UPSC CAPF : सपनों का दरवाज़ा खुल गया! यूपीएससी ने निकाली बड़ी भर्ती, जानिए कब तक करना है आवेदन और क्या बदल गया नियमों में?
UPSC CAPF : अगर आप भी असिस्टेंट कमांडेंट की पोशाक पहनने का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए गोल्ड की तरह है। यूपीएससी ने हाल ही में सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 (UPSC CAPF) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 349 पद खाली हैं और ये मौका सिर्फ इसी साल का है।

20 फरवरी 2026 को ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और आपके पास आवेदन करने के लिए सिर्फ 20 दिन का समय बचा है। 12 मार्च 2026 तक आपको अपना आवेदन जमा कर देना है। बस ये ध्यान रखें कि एक बार आवेदन सबमिट करने के बाद आप उसमें कोई संशोधन नहीं कर सकते।
जानिए हर विभाग में कितनी जगह हैं
यूपीएससी ने इस UPSC CAPF भर्ती में बिभिन्न सीएपीएफ विभागों के लिए पद निकाले हैं। आइए देखते हैं कि कहाँ कितनी खाली जगह हैं:
बीएसएफ (Border Security Force) – 108, पद सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) – 106 पद, सीआईएसएफ (Central Industrial Security Force) – 70 पद, आईटीबीपी (Indo-Tibetan Border Police) – 12 पद, एसएसबी (Sashastra Seema Bal) – 53 पद
UPSC CAPF में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पद निकलना किसी के भी लिए खुशी की बात है। लेकिन अगर आप गंभीर हैं, तो आपको समय से आवेदन कर देना चाहिए।
UPSC CAPF की शैक्षणिक योग्यता
अगर आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट हैं चाहे आप साइंस, आर्ट्स, या कॉमर्स पास हों। तो आप UPSC CAPF के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हैं। यूपीएससी को आपकी स्ट्रीम से कोई मतलब नहीं है। बस डिग्री होनी चाहिए।
आपकी उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। लेकिन याद रखें, उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को की जाएगी। मतलब अगर आप 2 अगस्त 2001 से पहले पैदा हुए हैं और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं, तो आप सही उम्र में हैं।लेकिन अगर आप अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हैं, तो आपको 5 साल की छूट मिलेगी। अगर आप ओबीसी हैं, तो आपको 3 साल की छूट मिलेगी। मतलब आप ज्यादा उम्र तक आवेदन कर सकते हैं।
कद का नियम
इस बार सरकार UPSC CAPF के लिए ने कद के नियमों को कड़ा कर दिया है। अब आपकी ऊंचाई को कोई भी राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा।
पुरुषों के लिए:
- कम से कम 165 सेमी लंबाई
- 81 सेमी छाती
- 5 सेमी का फुलाव (छाती फुलाने पर)
महिलाओं के लिए:
- कम से कम 157 सेमी लंबाई
अगर आपकी ऊंचाई 164.9 सेमी है और जरूरत 165 सेमी है, तो आप अयोग्य माने जाएंगे। कई कोर्ट के मामलों के बाद यह कड़ा नियम लागू किया गया है। तो पहले से ही जान लीजिए कि आप मानदंड पूरा करते हैं या नहीं।
नियमों में क्या-क्या बदलाव हुए हैं? यहाँ जानिए सब
सरकार ने इस बार UPSC CAPF के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं, जो आपको जानना बहुत जरूरी है। पहले आपको हर बार “वन टाइम रजिस्ट्रेशन” (ओटीआर) करना पड़ता था। अब सरकार ने यूआरएन (Unique Registration Number) सिस्टम लाया है, जो आपकी पूरी जिंदगी के लिए वैध होगा। मतलब आप इसे बार-बार अलग-अलग भर्तियों के लिए यूज़ कर सकते हैं।
पहले आप फॉर्म जमा करने के बाद भी कुछ हिस्से को सुधार सकते थे। लेकिन अब नहीं। एक बार जब आप “फाइनल सबमिट” बटन दबा देंगे, तो आप कुछ भी नहीं बदल सकते। इसलिए फॉर्म भरते समय बहुत सावधानी बरतें।
पहले आप अपने पास से कोई भी पुरानी फोटो अपलोड कर सकते थे। अब सरकार ने लाइव फोटो कैप्चर करने का नियम लागू किया है। यानी आवेदन भरते समय आपको अपना लाइव फोटो लेना होगा। ये नियम यकीनी बनाता है कि फॉर्म में आपकी असली तस्वीर हो। अब आपको सफेद कागज पर काले पेन से तीन बार हस्ताक्षर करके उसका स्कैन अपलोड करना होगा। पहले शायद यह नियम इतना कड़ा नहीं था।
सरकार ने UPSC CAPF परीक्षा केंद्रों की संख्या 47 से बढ़ाकर 57 कर दी है। दिल्ली एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद), भुवनेश्वर, और इंदौर जैसे 10 नए केंद्र जोड़े गए हैं। ये बदलाव अच्छा है क्योंकि अब आपको अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देने का मौका मिल सकता है।
