UP Teacher Vacancy : UP में 1700 से ज्यादा शिक्षकों की भारती, आवेदन 15 डिसेंबर से शुरू होंगे
उत्तर प्रदेश के हजारों बेरोजगार शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है क्यूंकी UP Teacher Vacancy के तहत राज्य के परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित के शिक्षक बनने का एक और मौका मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब 1700 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया है कि ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर से शुरू होंगे और 20 दिसंबर तक आवेदन चलेंगे। यानी सिर्फ 5-6 दिन का समय आवेदन के लिए मिलेगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को अभी से तैयार रहना होगा।
UP Teacher Vacancy यह भर्ती खास तौर पर उन 2593 उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 से पहले हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इन उम्मीदवारों ने पहले हुई 29334 सहायक अध्यापक भर्ती में हुए अन्याय में न्याय मांगा था। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इन सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे तय फॉर्मेट में अपनी जानकारी भरें।
UP Teacher Vacancy के बारे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला
देश की सबसे बड़ी अदालत यानि भारत की सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को एक अहम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि भर्ती में तय किए गए न्यूनतम कटऑफ से ज्यादा अंक पाने वाले सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाए, बशर्ते उन्होंने 31 दिसंबर 2019 से पहले अदालत में याचिका डाली हो।
कितने लोगों को मिल चुकी है मंजूरी?
इस भर्ती के लिए सन्माननिय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कुछ ही लोगों को इस वॅकंसी के लिए मंजूरी मिली है। सबसे पहले 30 अक्टूबर को 2048 याचिकाकर्ताओं की लिस्ट जारी हुई थी, लेकीन इसमें कुछ लोगों के नाम छूट गए थे उनसे ऑनलाइन शिकायाते मांगी गई थी। इसके बाद 545 और नामों को इस लिस्ट में जोड़ा गया। इस तरह कुल मिलाकर 2593 उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य स्तर पर मेरिट लिस्ट तयार होगी। जिलों में टीचरों के खाली पदों के हिसाब से उम्मीदवार को जिला आवंटन किया जाएगा। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद 30 दिसंबर तक स्कूलों में जॉइनिंग करनी होगी। उसके बाद 31 जनवरी 2026 तक दस्तावेजों की जांच पूरी हो जाएगी
UP Teacher Vacancy के लिए जिन उम्मीदवारों ने पहले याचिका दायर की थी, उन्हें अभी से अपने सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखनी चाहिए। क्योंकि आवेदन की विंडो बहुत छोटी है, इसलिए देर करना नुकसानदेह हो सकता है। यह भर्ती यूपी के शिक्षा क्षेत्र और बेरोजगार शिक्षकों दोनों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। सालों से लंबित इस मामले में आखिरकार न्याय मिलता दिख रहा है।

