RRB NTPC Graduate के लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! आज से चेक करें अपना एप्लीकेशन स्टेटस, जानें पूरी डिटेल
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार वो अपडेट दे दिया है जिसका लाखों युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।अब आप अपना RRB NTPC Graduate एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आपका फॉर्म एक्सेप्ट हुआ है या रिजेक्ट।

20 जनवरी 2026 यानी कल से रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC Graduate लेवल भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स का एप्लीकेशन स्टेटस ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। इस बार की भर्ती में कुल 5,810 पदों के लिए भारी संख्या में आवेदन आए थे, और अब उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनका फॉर्म स्वीकार किया गया है या फिर किसी वजह से खारिज कर दिया गया है।
ये वाकई एक अहम पल है क्योंकि इसी स्टेटस के आधार पर तय होगा कि आप आगे की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे या नहीं। तो देर किस बात की? चलिए जानते हैं कि आप अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC Graduate Application Status चेक करने का तरीका
अगर आप सोच रहे हैं कि ये प्रोसेस बहुत मुश्किल होगी, तो घबराइए बिल्कुल नहीं! बेहद आसान है ये पूरा प्रोसेस। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें और अपना ऍप्लिकेशन स्टेटस चेक करे।
- सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आप चाहें तो rrbapply.gov.in पर भी जा सकते हैं।
- होमपेज पर आपको ‘Login’ का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जो आपकी जन्म तिथि होती है) एंटर करें।
- जैसे ही आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर लेंगे, वहां आपको “Application Status” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- बस हो गया! अब आपकी स्क्रीन पर साफ-साफ दिखाई देगा कि आपका फॉर्म ‘Provisionally Accepted’ है या ‘Rejected’।
अगर बदकिस्मती से आपका आवेदन रिजेक्ट हो गया है, तो परेशान न हों। पोर्टल पर ही उसका पूरा कारण भी लिखा होगा। इससे आपको पता चल जाएगा कि आखिर गलती कहां हुई।
RRB NTPC Graduate में कितनी पोस्ट्स के लिए हो रही है भर्ती?
इस RRB NTPC Graduate भर्ती अभियान में भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन में ग्रेजुएट लेवल के कुल 5,810 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसमें सबसे ज्यादा 3,416 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर पोस्ट के लिए हैं। अगर आपकी दिलचस्पी ट्रेन ऑपरेशन और मैनेजमेंट में है, तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका है। उसके बाद जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पोस्ट के लिए 921 पद उपलब्ध हैं। अगर आपकी अकाउंट्स में अच्छी पकड़ है और टाइपिंग स्पीड भी ठीक-ठाक है, तो ये आपके लिए है।
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 638 पदों के साथ ये भी एक अच्छा ऑप्शन है। 615 पदों के लिए स्टेशन मास्टर की भर्ती होगी। ये एक जिम्मेदारी वाली और सम्मानजनक पोस्ट है। 161 पद चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर पोस्ट के लिए हैं। ट्रैफिक असिस्टेंट के लिए सबसे कम यानी 59 पद इस पोस्ट के लिए हैं।
अगर आपका RRB NTPC Graduate एप्लीकेशन एक्सेप्ट हो गया है, तो उसके बाद आपको पांच कठिन चरणों से गुजरना होगा। पहिले चरण में CBT-1 देनी होगी ये एक प्रारंभिक योग्यता परीक्षा है जो कंप्यूटर बेस्ड होगी। इसमें पास होना बेहद जरूरी है। उसके बाद दूसरे चरण में CBT-2 देनी होगी ये मुख्य परीक्षा होगी जो थोड़ी और मुश्किल होगी। इसकी तैयारी के लिए आपको मेहनत करनी होगी। तीसरे चरण में स्किल टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट होगा ये टेस्ट पोस्ट की जरूरत के हिसाब से होगा। कुछ पोस्ट्स के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा तो कुछ के लिए साइको टेस्ट। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।
RRB NTPC Graduate एडमिट कार्ड और परीक्षा
रेलवे बोर्ड ने साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड मिलेगा जिनके फॉर्म ‘प्रोविजनली एक्सेप्टेड’ हैं। परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही अलग से की जाएगी, इसलिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आमतौर पर परीक्षा से 10 दिन पहले ‘एग्जाम सिटी स्लिप’ जारी कर दी जाती है, जिसमें आपको पता चल जाता है कि आपका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा। और परीक्षा से करीब 4 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाता है।
यह भी पढ़े :- RRB Group D परीक्षा की तिथियों में बड़े बदलाव, कुछ केंद्रों की परीक्षा हुई रिशेड्यूल, जानें क्या है पूरा मामला
रेलवे में नौकरी पाना आज के समय में एक अच्छा मौका है। अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी, और तमाम सुविधाओं के साथ ये आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। तो अगर आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट हुआ है, तो पूरी मेहनत और लगन से तैयारी करें। और अगर किसी वजह से रिजेक्ट हो गया है, तो निराश न हों। आगे भी बहुत से मौके आएंगे।

