MPESB Calendar 2026 : MPESB ने जारी किया 2026 का पूरा कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने साल 2026 का पूरा परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अब परीक्षा देने वालों को पता चल गया है कि कौन सी परीक्षा कब होगी और कब नोटिफिकेशन आएगा। मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी इस कैलेंडर में 18 अलग-अलग भर्ती और एंट्रेंस एग्जाम की पूरी जानकारी दी गई है। यह कदम उन स्टूडेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो अपनी तैयारी को सही दिशा देना चाहते हैं। इस कलेंडर के वजह से वह अपनी तयारी की प्लानिंग सही तरह से कर पाएंगे।

MPESB Calendar 2026 image
MPESB Calendar 2026

MPESB इस कैलेंडर के मुताबिक, 2026 की शुरुआत में ही कई बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन आने वाले हैं। सबसे पहले फरवरी महीने में ही ग्रुप-1, ग्रुप-2 और ग्रुप-5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स की संयुक्त भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। हेल्थ सेक्टर में जॉब चाहने वालों के लिए यह अवसर है। इसके बाद मार्च 2026 में जेल विभाग में बंपर भर्ती होने वाली है। जेल प्रहरी, क्षेत्र रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक जैसे पदों के लिए नोटिफिकेशन आएंगे। साथ ही मार्च में ही अस्पताल सहायक ग्रेड-4 के पदों पर भी भर्ती होगी।

भर्ती परीक्षाओं के अलावा, विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए भी परीक्षा कैलेंडर तैयार कर दिया गया है। मई 2026 में पशुपालन एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा (ADDET) और एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (ANMTST) के नोटिफिकेशन आएंगे। और जून का महीना नर्सिंग और एग्रीकल्चर से जुड़ी परीक्षाओं के लिए खास रहेगा। इस दौरान पीएनएसटी, जीएनएमटीटी और प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) होंगे।

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। फरवरी के मध्य में आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं अप्रैल में ग्रुप-3 के तहत सब-इंजीनियर की भर्ती होगी। और सितंबर 2026 में एक बड़ी संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रुप-4 के सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर जैसे पदों के लिए चयन होगा।

वही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2026 में होगी, जबकि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। अब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपना टाइम टेबल सेट कर सकते हैं। पुलिस विभाग में नौकरी पाने के सपने देखने वाले युवाओं के लिए अक्टूबर 2026 का महीना बेहद अहम होने वाला है। क्यूंकी इसी महीने में मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (आरक्षक) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होगा। पुलिस में करियर बनाने की चाह रखने वालों को अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

ऐसे चेक करें MPESB Calendar 2026

कैलेंडर आप खुद भी वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। कैलेंडर देखनया बेहद ही आसान है। सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाइए। वेबसाइट पर आपको भाषा चुनने का ऑप्शन मिलेगा वहा पर हिंदी या इंग्लिश की भाषा चुने। होम पेज पर ‘FOR CANDIDATES’ सेक्शन में जाकर ‘Exam Schedule’ पर क्लिक करें। आपके सामने सभी सालों का इग्ज़ैम शेड्यूल दिया होगा आपको 2026 पर क्लिक करके इस साल का शेड्यूल चेक कर सकते है।

MPESB ने समय पर कैलेंडर जारी करके परीक्षा की तयारी करने वालों को बड़ी राहत दी है। अब अब परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स बिना किसी कन्फ्यूजन के अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकते हैं। और परीक्षा के डेट्स के हिसाब से अपनी परीक्षा की प्लानिंग कर सकते है। हालांकि, बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि ये तारीखें टेंटेटिव हैं और हालात के मुताबिक इनमें बदलाव भी हो सकता है।

लेकिन एक बात तय है जितनी जल्दी तैयारी शुरू करेंगे, उतने बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आज ही अपना स्टडी प्लान तैयार करें और सरकारी नौकरी के सपने को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत शुरू कर दें। MPESB के इस कैलेंडर से अब सबकुछ क्लियर हो गया है बस जरूरत है लगन और मेहनत की!

यह भी पढ़े