Samsung Galaxy S26 Ultra में दमदार फीचर्स, की लॉन्च डेट फिर टली, जानें नई तारीख
जिस Samsung Galaxy S26 Ultra का आप बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, उसकी लॉन्च डेट एक बार फिर से आगे बढ़ गई है। जी हां, अब आपको अपने पसंदीदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए पहले से ज्यादा इंतज़ार करना होगा। शुरुआत में सबको उम्मीद थी कि सैमसंग अपनी पुरानी परंपरा के मुताबिक जनवरी के बीच में Galaxy S26 सीरीज़ को लॉन्च कर देगा। लेकिन साउथ कोरिया की मशहूर योनहाप न्यूज़ एजेंसी ने इस हफ्ते जो रिपोर्ट छापी है, उसके अनुसार सैमसंग अब अपना Galaxy Unpacked इवेंट फरवरी 2026 में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित कर सकता है। खास बात यह है कि कंपनी 25 फरवरी को इस भव्य इवेंट का आयोजन कर सकती है।

पहले तो सैमसंग तीन नए मॉडल लाने वाला था इसमें Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 Edge जो एक स्लिम और पतला डिजाइन वाला फोन होता, और Galaxy S26 Pro। लेकिन Galaxy S25 Edge की कमजोर सेल्स ने कंपनी को सोचने पर मजबूर कर दिया। अब खबरें आ रही हैं कि Edge मॉडल को बंद किया जा सकता है और इसकी जगह Galaxy S26+ की वापसी होगी। यानी अब लाइनअप में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे।
Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में लॉन्च की तैयारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Bureau of Indian Standards (BIS) ने Galaxy S26+ की बैटरी को अप्रूवल दे दिया है। मॉडल नंबर SM-S946 वाले इस फोन की बैटरी को मंजूरी मिल चुकी है। इससे पहले BIS ने दूसरे Galaxy S26 मॉडल्स की बैटरी को भी हरी झंडी दे दी थी, जिनमें SM-S942 (Galaxy S26/Pro), SM-S947 (कैंसल हो चुका Galaxy S26 Edge), और SM-S948 (Galaxy S26 Ultra) शामिल हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra के दमदार स्पेसिफिकेशन्स
अगर लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S26 Ultra एक धांसू फोन होने वाला है। आइए जानते हैं इसके संभावित फीचर्स के बारे में
डिस्प्ले: इस मोबाइल में 6.9 इंच का बड़ा Dynamic AMOLED स्क्रीन मिलेगा जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3120 QHD+ होगा। 498 PPI के साथ तस्वीरें या विडिओज बेहद शार्प और क्लियर दिखेंगी। और खास बात यह है कि इसमें Samsung की AI-पावर्ड Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी होगा जो रोशनी को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करेगी।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। साथ में 12GB RAM और 256GB, 512GB या 1TB तक की स्टोरेज के ऑप्शन होंगे। FCC लिस्टिंग से भी इस Qualcomm चिपसेट की पुष्टि हुई है।
बैटरी और चार्जिंग: भले ही बैटरी पिछले मॉडेल्स की तरह 5,000mAh की ही रहेगी, लेकिन चार्जिंग स्पीड में जबरदस्त सुधार होगा। 60W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा: फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह फोन खास होने वाला है। 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, और एक अतिरिक्त 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा इस मोबाइल के साथ मिलेगा।
सॉफ्टवेयर: फोन के साथ Android 16 बेस्ड One UI 8.5 मिलने की संभावना है। डिजाइन की बात करें तो S26 Ultra में S25 Ultra जैसा ही बॉक्सी लुक बरकरार रहेगा।
भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत लगभग ₹1,34,999 के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि यह अनुमानित कीमत है और असली कीमत लॉन्च के समय ही पता चल सकती है।
लॉन्च डेट क्यों बदली?
मॉडल लाइनअप में बदलाव की वजह से Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च की तारीख भी प्रभावित हुई है। पहले मिड-जनवरी में लॉन्च होना था, फिर मिड-फरवरी की बात आई, और अब 25 फरवरी की तारीख सामने आई है। लेकिन सैमसंग के लिए यह डेट फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि इस तरह वह अपने नए फोन्स को Mobile World Congress (MWC) से पहले लॉन्च कर सकेगी, जो 2 मार्च से शुरू होता है।

