NBEMS ने जारी किया 2026 का पूरा Exam Calendar, लेकिन एक तारीख है अजीब, जानिए कब होगी आपकी परीक्षा

नए साल 2026 के ठीक पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एक अहम घोषणा की है। बोर्ड ने साल 2026 के पहले छह महीनों में होने वाली तमाम प्रवेश और योग्यता परीक्षाओं की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं। यह कैलेंडर उन हजारों छात्रों के लिए राहत की खबर है जो अपनी तैयारी को लेकर असमंजस में थे।

NBEMS Exam Calendar 2026 image
NBEMS Exam Calendar 2026

NBEMS ने स्पष्ट रूप से बताया है कि 2026 में परीक्षाओं का सिलसिला जनवरी महीने से ही शुरू हो जाएगा। सबसे पहली परीक्षा के रूप में NBEMS डिप्लोमा फाइनल परीक्षा (दिसंबर 2025 सत्र) का आयोजन 6, 7 और 8 जनवरी को किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

इसके बाद विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके लौटे छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा उन डॉक्टरों के लिए अनिवार्य होती है जिन्होंने विदेश से अपनी मेडिकल डिग्री हासिल की है और अब भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। FMGE दो पारियों में होगी पहला पेपर सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक।

फरवरी-मार्च में डेंटल और फार्मेसी छात्रों की बारी

NBEMS के कैलंडर के अनुसार फरवरी महीने में डेंटल कोर्स के छात्रों के लिए अहम परीक्षा होगी। FDST-MDS (फेलोशिप डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड स्क्रीनिंग टेस्ट) 2025 की परीक्षा 21 फरवरी 2026 को होगी। यह परीक्षा भी दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

मार्च का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। पहली मार्च को FDST-BDS परीक्षा होगी, जो डेंटल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद 7 मार्च को फार्मेसी के छात्रों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा GPAT 2026 आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। GPAT यानी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट फार्मेसी में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए एन्टरन्स इग्ज़ैम है।

इसी महीने 14 मार्च को फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (FET) भी होगा, जो सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक चलेगा। यह परीक्षा स्पेशलाइजेशन करने वाले डॉक्टरों के लिए जरूरी होती है।

अप्रैल से जून तक लगातार होंगी परीक्षाएं

NBEMS के कलेंडर के मुताबीत अप्रैल महीने में 12 तारीख को पोस्ट डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट (PDCET) 2026 का आयोजन होगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी। इसके बाद 24, 25 और 26 अप्रैल को DrNB (डॉक्टर ऑफ नेशनल बोर्ड) की फाइनल परीक्षा होगी। यह परीक्षा तीनों दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।मई महीने में 14 से 16 मई के बीच NBEMS डिप्लोमा फाइनल जून सत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

जून का महीना सबसे व्यस्त रहेगा। 18 से 21 जून तक DNB (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की फाइनल परीक्षा होगी, जो चार दिनों तक चलेगी। सभी दिन यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। महीने के आखिर में 28 जून को FMGE जून सत्र की परीक्षा होगी, जो दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

NBEMS ने एक महत्वपूर्ण बात का जिक्र किया है कि NEET-PG 2026 और NEET-MDS 2026 जैसी बड़ी परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। ये दोनों परीक्षाएं मेडिकल और डेंटल छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। NEET-PG के जरिए एमबीबीएस छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेते हैं, वहीं NEET-MDS डेंटल छात्रों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन का रास्ता खोलती है।

परीक्षा कॅलेंडर 2026

परीक्षा कॅलेंडर 2026

परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि दिन समय
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा – दिसंबर 2025 06-01-2026 मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा – दिसंबर 2025 07-01-2026 बुधवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा – दिसंबर 2025 08-01-2026 गुरुवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
एफएमजीई – दिसंबर 2025 17-01-2026 शनिवार पेपर-1: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
पेपर-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
एफडीएसटी – एमडीएस 2025 21-02-2026 शनिवार पेपर-1: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
पेपर-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
एफडीएसटी-बीडीएस 2025 01-03-2026 रविवार पेपर-1: सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक
पेपर-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
जीपीएटी – 2026 07-03-2026 शनिवार सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
एफईटी – 2026 14-03-2026 शनिवार सुबह 09:00 बजे से 10:45 बजे तक
पीडीसीईटी – 2026 12-04-2026 रविवार सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक
डीआरएनबी फाइनल परीक्षा 24-04-2026 शुक्रवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
डीआरएनबी फाइनल परीक्षा 25-04-2026 शनिवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
डीआरएनबी फाइनल परीक्षा 26-04-2026 रविवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा 14-05-2026 गुरुवार सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा 15-05-2026 शुक्रवार सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा 16-05-2026 शनिवार सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
डीएनबी फाइनल परीक्षा 18-06-2026 गुरुवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
डीएनबी फाइनल परीक्षा 19-06-2026 शुक्रवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
डीएनबी फाइनल परीक्षा 20-06-2026 शनिवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
डीएनबी फाइनल परीक्षा 21-06-2026 रविवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
एफएमजीई – जून 2026 28-06-2026 रविवार पेपर-1: सुबह 09:00 बजे से 11:30 बजे तक
पेपर-2: दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

NBEMS ने साफ तौर पर कहा है कि यह परीक्षा कैलेंडर अभी अनुमानित है और परिस्थितियों के मुताबिक इसमें बदलाव हो सकता है। हर परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी संबंधित सूचना बुलेटिन के माध्यम से अलग से जारी की जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

इस परीक्षा कैलेंडर के जारी होने से छात्रों को अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने में काफी मदद मिलेगी। अब उन्हें पता है कि कौन सी परीक्षा कब होने वाली है, तो वे उसी हिसाब से अपना सिलेबस, रिवीजन और मॉक टेस्ट की योजना बना सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन छात्रों की परीक्षा जनवरी या फरवरी में है, उन्हें अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्हें तुरंत अपनी तैयारी में तेजी लानी होगी। वहीं जिनकी परीक्षाएं मार्च से जून के बीच हैं, उनके पास अच्छा-खासा समय है।

यह भी पढ़े :- MPESB Calendar 2026 : MPESB ने जारी किया 2026 का पूरा कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

NBEMS ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या गलत जानकारी से बचें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर भरोसा करें। कई बार सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जाती है जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति बन जाती है।अगर किसी परीक्षा की तारीख में बदलाव होता है या कोई नई अपडेट आती है तो वह सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर ही दिखाई देगी। इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें। यह परीक्षा कैलेंडर मेडिकल और फार्मेसी के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है । अब उन्हें अपनी तैयारी के लिए एक स्पष्ट रोडमैप मिल गया है।

यह भी पढ़े