Pune Police Bharti 2025: 1968 पदों पर पुलिस भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
पुणे शहर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! महाराष्ट्र गृह विभाग ने एक बार फिर रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं। इस बार पुलिस कांस्टेबल, पुलिस ड्राइवर और जेल वार्डन जैसे विभिन्न पदों पर कुल 1,968 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। यह महाराष्ट्र के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो पुलिस विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं और उसके लिए मेहनत कर रहें है।
इस Pune Police Bharti 2025 की सबसे खास बात यह है कि 12वीं कक्षा पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर आपने बस अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है, तो आप भी पुणे पुलिस का हिस्सा बन सकते हैं।
Pune Police Bharti 2025 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट यह है की महाराष्ट्र सरकार ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 दिसंबर 2025 कर दी है।

Pune Police Bharti 2025 में कितने पदों पर हो रही है भर्ती?
पुणे सिटी पुलिस भर्ती 2025 में तीन मुख्य श्रेणियों में रिक्तियां निकाली गई हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन से पदों पर कितनी जगहें खाली हैं:
1. पुलिस कांस्टेबल (Police Constable): इस पद के लिए सबसे ज्यादा 1,733 पद हैं। यह पद उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जो कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज की सेवा करने का जुनून रखते हैं।
2. पुलिस ड्राइवर (Police Driver): इस पद के लिए 105 पद उपलब्ध हैं। अगर आपके पास ड्राइविंग स्किल है और आप पुलिस विभाग का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है।
3. जेल वार्डन/कारागृह शिपाई (Prison Guard): जेल विभाग में 130 पदों पर भर्ती होनी है। यह पद उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो जेल प्रशासन में काम करना चाहते हैं।
इस तरह कुल मिलाकर 1,968 पदों पर भर्ती हो रही है, जो महाराष्ट्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में मदद करेगी।
- पुणे पुलिस भर्ती के लिए आधीकारिक नोटिफिकेशन :- pune city police notification pdf
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट :- www.policerecruitment2025.mahait.org
Pune Police Bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता:
पुणे सिटी पुलिस भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो यह काफी सरल है। उम्मीदवारों को किसी भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा (हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
इसके अलावा, सरकार द्वारा 12वीं के समकक्ष मान्यता प्राप्त अन्य परीक्षाएं भी स्वीकार्य हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (National Open School), नई दिल्ली की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा और CBSE की 12वीं की परीक्षा भी राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा के बराबर मानी जाती है।
यानी अगर आपने CBSE या नेशनल ओपन स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है, तो भी आप इस भर्ती के लिए पूरी तरह से योग्य हैं। यह सुविधा उन छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है जो विभिन्न शिक्षा बोर्ड से पढ़ाई कर चुके हैं।
Pune Police Bharti 2025 के लिए उम्र सीमा
Pune Police Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए उम्र की सीमा अलग-अलग पदों और आरक्षण श्रेणियों के लिए अलग-अलग है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं:
पुलिस कांस्टेबल पद के लिए:
- सामान्य श्रेणी (General Category): सामान्यतह उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी (Reserved Category): अगर उम्मेदवार आरक्षण श्रेणी से है, तो उनके लिए उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष तक है।
पुलिस ड्राइवर पद के लिए:
- सामान्य श्रेणी: समान्य आयु 19 से 28 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
- आरक्षित श्रेणी: आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के इस लिए उम्र 19 से 33 वर्ष तक मान्य है।
विशेष छूट:
- SC/ST उम्मीदवारों को: अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलती है।
- OBC उम्मीदवारों को: 3 साल की आयु में छूट का प्रावधान है।
यह छूट सरकार की आरक्षण नीति के तहत दी जाती है, जिससे सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल सके।
चयन प्रक्रिया: कैसे होगा सिलेक्शन?
Pune Police Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। हर चरण को पार करना जरूरी है, तभी आप अंतिम रूप से चयनित हो सकेंगे। चलिए जानते हैं ये चरण कौन-कौन से हैं:
1. शारीरिक परीक्षण (Physical Test): यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, दौड़, ऊंची कूद और अन्य फिटनेस टेस्ट लिए जाते हैं। पुलिस भर्ती में शारीरिक मजबूती बेहद जरूरी है।
2. लिखित परीक्षा (Written Examination): शारीरिक परीक्षण पास करने के बाद लिखित परीक्षा होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और अन्य विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
3. चरित्र प्रमाण पत्र की जांच (Character Verification): पुलिस विभाग में भर्ती के लिए उम्मीदवार का चरित्र साफ-सुथरा होना बहुत जरूरी है। इसलिए चरित्र प्रमाण पत्र की गहन जांच की जाएगी। अगर आपके ऊपर किसी भी प्रकार का आपराधिक चार्ज है और वह न्यायालय से सिद्ध हुआ है तो आपको इस रिक्रूटमेंट मई योग्य नहीं मन जा सकता।
4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): अंत में चयनित उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार पूरी तरह से स्वस्थ है और पुलिस की ड्यूटी निभाने के लिए मेडिकली फिट है।
इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
Pune Police Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क।
पुणे पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने पर शुल्क देना होगा, जो आरक्षण श्रेणी के अनुसार अलग अलग है :
- सामान्य वर्ग लिए (Open Category): ₹450/-
- आरक्षित वर्ग के लिए (Reserved Category – SC/ST/OBC): ₹350/-
यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
Pune Police Bharti 2025 :आवेदन करने के लिए स्टेप्स
- सबसे पहले महाराष्ट्र पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.policerecruitment2025.mahait.org/ पर जाएं।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें।
- शैक्षणिक योग्यता, आयु और अन्य विवरण सही-सही भरें।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
Maharashtra Police Bharti 2025: पोलिस विभाग में बंपर भरती, कुल 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती।
क्यों है यह अवसर खास?
पुणे महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर है और यहां की पुलिस नौकरी काफी प्रतिष्ठित मानी जाती है। इस भर्ती के जरिए न सिर्फ आपको नौकरी का सुरक्षित अवसर मिलेगा, बल्कि समाज की सेवा करने का मौका भी मिलेगा। पुलिस विभाग में काम करना एक सम्मानजनक करियर है और इसमें वेतन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
अगर आप 12वीं पास हैं और पुणे में नौकरी की तलाश में हैं, तो यह सुनहरा मौका है। 1,968 पदों पर भर्ती का यह अवसर बार-बार नहीं आता जो Pune Police Bharti 2025 ने दिया है । लेकिन याद रखें, 7 डिसेंबर 2025 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें और अपना आवेदन पूरा करें।
अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से विजिट करते रहें।

