RRB Group D Answer Key: आंसर की जारी! 23 फरवरी से पहले ऐसे करें डाउनलोड, वरना हो जाएगी देर

RRB Group D Answer Key : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D समेत कई भर्ती परीक्षाओं की आंसर की जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि आंसर की डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 है। और यह मौका चूका तो फिर कुछ नहीं होगा। तो देर किस बात की? चलिए जानते हैं पूरी बात कैसे डाउनलोड करें, कहां करें, और अगर कोई गलती दिखे तो क्या करें।

RRB Group D Answer Key
RRB Group D Answer Key

RRB Group D की परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 10 फरवरी 2026 तक चली। इस दौरान लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। खास तौर पर Group D की परीक्षा 7 और 8 जनवरी को हुई थी, और फिर 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच भी आयोजित की गई। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,348 रिक्त पदों को भरा जाना है। यानी यह भर्ती प्रक्रिया कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।

RRB Group D Answer Key डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप सोच रहे हैं कि RRB Group D Answer Key की डाउनलोड करना मुश्किल होगा, तो बिल्कुल नहीं! बस नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  1. सबसे पहले अपने Region की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं। उदाहरण के लिए rrbcdg.gov.in (यह चंडीगढ़ रीजन के लिए है)। हर रीजन की अलग वेबसाइट होती है, तो अपने रीजन की वेबसाइट चेक करें।
  2. होमपेज पर आपको “Login with Aadhar” का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और OTP प्राप्त करें।
  4. OTP भरें और Login बटन दबाएं।
  5. लॉगिन होने के बाद RRB Group D Answer Keyy का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  6. आपकी आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और सेव करके रखें।

अगर RRB Group D Answer Key की में गलती लगे तो क्या करें?

यह एक बहुत जरूरी सवाल है। कई बार ऐसा होता है कि उम्मीदवारों को लगता है कि किसी सवाल का जो जवाब आंसर की में दिया गया है, वो गलत है। ऐसे में RRB आपको आपत्ति दर्ज करने का मौका देता है। लेकिन आपत्ति दर्ज करने से पहेले कुछ बाते ध्यान रखे। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 है। हर सवाल पर आपत्ति के लिए आपको ₹50 की फीस देनी होगी। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह राशि वापस कर दी जाएगी। आपत्ति दर्ज करते समय वैध प्रमाण (Valid Proof) जरूर संलग्न करें बिना प्रमाण के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। यानी अगर आपको लगता है कि किसी सवाल का जवाब आंसर की में गलत है और आपके पास उसका सबूत है, तो बिना झिझक आपत्ति दर्ज करें।

32,348 पदों के लिए लाखों उम्मीदवार — मुकाबला है कड़ा!

इस भर्ती में पूरे देश से लाखों युवाओं ने आवेदन किया था। 32,348 पदों पर भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है। खासकर उन युवाओं के लिए जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। रेलवे की नौकरी हमेशा से लाखों परिवारों का सपना रही है। सुरक्षित भविष्य, अच्छा वेतन और सामाजिक प्रतिष्ठा। यही वजह है कि हर बार रेलवे भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन आते हैं। ऐसे में अगर आपने परीक्षा दी है, तो यह वक्त बेहद महत्वपूर्ण है। RRB Group D Answer Key को ध्यान से देखें, अपने अनुमानित अंक जोड़ें और अगर कोई गड़बड़ी लगे तो समय रहते आपत्ति दर्ज करें।

यह भी पढ़े :- RRB Group D परीक्षा की तिथियों में बड़े बदलाव, कुछ केंद्रों की परीक्षा हुई रिशेड्यूल, जानें क्या है पूरा मामला

एक नजर में — जरूरी तारीखें

विवरणतारीख
परीक्षा आयोजन (Group D)7-8 जनवरी व 2-9 फरवरी 2026
आंसर की जारी होने की तारीखफरवरी 2026
आंसर की डाउनलोड की अंतिम तिथि23 फरवरी 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि23 फरवरी 2026
आपत्ति शुल्क₹50 प्रति प्रश्न
कुल रिक्तियां32,348

तो दोस्तों, अब और इंतजार मत करिए। अभी जाइए, लॉगिन करिए और अपनी RRB Group D Answer Key की डाउनलोड करिए। रेलवे की यह नौकरी आपके जीवन को बदल सकती है।

यह भी पढ़े