UPSC CAPF परीक्षा की जगह पर अब हर उम्मीदवार का फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) किया जाएगा। ये यकीनी बनाता है कि परीक्षा में केवल सही व्यक्ति ही बैठे। शारीरिक परीक्षा के दौरान लॉन्ग जंप में एक नया नियम जोड़ा गया है। अगर आपके शरीर का कोई भी हिस्सा शुरुआती या खत्म होने वाली लाइन को छूता है, तो आप सीधे अयोग्य माने जाएंगे। कोई सहानुभूति नहीं, कोई दूसरा मौका नहीं।
पहले इसे “पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम” कहते थे। अब इसका नाम बदलकर “प्रतिभा सेतु” कर दिया गया है। इस स्कीम के माध्यम से वे उम्मीदवार जो इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन सफल नहीं हो सके, उन्हें निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी के मौके दिए जाते हैं। अगर आप अपनी जानकारी शेयर करने के लिए सहमत हैं, तो आपकी डिटेल्स अन्य संस्थाओं को दी जाएगी।
अब बात करते हैं परीक्षा पैटर्न और तैयारी के बारे में
UPSC CAPF के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को होगी। ये अभी 5 महीने बाद है, इसलिए आप अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए।
परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1: जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस (250 अंक) यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर है। मतलब आपको बहुविकल्पीय सवालों का जवाब देना होगा। और पेपर-2: जनरल स्टडीज, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन (200 अंक) यह एक वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर है। यानी आपको खुद से लिखकर जवाब देने होंगे।
पहले पेपर में गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग है। हर गलत जवाब के लिए आपके एक तिहाई अंक काट दिए जाएंगे।
चयन की प्रक्रिया – तीन स्टेप
पहला स्टेप: लिखित परीक्षा सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें पास होना जरूरी है।
दूसरा स्टेप: शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) जो लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे, उन्हें शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
तीसरा स्टेप: इंटरव्यू पीईटी पास करने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 150 अंकों का होगा।
अंतिम चयन: आपका चयन लिखित परीक्षा के अंकों और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा।
शारीरिक परीक्षा (पीईटी) – क्या-क्या करना होगा?
UPSC CAPF के लिए शारीरिक परीक्षा दोनों लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग मानदंड हैं।
पुरुषों के लिए:
100 मीटर की दौड़ – 16 सेकंड में पूरी करनी होगी, 800 मीटर की दौड़ – 3 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी ,लॉन्ग जंप – 3.5 मीटर की दूरी (आपको 3 मौके दिए जाएंगे), शॉटपुट – 7.26 किलोग्राम का वजन 4.5 मीटर की दूरी तक फेंकना होगा (3 मौके दिए जाएंगे)
महिलाओं के लिए:
100 मीटर की दौड़ – 18 सेकंड में पूरी करनी होगी 800 मीटर की दौड़ – 4 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी लॉन्ग जंप – 3 मीटर की दूरी (3 मौके दिए जाएंगे)
ये सब परीक्षाएं आपकी फिटनेस, ताकत और सहनशक्ति को परखती हैं।
आवेदन शुल्क – कौन देंगे और कौन नहीं?
UPSC CAPF भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, लेकिन सभी को देना नहीं है। महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाती यानि एससी और अनुसूचित जनजाति यानि एसटी के उमेदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। बाकी सब को 200 रुपये देने होंगे। आप एसबीआई में, या फिर वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, या एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग से भुगतान कर सकते हैं।
यह भी देखे :- JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन खत्म होने वाली है, जानें पूरी डिटेल
अगर आप इस मौके को हाथ से निकालते हैं, तो अगली भर्ती के लिए और भी लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। तो देर न करते हुए, आज ही अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करिए। आपकी मेहनत आपको जरूर असिस्टेंट कमांडेंट की पोशाक पहनने का दिन दिखाएगी।

