uppsc polytechnic lecturer recruitment image

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment 2025: 513 पॉलीटेक्निक लेक्चरर पदों पर बंपर भर्ती, पूरी जानकारी जानिए हिन्दी में

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment 2025: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए बड़ी और शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के पॉलीटेक्निक शिक्षा संस्थाओं में पढ़ाने का अच्छा अवसर दिया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के अंतर्गत लेक्चरर और और उसके समकक्ष पदों पर कुल 513 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। टेक्निकल एजुकेशन में अपना करियर बनाने के इच्छुक उमेदवार के लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन करने की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, इसलिए जल्दी करें और इस मौके को हाथ से न जाने दें। इस बारे मई और जानकारी के लिए आगे भी पढिए।

uppsc polytechnic lecturer recruitment image
uppsc polytechnic lecturer recruitment 2025

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment के लिए वैकेंसी और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इस बार UPPSC ने कुल 513 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के साथ-साथ आर्किटेक्चर, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे विभिन्न सब्जेक्ट्स के लेक्चरर के लिए भर्ती हो रही है।

महत्वपूर्ण तारीखें जो आपको याद रखनी हैं:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 2 जनवरी 2026
  • फीस जमा करने की आखरी डेट: 2 जनवरी 2026
  • फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख: 9 जनवरी 2026

जो भी युवा और युवती इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आखरी तारीख से पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment के लिए क्या होनी चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन?

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment के तहत बहुत पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इस लिए पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते है :

इंजीनियरिंग/टेक्निकल विषयों के लेक्चरर के पद लिए: कैंडिडेट के पास उस विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ बी.ई./बी.टेक. या इसके बराबर की डिग्री होना जरूरी है। कुछ पोस्ट के लिए मास्टर्स डिग्री भी अनिवार्य है।

साइंस और ह्यूमैनिटीज के लेक्चरर पद के लिए: जिन उमेदवारों ने नॉन-इंजीनियरिंग विषय (जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, गणित) से पढ़ाई की है, उन्हें अपने विषय में फर्स्ट क्लास के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) होने की जरूरत होगी।

उम्र की सीमा: आवेदन करने वाले की उम्र 1 जुलाई 2025 को 21 साल से 40 साल के बीच होनी आवश्यक है। आरक्षण श्रेणी के तहत (SC/ST/OBC) आने वाले कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी। इस की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखे।

यह भी पढ़े :- UP Homeguard Bharti 2025

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment के लिए सिलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी?

इस रिक्रूटमेंट के तहत लेक्चरर पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस तीन स्टेप में होगा। इसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

  1. पहला चरण – लिखित परीक्षा: यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेज है, इसमें परीक्षा के जरिए कैंडिडेट की नॉलेज टेस्ट की जाएगी।और पर्याप्त ज्ञान है या नहीं जाचा जाएगा ।
  2. दूसरा चरण – इंटरव्यू: जो भी उमेदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे , उन्हें 100 मार्क्स के इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
  3. तीसरा चरण – डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले कुल अंक को मिलाकर किया जाएगा। और उसके बाद मेरिट लिस्ट में आए उमेदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा ।

सैलरी की बात करें तो: तीनों चरणों में को पर करके सिलेक्ट हुए उमेदवारों को 7वें वित्त आयोग के अनुसार अच्छी-खासी सैलरी मिलेगी। शुरुआत में लगभग 56,100 रुपये से लेकर 57,700 रुपये प्रति महीने (पे लेवल 9A/10) तक सैलरी होगी। इसके अलावा सरकारी नौकरी के तमाम अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

UPPSC Polytechnic Lecturer के लाइ आवेदन कैसे करे?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए आपको UPPSC के आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाके आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान रखी हुई है। वेबसाइट के होम पेज के Recruitment कॅटॅगरी में जाके Apply विकल्प पर क्लिक करके आप आवेदन करना स्टार्ट कर सकते है।

How To Generate OTR Number (OTR नंबर कैसे बनाए?)

आवेदन करने के लिए आपके पास One Time Registration (OTR) नंबर होना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले आपको OTR नंबर बनाना होगा। OTR नंबर बनाने के लिए आपको इस वेबसाइट www.otr.pariksha.nic.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाके आप आसानी से OTR नंबर बना सकते है।

ध्यान दें: अप्लाई करने से पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट से पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। इससे आप यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं। देरी न करें, आज ही अप्लाई करें और सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौके का फायदा ले!

आधिकारिक नोटिफिकेशन:- UPPSC Polytechnic Lecturer Notification PDF

यह भी पढ़े