PM Matru Vandana Yojana : गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹5000, ऐसे करें आवेदन
PM Matru Vandana Yojana : क्या आप जानते हैं कि केंद्र सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं को हजारों रुपये की आर्थिक मदद मिलती है? जी हां, यह बिल्कुल यह बात बिल्कुल सच है! लेकिन अफसोस की बात यह है कि बहुत सी ग्रामिण इलाकों की महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी ही नहीं है, और इसी करना वह इस योजना का लाभ नहीं ले पाते।
आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय जननी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस खास योजना के बारे में पूरी डिटेल में।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना – क्या है खासियत?
केंद्र सरकार की इस योजना का नाम है “प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना”। इस योजना के जरिए भारत सरकार गर्भवती महिलाओं को सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसे भेजती है। टेक्नोलॉजी के वजह से एक बात अच्छी हुई है कि आपको किसी दलाल या एजेंट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
PM Matru Vandana Yojana योजना के तहत अगर आप पहली बार मां बनने वाली हैं, तो सरकार आपको 5000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। और अगर दूसरी बार आपको बेटी होती है, तो सरकार 6000 रुपये सीधे आपके अकाउंट में ट्रांसफर करती है। यह पैसा आपके और आपके बच्चे के पोषण और देखभाल के लिए होता है।
कौन-कौन सी महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?
PM Matru Vandana Yojana खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जिन्हें आर्थिक मदद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जैसे की दरिद्र रेशा के नीचे की महिला। आइए देखें कौन इस योजना का लाभ उठा सकती है:
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 19 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- महिला अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की हो।
- दिव्यांग महिलाएं
- बीपीएल कार्ड धारक परिवार की महिलाएं
- आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी महिलाएं
- ई-श्रम कार्ड रखने वाली महिलाएं
- किसान सम्मान निधि की लाभार्थी महिलाएं
- मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिलाएं
Ladki Bahin Yojana KYC 2025: अब नहीं बढ़ेगी तारीख, जल्द करें e-KYC प्रक्रिया पूरी
PM Matru Vandana Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर डालें।
- उसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
- अब आपको फॉर्म में अपनी सारी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- लॉगइन करने के बाद फॉर्म को ध्यान से भरें।
- उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें।
अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है या आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, तो कोई बात नहीं! आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र जाकर भी आवेदन कर सकती हैं। वहां के कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे।
क्यों जरूरी है यह योजना?
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अच्छे पोषण और देखभाल की सख्त जरूरत होती है। यह योजना उन महिलाओं के लिए बेहद मददगार साबित होती है जो आर्थिक तंगी के कारण सही पोषण नहीं ले पातीं। सरकार की यह अहम योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ध्यान रहे, आपको बच्चे के जन्म के 270 दिनों के अंदर-अंदर आवेदन करना जरूरी है। इसलिए देर न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।
अगर आप या आपके परिवार में कोई गर्भवती महिला है और वह इस PM Matru Vandana Yojana के लिए पात्र है, तो आज ही आवेदन करें। यह आपका हक है और सरकार चाहती है कि हर पात्र महिला इस योजना का लाभ उठाए। किसी भी सवाल या मदद के लिए आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।
आपकी और आपके बच्चे की सेहत सबसे महत्वपूर्ण है। इस योजना का फायदा उठाकर आप अपने और अपने बच्चे के बेहतर भविष्य की नींव रख सकती हैं!

