OPSC OCS 2026 : ओडिशा में निकली बड़ी भर्ती, 56 हजार महिना होगी सॅलरी, जानें कैसे करें अप्लाई

OPSC OCS 2026 : ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इस बार कुल 314 पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है। यह मौका उन युवाओं के लिए सुनहरा साबित हो सकता है जो प्रशासनिक सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं। और सरकारी परीक्षा की तयारी कर रहे है।

OPSC OCS 2026 image
OPSC OCS 2026

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर OPSC OCS परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शानदार वेतन और सुविधाएं मिलेंगी।

OPSC OCS 2026 के लिए 20 जनवरी 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। और आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 दी गई है। उस दिन शाम बजे तक आप आवेदन कर सकते है। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है। वही इस OPSC OCS 2026 की प्रारभिक परिक्षा यानि प्रिलिम्स एग्जाम 7 जून 2026 को रविवार के दिन आयोजित की जाएगी।

OPSC OCS 2026 में किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

इस साल की OPSC OCS भर्ती में कई प्रतिष्ठित सेवाओं के पद शामिल हैं। आइए जानते हैं किस सेवा में कितने पद खाली हैं। इसमें ओडिशा प्रशासनिक सेवा (OAS) के लिए 16 पदों पर भर्ती होगी। ओडिशा पुलिस सेवा (OPS) के लिए 31 पद भरे जाएंगे, ओडिशा वित्त सेवा (OFS) के लिए कुल 89 पद भरे जाएंगे। वही ओडिशा कराधान और लेखा सेवा के लिए 176 पद भरे जाएंगे। इनके अलावा सहकारी सेवा और अन्य प्रशासनिक विभागों में भी नियुक्तियां होंगी।

पात्रता शर्ते

शैक्षिक योग्यता

सबसे पहली और जरूरी शर्त यह है कि आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। चाहे आपने कोई भी स्ट्रीम से ग्रैजुएशन किया हो आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, आप अप्लाई कर सकते हैं।

ओड़िया भाषा का ज्ञान जरूरी

यहां एक खास बात है! चूंकि यह ओडिशा राज्य सेवा है, इसलिए आपको ओड़िया भाषा आनी चाहिए। आपको ओड़िया बोलने, पढ़ने और लिखने में माहिर होना चाहिए। साथ ही, मिडिल स्कूल या हाई स्कूल की परीक्षा में आपने ओड़िया भाषा या विषय के साथ पास की हो – यह भी जरूरी है।

उम्र की सीमा

आयोग ने उम्र सीमा के बारे में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं की 1 जनवरी 2025 को आवेदन कर्ता की उम्र 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। सीधे शब्दों में कहें तो आपका जन्म 2 जनवरी 1983 से पहले नहीं होना चाहिए और 1 जनवरी 2004 के बाद भी नहीं होना चाहिए।

अगर आप SC, ST, SEBC श्रेणी से हैं, या महिला कैंडिडेट हैं, या फिर Ex-Servicemen हैं, तो आपको 5 साल की उम्र में छूट मिलेगी। यानी आप 47 साल तक की उम्र में भी आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन?

OPSC OCS की परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित होती है।और तीनों चरण महत्वपूर्ण है। एक चरण की परीक्षा में पास होने के बाद ही आप अगले चरण की परीक्षा में जा सकते है। सबसे पहले होती है प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) यह एक क्वालिफाइंग परीक्षा है जिसमें दो ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे। इसे पास करना जरूरी है, लेकिन इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाते।

उसके बाद होती है मुख्य परीक्षा (Mains) प्रीलिम्स पास करने के बाद मेन्स की बारी आती है। इसमें डिस्क्रिप्टिव टाइप के पेपर होते हैं जिनमें भाषा, निबंध, सामान्य अध्ययन और आपका चुना हुआ वैकल्पिक विषय शामिल होता है। और आखरी और महत्वपूर्ण चरण होता है इंटरव्यू। अंतिम दौर में इंटरव्यू होता है जो 250 अंकों का होता है। यहां आपकी पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल और सामान्य जागरूकता की परख होती है।

OPSC OCS के लिए सैलरी?

अब बात करते हैं सबसे महत्वपूर्ण सवाल की सैलरी कितनी मिलेगी? ग्रुप-A के पदों के लिए हर महीने 56,100 रुपये की शुरुआती सैलरी मिलेगी। यह लेवल-12 के अनुसार है और समय के साथ इसमें बढ़ोतरी होती रहेगी। और ग्रुप-B के पदों के लिए 44,900 रुपये प्रति माह लेवल-10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।इसके अलावा DA, HRA और दूसरे भत्ते अलग से मिलेंगे। साथ ही सरकारी नौकरी के वे सभी फायदे मिलेंगे जो किसी भी स्टेट सर्विस में होते हैं।

आवेदन शुल्क की बात करे तो सामान्य और SEBC कैटेगरी के लिए लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। वही अगर आप ओडिशा के SC, ST या दिव्यांग श्रेणी से आते हैं, तो आपको कोई फीस नहीं देनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

OPSC OCS 2026 के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है और आप आसानी से आवेदन ककार सकते है।

  1. सबसे पहले OPSC की ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर ही आपको OCS 2026 का नोटिफिकेशन लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन बॉक्स खुल जाएगा
  3. पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर अपना लॉगिन आईडी बनाएं
  4. अब ओपन हुए फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही, ध्यान दे कर भरें
  5. अब आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे
  6. इतना होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें
  7. आखिर में फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट सेव कर लें

यह भी पढ़े :-OSSSC में 1000+ पदों पर भर्ती, 29 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन – जानें पूरी डिटेल हिन्दी में

OPSC OCS 2026 उन युवाओं के लिए अवसर है जो ओडिशा राज्य प्रशासन में अपना योगदान देना चाहते हैं। 314 पदों की यह भर्ती काफी बड़ी है और अच्छी तैयारी के साथ आप जरूर सफल हो सकते हैं। याद रखें, सरकारी नौकरी सिर्फ एक जॉब नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक माध्यम भी है। अगर आपमें लगन है, मेहनत है और देश-प्रदेश की सेवा करने का जज्बा है, तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑपर्च्युनिटी है।अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए और 20 जनवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही अपना आवेदन जमा कर दीजिए।

यह भी पढ़े