RRB Group D परीक्षा की तिथियों में बड़े बदलाव, कुछ केंद्रों की परीक्षा हुई रिशेड्यूल, जानें क्या है पूरा मामला
अगर आप भी RRB Group D की तयारी कर रहे हैं और दिल्ली के केंद्रों से परीक्षा देने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि RRB ने अचानक से नई दिल्ली के कुछ परीक्षा केंद्रों पर होने वाली Group D की परीक्षाओं को टाल दिया है।

दिल्ली के इस दो खास परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह बदलाव किया गया है। उसमें पहला है M. A. ग्लोबल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर और दूसरा है DS IT सॉल्यूशन एग्जाम सेंटर। RRB ने बताया है कि कुछ तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि यह बदलाव सिर्फ इन्हीं दो केंद्रों पर परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए है।
बदली हुई तारीखों की बात करे तो M. A. ग्लोबल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर 21 दिसंबर और 22 दिसंबर 2025 को होने वाले इग्ज़ैम अब रेशेड्यूल होंगे। वही DS IT सॉल्यूशन एग्जाम सेंटर पर 21 दिसंबर, 22 दिसंबर, 23 दिसंबर, 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को होने वाली परीक्षा रिशेड्यूल की हुई है। इन तारीखों पर होने वाली परीक्षा अब नहीं होंगी नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
रेलवे बोर्ड ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों की RRB Group D परीक्षा स्थगित हुई है, उन्हें SMS और ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है। अगर आपको अभी तक कोई मैसेज नहीं आया है, तो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल जरूर चेक करें।
यह बहुत जरूरी बात है की जिन छात्रों की परीक्षा टली है, उनकी पुरानी सिटी इंटिमेशन स्लिप को पोर्टल से हटा दिया गया है। अब जब नई तरीखे जारी होने के बाद नई तारीखों के 10 दिन पहले नई सिटी इंटीमेशन स्लिप उपलब्ध होगी। और परीक्षा के 4 दिन पहले नया एडमिट कार्ड भी या जाएगा। और यह सब कुछ RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अगर आपकी परीक्षा किसी और केंद्र पर है या दूसरी तारीख पर है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। RRB ने साफ कर दिया है कि बाकी सभी उम्मीदवारों की परीक्षा समय पर होगी। उनके एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 4 दिन पहले ही एक्टिव हो जाएंगे।
RRB Group D भर्ती 2024: एक नजर में
यह भर्ती RRB Group D भर्ती बहुत बड़ी। इसमें कुल 32,438 पदों पर भर्ती होनी है। और इसमें सभी पद लेवल-1 के हैं। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 23,500 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा, उसके साथ सभी सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे।
RRB Group D परीक्षा की चयन प्रक्रिया की बात करे तो इसमें सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) टेस्ट होगी जोकी अभी दिल्ली की डों केंद्रों में टली है। और उसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट (PST) और यह सब होने के बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।
छात्रों को क्या करना चाहिए?
अगर आप भी उन्ही दों परीक्षा केंद्रों बंद होने से प्रभावित है तो आप अपने मोबाइल और ईमेल चेक करते रहनया आवश्यक है। आपको RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। और हाँ आपकी सिर्फ परीक्षा की तारीख टली है परीक्षा कॅन्सल नहीं हुई है इस लिए परीक्षा की तयारी जारी रखे। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे फिरग आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले अपडेट पर ही ध्यान दे।
हालांकि यह खबर थोड़ी परेशान करने वाली है, लेकिन इसे नकारात्मक तरीके से न लें। आपको तैयारी के लिए कुछ और दिन मिल गए हैं। इस समय का सदुपयोग करें और अपनी तैयारी को और मजबूत बनाएं। याद रखें, सफलता उन्हीं को मिलती है जो हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखते हैं।
यह सब जानकारी RRB की आधिकारिक अधिसूचना CEN 08/2024 पर आधारित है। किसी भी नई जानकारी के लिए RRB की वेबसाइट पर जाते रहें।

