Railway Recruitment 2025

Railway Recruitment 2025 : 22 हजार पदों पर मेगा भर्ती, दिसंबर- जनवरी में आवेदन शुरू जाने पूरी जानकारी

अगर आप भी रेलवे जैसे बड़ी संस्था में नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। रेल मंत्रालय ने लंबे समय बाद लेवल-1 के 22 हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। Railway Recruitment 2025 में इतनी बड़ी भर्ती निकली है इसका फायदा भारत के मिलेगा और यह खबर लाखों युवाओं के लिए नई उम्मीद की रोशन लेकर आई है।

Railway Recruitment 2025 ai generated image
Railway Recruitment 2025 (source- ai generated image by gemini)

रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। आरआरबी महेंद्रू के चेयरमैन संजय कुमार का कहना है कि सभी पदों को सृजित कर लिया गया है। चूंकि यह इसी साल की वैकेंसी है, इसलिए दिसंबर के आखिर या जनवरी के पहले हफ्ते में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Railway Recruitment 2025 में पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद और दक्षिण पूर्व रेलवे में 1,199 पद आवंटित किए गए हैं। रेलवे ने सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स से ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए लेवल-1 के रिक्त पदों की मांग ली थी। और उसीके ही आधार पर यह भर्ती के पदों की संख्या निर्धारित की गई है।

Railway Recruitment 2025 के तहत कौन से विभाग में कितने पद?

2025 के सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन के तहत यह भर्ती 11 अलग-अलग आररक्षित श्रेणियों में होगी। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कोटे के लिए आरक्षण भी है। इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद इंजीनियरिंग विभाग में कुल 12,500 पद है। बाकी विभाग के पदों की संख्या नीचे दीई है

  • ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4: 11,000 पद
  • ट्रैफिक प्वाइंट बी: 5,000 पद
  • असिस्टेंट (एस एवं टी): 1,500 पद
  • असिस्टेंट (सी एवं डब्ल्यू): 1,000 पद
  • असिस्टेंट (टीआरडी): 800 पद
  • असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 600 पद
  • असिस्टेंट (ब्रिज): 600 पद
  • असिस्टेंट ऑपरेशन: 500 पद
  • असिस्टेंट (पी-वे): 300 पद
  • असिस्टेंट लोको शीट: 200 पद

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवा काफी समय से इन नियुक्तियों का इंतजार कर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि इन Railway Recruitment 2025 में 22 हजार पद भरे जाएंगे लेकीन इसके अलावा रेलवे में अभी भी दो लाख से ज्यादा रिक्तियां हैं। इसका मतलब और भी भर्ती निकालने की संभावना है। आपको पता है होगा तयारी कर रहे युवाओं ने लगातार रेलवे से जल्द भर्ती शुरू करने की मांग की थी।

SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी

ग्रुप डी परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले

वहीं, अभी चल रही रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में कदाचार के मामले भी सामने आए हैं। पटना से अब तक तीन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। देशभर से कुल 12 उम्मीदवारों को पकड़ा जा चुका है। आरआरबी पटना के चेयरमैन संजय कुमार ने साफ कर दिया है कि धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हें आगे की परीक्षाओं से भी वंचित किया जाएगा। आरआरबी पूरी निष्पक्षता से परीक्षा करवा रही है। यह परीक्षा 16 जनवरी तक चलेगी।

तो अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं, तो अगले कुछ हफ्तों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। तैयारी पूरी कर लीजिए और अपना मौका न गंवाइए!

यह भी पढ़े