Stranger Things Season 5 Volume 3: आखरी एपिसोड की रिलज डेट और भारत में स्ट्रीमिंग के बारे में जाने डिटेल्स में
Stranger Things Season 5 Volume 3 : तीन साल का इंतजार खत्म हुआ और Netflix की सुपरहिट सीरीज Stranger Things अपने अंतिम सफर पर निकल चुकी है। सीजन 5 के Volume 1 और Volume 2 तो आ चुके हैं और फेमस भी हुए, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिरी एपिसोड कब आएगा? हॉकिन्स के नायकों और Vecna के बीच होने वाली जबरदस्त जंग को देखने के लिए फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है। अगर आप भी Eleven, Will, Mike और बाकी गैंग की आखिरी लड़ाई देखने के लिए बेताब हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। आइए जानते हैं कि कब रिलीज होगा Volume 3 और क्या है इसमें खास।

Stranger Things Season 5 Volume 3 में सिर्फ एक ही एपिसोड है, लेकिन यह एपिसोड पूरी सीरीज का सबसे लंबा और सबसे इमोशनल एपिसोड होने वाला है। इस आखिरी एपिसोड का टाइटल है “Chapter 8: The Rightside Up” और इसका रनटाइम पूरे 2 घंटे 8 मिनट का है। यह न सिर्फ सीजन 5 का सबसे लंबा एपिसोड है, बल्कि पूरी Stranger Things सीरीज के सबसे लंबे एपिसोड्स में से एक है। सीरीज के क्रिएटर्स Matt और Ross Duffer ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इतने लंबे रनटाइम से साफ है कि फैंस को जबरदस्त एक्शन, इमोशनल पलों और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे।
Ross Duffer ने इस हफ्ते Instagram पर आखिरी चार एपिसोड्स की रनटाइम शेयर की थी। उसीके ही अनुसार एपिसोड 5 Shock Jock 1 घंटा 8 मिनट का होगा, एपिसोड 6 Escape From Camazotz 1 घंटा 15 मिनट का होगा, एपिसोड 7 The Bridge 1 घंटा 6 मिनट होगा वही एपिसोड 8 The Rightside Up पूरे 2 घंटे 8 मिनट मिनिट का होगा।
यह भी पढ़े :- Avatar 3 : क्या सच में दिखेगा ‘अवतार 3’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आग राख का तांडव , जाने रिलीज डेट और रिव्यू
यह पहली बार है जब Stranger Things का कोई एपिसोड सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। Netflix ने ऐलान किया है कि Stranger Things Season 5 Volume 3 को अमेरिका और कनाडा के 350 से ज्यादा थिएटर्स में स्क्रीन किया जाएगा। 31 दिसंबर को थिएटर्स में इसकी स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी और फिर 1 जनवरी से यह Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। Duffer Brothers ने Netflix की Tudum को दिए एक बयान में कहा, “फैंस के साथ थिएटर में इस पल को अनुभव करना हमारी कहानी को खत्म करने का सबसे परफेक्ट तरीका लगता है।”
Stranger Things Season 5 Volume 3 Release Date
Netflix ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Stranger Things Season 5 Volume 3 अमेरिका में 31 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा। वहां यह अमेरिकन टाइम के मुताबीत रात 8 बजे पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा। भारतीय दर्शकों के लिए भी अच्छी खबर है क्यूंकी नेटफ्लिक्स पर यह फिनाले एपिसोड उसके बाद जल्द ही 1 जनवरी 2026 की सुबह 6:30 बजे पर देखानें को मिलेगा। तो नए साल की सुबह आप इस धमाकेदार क्लाइमेक्स का मजा ले सकते हैं।
Volume 2 में क्या हुआ था?
Stranger Things Season 5 Volume 2 क्रिसमस पर रिलीज हुआ और आते ही Netflix पर धूम मचा दी। Episode 7 में Will ने अपनी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा किया। उसकी शक्तियां अब Vecna के खिलाफ बड़े काम की साबित होने वाली हैं। वहीं Vecna ने बच्चों को कैद कर लिया है और अब Will और Eleven को मिलकर इस खतरनाक दुश्मन का सामना करना होगा। पूरा गैंग अपनी सबसे मुश्किल लड़ाई के लिए तैयार है।
Stranger Things Season 5 Volume 3 की कहानी 1987 के पतझड़ के मौसम में सेट है। Hawkins का पूरा ग्रुप अपनी अब तक की सबसे खतरनाक लड़ाई लड़ने वाला है वो भी Vecna जैसे शक्तिशाली विलेन के खिलाफ। फाइनल एपिसोड में इमोशनल रीयूनियन, चौंकाने वाले ट्विस्ट्स और फैंस को संतुष्ट करने वाला अंत देखने को मिलेगा। यह सीरीज जिस तरह 2016 में शुरू हुई थी, उसका सफर अब एक जबरदस्त क्लाइमेक्स के साथ खत्म होने वाला है।

