अब UP Board के छात्रों को पढ़नी होगी ये खास किताब, 2026 से होगा लागू – जानिए पूरी डिटेल हिन्दी में

उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। UP Board यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक ऐसा फैसला लिया है जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नया मोड़ लेकर आने वाला है। अब सिर्फ किताबों में लिखी बातें रटना काफी नहीं होगा, बल्कि छात्रों को अपने हाथों से काम करना भी सीखना होगा।

UP Board students image
UP Board students ai generated image

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए वोकेशनल एजुकेशन यानी व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने का ऐलान किया है। ये नियम साल 2026 के नए शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगा। इसका मतलब है कि अब बच्चों को सिर्फ गणित, विज्ञान और अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि कुछ प्रैक्टिकल स्किल्स भी सीखनी होंगी जो उन्हें भविष्य में नौकरी दिलाने में मदद करेंगी।

UP Board ने क्यों लिया गया ये फैसला?

दरअसल, UP Board का ये कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत उठाया गया है। सरकार का मानना है कि सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है, छात्रों के पास असली हुनर भी होना चाहिए। आज के दौर में नौकरी पाना आसान नहीं है और ऐसे में अगर बच्चों के पास कोई खास स्किल हो, तो वे अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। UP Board का उद्देश्य साफ है -छात्रों को सिर्फ थ्योरी का ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे कौशल सिखाना जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ कमाने के काबिल भी बन सकें। अगर किसी कारण से कोई छात्र आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाता, तो भी उसके पास एक स्किल होगी जिससे वह अपनी आजीविका चला सकता है।

UP Board ने इसके लिए एक पूरा प्लान तैयार किया है। आइए समझते हैं कि आखिर ये व्यवस्था कैसे काम करेगी।

कक्षा 9वीं के लिए: जो बच्चे नौवीं क्लास में पढ़ेंगे, उन्हें अपनी नॉर्मल पढ़ाई के साथ-साथ एक वोकेशनल सब्जेक्ट भी चुनना होगा। ये विषय उनके कौशल विकास की नींव रखेगा। मतलब अब से नौवीं में दाखिला लेते ही बच्चों को ये सोचना होगा कि उन्हें कौन सी स्किल सीखनी है।

कक्षा 11वीं के लिए: इंटरमीडिएट यानी ग्यारहवीं क्लास में छात्र अपनी पसंद के हिसाब से किसी खास ट्रेड या कौशल का चुनाव कर सकेंगे। इससे उन्हें उस फील्ड में महारत हासिल करने का मौका मिलेगा। जैसे कोई बच्चा कंप्यूटर में दिलचस्पी रखता है तो वो आईटी से जुड़ा कोर्स ले सकता है।

छात्रों को कौन-कौन से ऑप्शन मिलेंगे?

UP Board ने वोकेशनल एजुकेशन के लिए कई दिलचस्प विकल्पों की लिस्ट बनाने की योजना बनाई है। इसमें आज के जमाने की जरूरतों को देखते हुए ये विषय शामिल किए जा सकते हैं। इसमे छात्रों को आईटी और डिजिटल साक्षरता के बारे में सिखाया जाएगा। आज का युग डिजिटल है। कंप्यूटर, कोडिंग, वेबसाइट बनाना ये सब सीखकर बच्चे टेक इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं।

इसके साथ स्वास्थ्य सेवा में से नर्सिंग, फर्स्ट एड, बेसिक मेडिकल नॉलेज भी दिया जाएगा इन चीजों की हमेशा डिमांड रहती है। हेल्थकेयर सेक्टर में जॉब की कभी कमी नहीं होती। कृषि और जैविक खेती उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। ऑर्गेनिक फार्मिंग, आधुनिक खेती के तरीके सीखकर बच्चे खेती को भी एक बिजनेस की तरह कर सकते हैं।

मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल वर्क ये ऐसे स्किल्स हैं जिनसे आप तुरंत पैसे कमा सकते हैं। और टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी में भी विकल्प दिया जाएगा जिससे होटल मैनेजमेंट, टूर गाइड ये फील्ड भी बहुत अच्छे करियर ऑप्शन देती है।

इन सभी विकल्पों का सबसे बड़ा फायदा यही है कि अगर कोई छात्र किसी वजह से कॉलेज नहीं जा पाता या आगे की पढ़ाई छोड़नी पड़ती है, तो भी उसके पास कमाने का एक जरिया होगा। वो अपना छोटा-मोटा काम शुरू कर सकता है या किसी कंपनी में जॉब पा सकता है।

अब सवाल उठता है कि क्या वोकेशनल सब्जेक्ट के नंबर भी गिने जाएंगे? तो जवाब है हां! UP Board ने साफ कर दिया है कि वोकेशनल सब्जेक्ट के अंक मार्कशीट में दर्ज होंगे। इसके लिए स्कूलों में स्पेशल लैब और वर्कशॉप भी बनाए जाएंगे ताकि बच्चे सिर्फ किताबों में न पढ़ें बल्कि असल में हाथ से काम करके सीखें। बोर्ड ने ग्रेडिंग और क्रेडिट सिस्टम में भी बदलाव करने की योजना बनाई है। इससे छात्रों का मूल्यांकन ज्यादा सही तरीके से हो सकेगा।

यह भी पढ़े :- UP Teacher Vacancy : UP में 1700 से ज्यादा शिक्षकों की भारती, आवेदन 15 डिसेंबर से शुरू होंगे

इतना बड़ा बदलाव लाने के लिए टीचर्स को भी तैयार करना होगा। UP Board इसके लिए शिक्षकों के लिए खास ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाएगा। इसके अलावा, बोर्ड अलग-अलग इंडस्ट्रीज और एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहा है। इसका फायदा ये होगा कि छात्रों को असली कार्य माहौल का अनुभव मिलेगा। जैसे अगर कोई बच्चा होटल मैनेजमेंट सीख रहा है, तो उसे किसी होटल में जाकर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिल सकती है।

कब से होगा लागू?

UP Board का यह पूरा सिस्टम 2026 के नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा। मतलब अभी से स्कूलों को, टीचर्स को और छात्रों को इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यूपी बोर्ड इस बीच सभी जरूरी इंतजाम करेगा लैब बनाना, टीचर्स को ट्रेन करना, सिलेबस तैयार करना आदि।

यह बदलाव यूपी की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय खोलने जा रहा है। अगर यह योजना सही तरीके से लागू हो गई, तो उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का भविष्य संवर सकता है। वे न सिर्फ शिक्षित होंगे बल्कि कुशल भी होंगे, और यही असली शिक्षा का मकसद है।

यह भी पढ़े