Ranchi University में शुरू हुआ आर्कियोलॉजी का धांसू कोर्स, 60 सीटों के लिए अभी करें अप्लाई
झारखंड की राजधानी रांची में स्थित Ranchi University ने एक शानदार कोर्स की घोषणा की है जो आपके करियर को एक अलग ही मोड़ दे सकता है। उस कोर्स का नया है ‘स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी’। जिसको पुराने किले, मंदिर, मूर्तियां और म्यूजियम देखने का शौक है ओ इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है। इस कोर्स के नए बैच की, 2025-2027 सेशन के लिए दाखिला शुरू हो चुका है।

Ranchi University के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तहत चलने वाला यह कोर्स उन सभी युवाओं के लिए एक अवसर है जो प्राचीन सभ्यताओं, ऐतिहासिक स्मारकों और संग्रहालयों में दिलचस्पी रखते हैं। आर्कियोलॉजी यानी पुरातत्व विज्ञान और म्यूजियोलॉजी यानी संग्रहालय विज्ञान ये दोनों ही क्षेत्र आजकल करियर के लिहाज से काफी अच्छे माने जाते हैं। आजकल जब हर कोई इंजीनियरिंग, मेडिकल या एमबीए के पीछे भाग रहा है, तब ऐसे कोर्सेज चुनना जो न सिर्फ अलग हों बल्कि आपकी रुचि के अनुसार भी हों, काफी स्मार्ट चॉइस मानी जाती है। और सच कहें तो इतिहास और संस्कृति को समझना, संभालना और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना ये काम भी किसी मिशन से कम नहीं है।
कौन-कौन कर सकता है Ranchi University के इस कोर्स के लिए अप्लाई ?
अब बात करते हैं कि आखिर इस कोर्स के लिए कौन अप्लाई कर सकता है। अच्छी बात ये है कि यूनिवर्सिटी ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया काफी आसान रखा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकें। सबसे पहली और जरूरी बात आपने ग्रेजुएशन पूरा किया होना चाहिए। लेकिन यहां सबसे बड़ी राहत ये है कि आपने किसी भी विषय से ग्रेजुएशन किया हो, कोई दिक्कत नहीं। चाहे आप आर्ट्स के स्टूडेंट हों, साइंस के या फिर कॉमर्स के सबके लिए दरवाजे खुले हैं। यानी अगर आपने बीएससी की है तो भी अप्लाई कर सकते हैं, बीकॉम की है तो भी अप्लाई कर सकते हैं और बीए की है तो तो बिल्कुल परफेक्ट।
अब मान लीजिए आप अभी ग्रेजुएशन के आखिरी सेमेस्टर में हैं या फिर आपकी परीक्षाएं हाल ही में खत्म हुई हैं और रिजल्ट का इंतजार है, तो घबराने की कोई बात नहीं। यूनिवर्सिटी ने ऐसे स्टूडेंट्स के लिए भी आवेदन का रास्ता खुला रखा है। तो अगर आप फाइनल ईयर में हैं और रिजल्ट आने वाला है, तो अभी से अप्लाई कर दीजिए। बाद में रिजल्ट आने पर आप अपनी मार्कशीट जमा कर सकते हैं।
इस Ranchi University ‘स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी’ कोर्स के लिए कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि 60 सीटें कम हैं या ज्यादा? तो दोस्तों, आर्कियोलॉजी जैसे स्पेशलाइज्ड कोर्स के लिए 60 सीटें काफी अच्छी संख्या मानी जाती है। लेकिन इसका मतलब ये भी है कि आपको जल्दी अप्लाई करना होगा क्योंकि ऐसे यूनीक कोर्सेज में दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स की संख्या भी कम नहीं होती।
कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
Ranchi University ‘स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी’ के लिए आवेदन की प्रक्रिया बिल्कुल सिंपल है और ऑनलाइन है। आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। बस अपने घर बैठे-बैठे आप अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाइ करने के लिए आपको झारखंड सरकार के ऑफिशियल चांसलर पोर्टल www.jharkhanduniversities.nic.in पर विजिट करना होगा। यह पोर्टल झारखंड की सभी यूनिवर्सिटीज के लिए एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम है जहां से आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अगर आपको ऑनलाइन अप्लाई करते वक्त कोई तकनीकी परेशानी आती है या फिर आपको कोर्स से जुड़ी और जानकारी चाहिए, तो घबराइए मत। यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है 8797770000। इस नंबर पर कॉल करके आप अपनी सभी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
करियर के ऑप्शन?
