Mrs Deshpande Series Review : माधुरी दीक्षित ने मचाया तहलका, ‘धक धक’ गर्ल का क्राइम थ्रिलर में खतरनाक अवतार

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माने जाने वाली माधुरी दीक्षित अपनी नई वेब सीरीज ‘Mrs Deshpande के साथ जियो हॉटस्टार पर धमाल मचा रही हैं। 19 दिसंबर को रिलीज हुई इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज में एक्ट्रेस का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहा है। एक समय रोमांटिक किरदार करके चाहतों का डिल जीतने वाली माधुरी अब एक सीरियल किलर के ग्रे शेड रोल में नजर आ रही हैं।

Mrs Deshpande Series Review image ( source- jiohotstar YT)
Mrs Deshpande Series Review image ( source- jiohotstar YT)

‘Mrs Deshpande’ रिलीज होते ही गूगल ट्रेंड्स में छा गई है। सोशल मीडिया पर माधुरी के इस नए किरदार की और एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हो रही है। फैंस को माधुरी का यह डार्क अवतार बेहद पसंद आ रहा है और सीरीज को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में माधुरी के अलावा कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। प्रियांशु चटर्जी, सिद्धार्थ चंदेकर, केविन डेव और अर्जुन पांडे जैसे एक्टर्स ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी किरदार माधुरी के ‘मिसेज देशपांडे’ के इर्द-गिर्द घूमते हैं और हर कलाकार की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।

Mrs Deshpande की कहानी है दिलचस्प और रोमांचक

इस सीरीज की कहानी मुंबई में हो रहे सीरियल किलिंग्स से जुड़ी है। सभी हत्याएं एक ही तरीके से की जाती हैं रस्सी से दम घोंटकर। जब एक्टर विराट मल्होत्रा की हत्या होती है, तब पुलिस कमिश्नर अरुण खत्री का शक हैदराबाद की जेल में बंद सीमा देशपांडे उर्फ जीनत पर जाता है। जीनत पिछले 25 साल से जेल में बंद है और उसने पुणे में 8 मर्डर किए थे, वो भी इसी तरीके से।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब जीनत पुलिस की मदद करने को तैयार हो जाती है। कमिश्नर उसे अनऑफिशियली जेल से बाहर निकलवा लेते हैं और केस की जिम्मेदारी एसीपी तेजस को सौंप देते हैं। अब सवाल यह है – क्या मुंबई के सीरियल किलिंग्स के पीछे मिसेज देशपांडे का ही हाथ है? या फिर कोई और है जो इस खूनी खेल को अंजाम दे रहा है?

माधुरी दीक्षित ने इस सीरीज में अपनी एक्टिंग का ऐसा रंग दिखाया है जो पहले कभी नहीं देखा गया। जीनत उर्फ मिसेज देशपांडे के किरदार में उनकी गहराई देखते ही बनती है। एक पल के लिए भी नहीं लगता कि स्क्रीन पर माधुरी हैं – पूरी तरह से मिसेज देशपांडे ही नजर आती हैं। सिद्धार्थ चांदेकर भी सीरीज के सरप्राइज पैकेज साबित हुए हैं। इंस्पेक्टर तेजस के किरदार में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी है। प्रियांशु चटर्जी ने भी कमिश्नर के रोल में अच्छा काम किया है।

Mrs Deshpande सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में कोई न कोई नया मोड़ नया थ्रिल आता रहता है। हर एपिसोड की शुरुआत फ्लैशबैक से होती है जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है और आपको कहानी के साथ जोड़ी रखती है। नागेश कुकुनूर ने न सिर्फ निर्देशन किया है बल्कि कहानी भी लिखी है, जो काफी दमदार है।

यह भी देखे :- Raat Akeli Hai 2 : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मर्डर मिस्ट्री एक धमाकेदार मूवी, जाने इस थ्रीलर मूवी के बारे में, क्यूँ है खास

अगर आप क्राइम-थ्रिलर, सस्पेंस और मिस्ट्री के शौकीन हैं तो यह सीरीज आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। Mrs Deshpande की कहानी, निर्देशन, स्क्रीनप्ले और एक्टिंग हर डिपार्टमेंट में शानदार काम किया गया है। हालांकि शुरुआती एक-दो एपिसोड में थोड़ा वक्त लगता है कनेक्ट होने में, लेकिन उसके बाद आप सोफ़े से चिपके रह जाएंगे। अगर आप अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं जहां आपका समय बर्बाद न हो, तो ‘Mrs Deshpande’ जरूर देखें। माधुरी दीक्षित का यह नया अंदाज देखने लायक है!

यह भी पढ़े