UP Lekhpal Recruitment 2026 : 8000 लेखपाल पदों पर भर्ती शुरू, यहा से करे अप्लाइ, जानें कैसे करें अप्लाई
UP Lekhpal Recruitment 2026 : उत्तरप्रदेश सरकार ने लेखपाल के लगभग 8000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है और आज यानी 29 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह खबर उन हजारों युवाओं के लिए जो सरकारी नोकरी के लिए जी जान लगाके मेहनत कर रहे है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व विभाग में लेखपाल के कुल 7994 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन खाली पदों को भरने के लिए है जो काफी समय से खाली पड़े हुए थे। लेकिन इस भर्ती की कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी आया है।
दरअसल, आयोग ने 16 दिसंबर को पहली बार UP Lekhpal Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था। लेकिन उसके बाद युवाओं और राजनीतिक दलों ने आरक्षण के आंकड़ों में गड़बड़ी की शिकायत की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए आरक्षण को दोबारा ठीक करने के निर्देश दिए। नतीजा यह रहा कि 26 दिसंबर को संशोधन करके नया नोटिफिकेशन जारी हुआ और अब सही आंकड़ों के साथ भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
UP Lekhpal Recruitment 2026 के लिए पद
UP Lekhpal Recruitment 2026 के संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7994 पदों में से विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के लिए पदों का बटवारा किया गया है। इसमे अनारक्षित यानि जनरल कॅटॅगरी के लिए 3205 पद है, अनुसूचित जाती (SC) के लिए 1697 पद आरक्षित रखे गए है, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 160 पद आरक्षित है, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 2158 आरक्षित पद रखे गए है वही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद आरक्षित है।
पहले वाले नोटिफिकेशन में अनारक्षित वर्ग के लिए 4165 पद थे जो अब घटाकर 3205 कर दिए गए हैं। वहीं, ओबीसी के पदों में बड़ा बदलाव हुआ है पहले 1441 पद थे जो अब बढ़कर 2158 हो गए हैं। एससी के पदों में भी इजाफा हुआ है 1446 से बढ़कर 1697 हो गए हैं।
पात्रता शर्ते
अगर आप इस UP Lekhpal Recruitment 2026 भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि आपको किन शर्तों को पूरा करना होगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करे तो आवेदन करने के लिए बहुत ज्यादा पढ़े लिखे होने की जरूरत नहीं है। बस आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी पास होने चाहिए। और आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) पास की हो। आपके पास PET का वैलिड स्कोरकार्ड होना बेहद जरूरी है। बिना PET स्कोर के आप इस भर्ती के लिए अप्लाई ही नहीं कर सकते। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग भी इसी PET स्कोर के आधार पर होगी।
UP Lekhpal Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें ?
इस UP Lekhpal Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बिल्कुल सीधी-सादी है। बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है आप खुद घर बैठ के आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाइए।
- होमपेज पर आपको ‘Candidate Registration’ का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक कीजिए।
- अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करिए।
- अब अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से भरिए। अपनी फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करना न भूलें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करिए। अगर लागू हो तो।
- सब कुछ पूरा होने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लीजिए।
UP Lekhpal Recruitment 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। आपके पास आवेदन करने के लिए एक महीने का समय है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2026 है। आखिरी तारीख का इंतजार बिल्कुल मत कीजिए। अक्सर देखा गया है कि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर बहुत भारी ट्रैफिक होता है और तकनीकी दिक्कतें भी आ सकती हैं।
लेखपाल के पदों पर चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। सबसे पहले PET स्कोर देखा जाएगा और उसके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे। इस मुख्य परीक्षा में आपके प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम चयन होगा।
इस भर्ती के पीछे एक दिलचस्प राजनीतिक कहानी भी है। जब पहली बार नोटिफिकेशन आया तो एनडीए की सहयोगी पार्टी सुभासपा के अध्यक्ष और पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। युवाओं ने भी इसका विरोध किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व परिषद ने दोबारा से पूरे मामले की समीक्षा की और फिर सही आंकड़ों के साथ संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया गया।
यह भी पढ़े :- BSF GD Constable Vacancy 2026 : BSF में 549 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास कर सकते है आवेदन
उत्तरप्रदेश के सरकारी परीक्षा की तयारी कर रहे युवायों के लिए UP Lekhpal Recruitment 2026 एक अच्छा अवसर है। इसमे लगभग 8000 पदों पर भर्ती होगी इसका मतलब है कि हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए और PET का स्कोरकार्ड तैयार रखिए। जरूरी दस्तावेज इकट्ठे कर लीजिए। और सबसे जरूरी बात जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन कर दीजिए।
आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर UP Lekhpal Recruitment 2026 के बारे में अपडेट चेक करते रहिए और किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़िए। यह भर्ती न सिर्फ आपके करियर की शुरुआत हो सकती है, बल्कि आपके परिवार और समाज की भलाई का जरिया भी बन सकती है।

