OSSSC में 1000+ पदों पर भर्ती, 29 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन – जानें पूरी डिटेल हिन्दी में
ओडिशा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने विभिन्न पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान में रेवेन्यू इंस्पेक्टर, फॉरेस्ट गार्ड, आईसीडीएस सुपरवाइजर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां होंगी। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए तयारी कर रहे है, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है।

OSSSC ने 24 दिसंबर 2025 को भर्ती अधिसूचना जारी की है। वैसे तो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग तारीखों से शुरू होगी। फॉरेस्टर और अन्य संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे, जबकि रेवेन्यू इंस्पेक्टर और अन्य पदों के लिए आवेदन लिंक 30 दिसंबर 2025 से सक्रिय हो जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख पदों के अनुसार 21 या 22 जनवरी 2026 तय की गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए लगभग एक महीने का पर्याप्त समय है।
OSSSC के लिए पद
इस बार OSSSC ने काफी विविध पदों पर भर्ती निकाली है। इसमे कुछ इस तरह विभिन्न पद है।
- रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI)
- फॉरेस्ट गार्ड
- फॉरेस्टर
- आईसीडीएस सुपरवाइजर
- विलेज एग्रीकल्चरल वर्कर (VAW)
- जूनियर असिस्टेंट (JA)
- असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर (ARI)
- अमीन
- स्टैटिस्टिकल फील्ड सर्वेयर (SFS)
- एक्साइज कांस्टेबल
- और अन्य पद
इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य विवरण विस्तृत अधिसूचना में दिए जाएंगे।
OSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। यह भर्ती ओडिशा के वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत की जा रही है। सबसे खास बात यह है कि फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए अकेले 1000 से अधिक रिक्तियां हैं। फॉरेस्ट गार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और 22 जनवरी 2026 तक चलेगा। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2026 है। इसलिए उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि रजिस्ट्रेशन और फॉर्म सबमिशन की तारीखें अलग-अलग हैं।
OSSSC के लिए कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन ही है।
- सबसे पहले OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है उस पद के लिए ‘Apply’ टैब पर क्लिक करें (जैसे OSSSC Combined Recruitment या OSSSC CRE Forest Guard Recruitment 2026)।
- सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी जानकारियां सही-सही भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा उसे सेव करके रखे।
- आखिर में अपने भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
यह भर्ती OSSSC कई कारणों से बेहद महत्वपूर्ण है। इस बार OSSSC ने कई अलग-अलग विभागों और पदों पर भर्ती निकाली है, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को विविध पदों पर मौका मिल रहा है। पदों की संख्या भी बहुत बड़ी है। खासकर फॉरेस्ट गार्ड के पद पर 1000 से अधिक वैकेंसी होने से यह एक बेहतरीन अवसर बन गया है। सरकारी नौकरी में मिलने वाली जॉब सिक्योरिटी, पेंशन और अन्य सुविधाएं इसे और भी आकर्षक बनाती हैं। और इन पदों पर काम करते हुए आगे प्रमोशन और करियर ग्रोथ के भी अच्छे अवसर मिलते हैं।
यह भी पढ़े :- RRB Group D परीक्षा की तिथियों में बड़े बदलाव, कुछ केंद्रों की परीक्षा हुई रिशेड्यूल, जानें क्या है पूरा मामला
OSSSC की यह भर्ती ओडिशा में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। 1000 से अधिक पदों पर होने वाली यह भर्ती युवाओं को अपने करियर में एक मजबूत शुरुआत देने का अवसर प्रदान करेगी । अगर आप योग्य हैं और सरकारी नौकरी में रुचि रखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सही है। याद रखें, आवेदन की तारीखें नजदीक आ रही हैं। 29-30 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें और विस्तृत अधिसूचना जारी होते ही सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें।

