेज तरीके से पेश किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अतीत में सूर्यकुमार से दोस्त के रूप में बात की थी, लेकिन अब वे संपर्क में नहीं हैं।

Khushi Mukherjee ने यह भी कहा कि जब यह मामला सामने आया तब भी उनके और सूर्यकुमार के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया का आगामी वर्ल्ड कप में समर्थन करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक बार हार के बाद क्रिकेटर ने उनसे दोस्त के तौर पर बात की थी।

Khushi Mukherjee टेलीविजन और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो MTV Splitsvilla, कहत हनुमान जय श्री राम, बालवीर रिटर्न्स और MTV Love School जैसे पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है। अपने पहले बयान में भी उन्होंने साफ कर दिया था कि उनका किसी क्रिकेटर को डेट करने का कोई इरादा नहीं है।

बता दें कि 2025 में एशिया कप का खिताब जीतने के बावजूद, सूर्यकुमार यादव को हाल ही में उनके के खराब बैटिंग फॉर्म के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यह विवाद टीम के लिए अतिरिक्त सिरदर्द बन सकता था। आमतौर पर ऐसे ऑफ-फील्ड शोर-शराबे से ड्रेसिंग रूम की एकता पर असर पड़ने का डर रहता है।

खुशी के इस स्पष्टीकरण से सूर्यकुमार यादव के समर्थकों और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को राहत मिली है। खासकर तब जब एक बड़ा ICC इवेंट सिर पर है। T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना है और ऐसे में किसी भी तरह के विवाद से बचना जरूरी था।

यह भी पढ़े :- Lalit Yadav का धमाल! लगातार 2रा शतक जड़कर दिलाई गोवा को हैट्रिक जीत, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ?

यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम साथ में आया हो। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में यह सिर्फ अफवाहें ही साबित हुई हैं। इस बार भी खुशी मुखर्जी ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ दोस्ती थी और अब वो भी नहीं है।

अब जबकि खुशी मुखर्जी ने अपनी सफाई दे दी है, उम्मीद है कि यह मामला यहीं खत्म हो जाएगा। फैंस और मीडिया का ध्यान अब पूरी तरह से T20 वर्ल्ड कप पर होगा। भारतीय टीम को अपनी तैयारियों पर फोकस करने की जरूरत है और ऐसे किसी भी विवाद से दूर रहना होगा।सूर्यकुमार यादव एक बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को एशिया कप जिताया है। अब फैंस को उम्मीद है कि वो अपने बैट से भी बड़ी पारी खेलेंगे और टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़े