महिंद्रा SUV XUV700 के नए अपडेट वर्जन Mahindra XUV 7XO की बुकिंग भारत में शुरू, जाने लॉन्च की तारीख और प्राइज

महिंद्रा ने अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी बेहद पॉपुलर SUV XUV700 के नए अवतार Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इस स्टाइलिश और पावरफुल SUV को घर लाना चाहते हैं तो अभी बुकिंग करा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सिर्फ 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट से आप इसे बुक कर सकते हैं।

Mahindra XUV 7XO image ( source- mahindra auto)
Mahindra XUV 7XO image ( source- mahindra auto)

ग्राहक महिंद्रा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप या शोरूम पर जाकर भी इसे बुक करा सकते हैं। प्रोसेस बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

कब होगी Mahindra XUV 7XO लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत?

महिंद्रा XUV 7XO का भव्य लॉन्च 5 जनवरी 2026 को होने वाला है। इसी दिन कंपनी इसकी ऑफिशियल कीमतों का भी ऐलान करेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Mahindra XUV 7XO की कीमत मौजूदा XUV700 से थोड़ी ज्यादा हो सकती है क्योंकि इसमें कई नए फीचर्स और अपग्रेड्स दिए जा रहे हैं। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा नहीं होगी और कीमत काफी रीजनेबल रहने की उम्मीद है।

दरअसल, XUV 7XO, XUV700 का अपडेटेड और रीडिजाइन्ड वर्जन है। यह महिंद्रा की नई नेमिंग स्ट्रेटजी का हिस्सा है। याद करिए कैसे XUV300 को XUV 3XO में बदला गया था? ठीक वैसे ही अब XUV700 को नया नाम और नया अवतार मिल रहा है। यह कंपनी की अगली कॉम्बशन-इंजन वाली SUV है जो इस नए नेमिंग पैटर्न को फॉलो कर रही है।

महिंद्रा ने अभी तक Mahindra XUV 7XO के कई टीजर जारी किए हैं और हर टीजर से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। टीजर्स में गाड़ी की जो झलक मिली है उससे पता चलता है कि यह SUV लुक्स के मामले में कमाल की होने वाली है।

फ्रंट डिजाइन की बात करे तो बिल्कुल नया और शार्पर फ्रंट ग्रिल के साथ C-शेप्ड LED हेडलैम्प्स जो काफी स्टाइलिश और पॉश लग रहे हैं। 7-शेप्ड DRLs जो हेडलैम्प क्लस्टर के चारों ओर रैप दी गई है। ट्रेपेजॉइडल LED लाइटिंग एलिमेंट्स और ब्लैक्ड-आउट रेडिएटर ग्रिल और सिल्वर स्लैट्स इसे और खूबसूरत बनाती है। रियर डिजाइन शार्प और मॉडर्न टेललैम्प्स है और बंपर डिजाइन बिल्कुल ही युनीक है। दिलचस्प बात यह है कि कनेक्टेड टेललाइट ट्रेंड को फॉलो नहीं किया गया है।

कंपनी ने हाल ही में XEV 9S लॉन्च की थी और ऐसा लगता है कि Mahindra XUV 7XO के डिजाइन में इससे काफी इंस्पिरेशन लिया गया है। SUV में बिल्कुल नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे जो इसे और भी मस्कुलर और एग्रेसिव लुक देंगे।

Mahindra XUV 7XO इंटीरियर होगा शानदार और लग्जरी

अभी तक केबिन की पूरी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं लेकिन जो औटोमोबाइल एक्सपर्ट का अनुमान है वो काफी रोमांचक है। माना जा रहा है कि Mahindra XUV 7XO में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया जाएगा जो हमने XEV 9e और 9S में देखा था। ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच सेंट्रल इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन और 12.3-इंच को-ड्राइवर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दिया जाएगा। यह सेटअप केबिन को बेहद फ्यूचरिस्टिक और लक्जरी लुक देगा।

Mahindra XUV 7XO में प्रीमियम फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी। XEV 9S से कई फीचर्स इसमें भी मिलने की उम्मीद है। इसमें ऑटो पार्किंग, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, इलेक्ट्रिक ड्राइवर और पैसेंजर सीट्स विद मेमोरी, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी, सभी पासेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स और डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगी।

SUV को 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर – तीनों कॉन्फिगरेशन में ऑफर किया जाएगा। इसका मतलब है कि चाहे आपका छोटा फैमिली हो या बड़ा, Mahindra XUV 7XO में सबके लिए जगह है।

इंजन और परफॉर्मेंस

अच्छी खबर यह है कि महिंद्रा एण्ड महिंद्रा ने XUV 7XO में वही इंजन रखे हैं जो XUV700 में बेहद पॉपुलर और भरोसेमंद साबित हुए हैं। इसमे पेट्रोल वेरिएंट में 197 bhp पावर का 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 380 Nm टॉर्क के साथ दिया है। डीजल वेरिएंट में 182 bhp पावर के साथ 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन और 450 Nm तक का टॉर्क होगा। ट्रांसमिशन ऑप्शन्स की बात करे तो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा।

Mahindra XUV 7XO सिर्फ एक फेसलिफ्ट नहीं है, बल्कि यह एक कम्प्लीट पैकेज है जो डिजाइन, फीचर्स और प्रीमियमनेस के हर मामले में अपग्रेड है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्टाइल, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस तीनों चाहते हैं। बाजार में इसकी डिमांड देखते हुए कहा जा सकता है कि यह कंपनी के लिए एक और बड़ी हिट साबित हो सकती है। अगर आप भी इस दमदार SUV के मालिक बनना चाहते हैं तो जल्दी से प्री-बुकिंग करा लें क्योंकि वेटिंग पीरियड लंबा हो सकता है।

यह भी पढ़े