Thalapathy Vijay की आखिरी मूवी Jana Nayagan का ऑडिओ लॉन्च, फैंस का उमड़ा सैलाब

तमिल सुपरस्टार Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan का ऑडियो लॉन्च इवेंट रविवार को मलेशिया के नेशनल स्टेडियम बुकित जलील में धूमधाम से हुआ। इस भव्य कार्यक्रम को ‘थलपति थिरुविझा’ नाम दिया गया था, जो विजय के सिनेमा में तीन दशक के सफर का जश्न था। फैंस की भारी भीड़ और फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों ने इस इवेंट को यादगार बना दिया।

thalapathy vijay Jana Nayagan image
thalapathy vijay Jana Nayagan ( source- social media)

इवेंट में खास मेहमान के तौर पर फिल्ममेकर एटली भी पहुंचे, जिन्होंने thalapathy vijay के करियर को भाउक होके याद किया। एटली ने फिल्म इंडस्ट्री में विजय के योगदान को सलाम किया और उनके साथ काम करने का शुक्रिया अदा किया। दोनों ने पहले थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है। अपने भाषण में एटली ने विजय की ‘वन लास्ट टाइम’ वाली भूमिका पर बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि इस ‘वन लास्ट टाइम’ को कैसे परिभाषित करूं। मैं जिस विजय को जानता हूं, उन्होंने हर काम ऐसे किया है जैसे वो आखिरी बार हो। उन्होंने हर शॉट यह सोचकर दिया है कि यह आखिरी शॉट है, मुझे अपना बेस्ट देना है।”

जवान के डायरेक्टर ने विजय के पुराने किरदारों और मौजूदा परफॉर्मेंस के बीच तुलना करते हुए कहा, “वो ‘वन लास्ट टाइम’ IPS विजय कुमार था। वो ‘वन लास्ट टाइम’ थलपति वेट्री मारन था। वो ‘वन लास्ट टाइम’ रायप्पन था। और मुझे लगता है कि यह ‘वन लास्ट टाइम’ जन नायगन है।”

Thalapathy Vijay के आखिरी मूवी Jana Nayagan का संगीत लॉन्च

Jana Nayagan का ऑडियो लॉन्च इवेंट में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने लाइव ऑर्केस्ट्रा का नेतृत्व किया। विजय के पॉपुलर गानों की प्रस्तुति के साथ-साथ Jana Nayagan के नए रिलीज़ हुए ट्रैक्स भी परफॉर्म किए गए। इवेंट में विजय येसुदास, अनुराधा श्रीराम, हरिचरण, कृष, एस.पी. चरण, टिप्पू, श्वेता मोहन, योगी बी, एंड्रिया जेरेमिया और संजना दिवाकर कलमंजे समेत कई सिंगर्स ने परफॉर्म किया। फिल्म के कास्ट मेंबर्स के अलावा लोकेश कनगराज, नेल्सन दिलीपकुमार, एटली, नासिर और श्रीनाथ भी मौजूद रहे।

जो फैंस इंडिया और दुनिया भर में इवेंट में शख्सी तौर पर शामिल नहीं हो सके, उनके लिए जन नायगन का ऑडियो लॉन्च ZEE तमिल पर टेलीकास्ट किया गया और ZEE5 तमिल पर स्ट्रीम किया गया।

यह भी पढ़े :- Sarvam Maya Reviews : बॉक्स ऑफिस पर धूम! Nivin Pauly की ‘सर्वम माया’ ने तीन दिन में कमाए 12 करोड़ जाने हिन्दी में

H विनोथ के निर्देशन में बनी Jana Nayagan में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बाइजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नरेन और प्रियामणि अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर में विजय को नीली शर्ट और काली जींस में देखा गया था, जो उत्साही भीड़ के साथ सेल्फी लेते दिख रहे थे।

Jana Nayagan का निर्माण वेंकट के. नारायण ने KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। चूंकि यह विजय की राजनीति में पूर्णकालिक प्रवेश से पहले की आखिरी फिल्म है, इसलिए फैंस के बीच इसका उत्साह देखते ही बन रहा है। सिल्वर स्क्रीन पर विजय का यह आखिरी जलवा होगा, जो उनके करियर का एक अहम पड़ाव है।

यह भी पढ़े