UPMSP : यूपी बोर्ड ने 8000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों की लिस्ट की जारी, जाने आपका सेंटर कौनसा है

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि UPMSP ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर दी है। बोर्ड ने आखिरकार 2026 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार देर रात जारी इस लिस्ट में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

upmsp exam center list image
upmsp exam center list

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में जो लिस्ट बनी थी, उसमें काफी बदलाव हुए हैं। 30 नवंबर को जब पहली बार ऑनलाइन लिस्ट आई थी, तब सिर्फ 7,448 केंद्र थे। लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 8,033 हो गई है। यानी 585 नए केंद्र जोड़े गए हैं। UPMSP ने यह परीक्षा केंद्र स्कूल में ही तयार की है। इसमें 596 केंद्र सरकारी स्कूल में, 3,453 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में और 3,984 प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा केंद्र सेट किए है।

UPMSP बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, स्कूलों के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट से आपत्तियां मांगी गई थीं। प्रदेश के सभी 75 जिलों से कुल मिलाकर 8,000 से भी ज्यादा आपत्तियां आईं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में खास कमेटियां बनाईं। इन कमेटियों ने हर आपत्ति को ध्यान से देखा और फिर केंद्रों की संख्या तय की गई है।

अगर पिछले साल से तुलना करें तो इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में 107 की कमी आई है। 2024 में परीक्षा केंद्रों की संख्या 8,265 थी । 2025 में 8140 परीक्षा केंद्र थे और अब इस साल यानि 2026 में परीक्षा केंद्रों की संख्या 8,033 है। पिछले करीब दस सालों से यूपी बोर्ड ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए परीक्षा केंद्र तय कर रहा है। हालांकि हर साल आपत्तियों के बाद जिला स्तर पर कई सौ नए केंद्र जोड़े जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में करीब दो लाख की कमी आई है।

आंकड़ों को देखें तो शुरू में जो 910 सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया था, उनमें से 314 को हटा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूलों में केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई। इसके अलावा 31 सहायता प्राप्त कॉलेजों के केंद्र भी काट दिए गए। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी नोटिफिकेशन में कहा कि अपडेटेड लिस्ट को स्टूडेंट एलोकेशन डिटेल्स के साथ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया गया है।

अगर आपको नई लिस्ट में भी कोई दिक्कत है, तो घबराने की जरूरत नहीं। स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट 22 दिसंबर तक अपनी आपत्तियां या शिकायतें ऑनलाइन भेज सकते हैं। यह काम आप अपने स्कूल की आईडी के जरिए बोर्ड के पोर्टल upmsp.edu.in पर कर सकते हैं। साथ में सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स भी अटैच करने होंगे।

UPMSP Exam Center list 2026 pdf download :- click here

UPMSP के अनुसार कितने स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम?

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या काफी बड़ी है। इस साल 10वी की परीक्षा के लिए कुल 27,50,945 छात्रों ने आवेदन किया है। वही 12वी की परीक्षा देने के लिए कुल 24,79,352 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। दोनों परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2026 को शुरू होंगी।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि एडमिट कार्ड कब मिलेगा। बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को हॉल टिकट जारी करेगा। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले आते हैं। इस बार भी जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में हॉल टिकट मिलने की उम्मीद है।

थ्योरी एग्जाम से पहले 12वीं के स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। बोर्ड ने इसके लिए दो राउंड रखे हैं। इसमें पहला राउंड 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक होगा। वही दूसरा राउंड 29 और 30 जनवरी को होगा।

यह भी पढ़े