अब सबसे इंपोर्टेंट सवाल इस कोर्स को करने के बाद आखिर नौकरी कहां मिलेगी? तो चलिए आपको बताते हैं कि आर्कियोलॉजी और म्यूजियोलॉजी में डिग्री हासिल करने के बाद आपके सामने करियर के कितने शानदार रास्ते खुल जाते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं सरकारी जॉब्स की। अगर आप स्टेबल और प्रतिष्ठित नौकरी चाहते हैं तो ये फील्ड आपके लिए परफेक्ट है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) यह भारत सरकार का एक प्रमुख विभाग है जो देश भर के ऐतिहासिक स्मारकों और धरोहरों की देखभाल करता है। ASI में रिसर्चर, कंजर्वेशन असिस्टेंट, आर्कियोलॉजिस्ट जैसे पदों पर नियुक्ति होती है। यहा पर अवसर मिल सकता है। वही राज्य पुरातत्व विभाग हर राज्य का अपना पुरातत्व विभाग होता है जहां आप ऑफिसर या रिसर्चर के तौर पर काम कर सकते हैं। और अभिलेखागार (Archives) यहां ऐतिहासिक दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखने और रिसर्च करने का काम होता है।
म्यूजियोलॉजी की डिग्री के साथ आप म्यूजियम क्यूरेटर बन सकते हैं जो म्यूजियम में रखी सभी चीजों की देखभाल करते हैं, उनकी प्रदर्शनी लगाते हैं और विजिटर्स को जानकारी देते हैं। और वही कला विशेषज्ञ के रूप में काम कर सकते हैं जहां आप पुरानी कलाकृतियों की पहचान, मूल्यांकन और संरक्षण का काम करते हैं। और सबसे अच्छी बात ये है कि ये अवसर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े :- NBEMS ने जारी किया 2026 का पूरा Exam Calendar, लेकिन एक तारीख है अजीब, जानिए कब होगी आपकी परीक्षा
आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी के साथ अगर आप पढ़ाने में इंटरेस्ट है तो ये कोर्स आपके लिए टीचिंग करियर का दरवाजा भी खोलता है। इस विषय में UGC NET या JRF की परीक्षा पास करके आप किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं। आगे चलकर आप प्रोफेसर भी बन सकते हैं और खुद के रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं।
आजकल हेरिटेज टूरिज्म और कल्चरल मैनेजमेंट काफी बढ़ रहा है। इस लिए Ranchi University ‘स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी’ कोर्स करने के बाद संस्कृति मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम करने का मौका भी मिलता है। और हेरिटेज मैनेजमेंट कंपनियां जो ऐतिहासिक स्थलों को संभालती हैं, उनमें एक्सपर्ट के रूप में नियुक्ति हो सकती है। वही टूरिज्म सेक्टर में हेरिटेज गाइड या कंसल्टेंट के रूप में काम कर सकते हैं।
क्यों है यह Ranchi University ‘स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी’ इतना खास?
आज के दौर में जब सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है, तब अपनी प्राचीन सभ्यता, इतिहास और संस्कृति को सहेजना और भी जरूरी हो गया है। भारत जैसे देश में जहां हजारों साल पुराना इतिहास है, पुरानी इमारतें हैं, कलाकृतियां हैं वहां आर्कियोलॉजिस्ट और म्यूजियोलॉजिस्ट की हमेशा जरूरत रहेगी। भारत सरकार भी अपने सांस्कृतिक विरासत को जतन करने के लिए प्रयत्नशील है। सरकार ने विदेश में गए अपनी पुरातन मूर्तिया भी लाने की शूरवात की है। कल ही प्रधान मंत्री ने दुनियाभर से लाए गौतम बुद्ध से जुड़े अवशेषों का प्रदर्शन का उद्घाटन किया।
Ranchi University ‘स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी’ कोर्स न सिर्फ आपको नौकरी दिलाएगा बल्कि आपको एक ऐसे क्षेत्र में ले जाएगा जहां आप देश की संस्कृति और विरासत को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। यह काम सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
अगर आपको इतिहास, पुरातत्व, संग्रहालय और प्राचीन सभ्यताओं में थोड़ी सी भी रुचि है, तो इस Ranchi University ‘स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी’ कोर्स के लिए आप आवेदन कर सकते है । रांची विश्वविद्यालय का यह कोर्स आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। 60 सीटें सीमित हैं इसलिए जितना जल्दी हो सके अप्लाई कर दीजिए।

