UPSC Interview Schedule 2025

UPSC Interview Schedule 2025 जारी: 8 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे इंटरव्यू, जानें पूरी जानकारी हिन्दी में

Union Public Service Commission (UPSC) ने Civil Services (Main) Examination 2025 का रिजल्ट लगने के बाद अब UPSC Interview Schedule 2025 अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। UPSC ने 02 दिसंबर 2025 को जारी किए हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया है Civil Services की Personality Test (Interview) की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

इस दौरान कुल 649 उम्मीदवारों के इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ यूपीएससी ने बताया है की किसी भी प्रकार इंटरव्यू की तिथियाँ बदली नहीं जाएगी।

UPSC देश की सबसे बड़ी और सनमानित परीक्षा है। इस इंटरव्हु शेड्यूल के बारे में और यूपीएससी परीक्षा के बारे में अधिक जानने के लिए आगे भी पढ़े।

UPSC Interview Schedule 2025
UPSC Interview Schedule 2025

UPSC Interview Schedule 2025: प्रमुख तिथियां और जानकारी

UPSC Interview Schedule 2025 के अनुसार इस पहले चरण में कुल 649 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। यह सिविल सेवा परीक्षा का आखरी और महत्वपूर्ण चरण होता है, जहां उम्मीदवारों को सीधे UPSC के सदस्यों के सामने अपने व्यक्तित्व, ज्ञान और प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन करना होता है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • इंटरव्यू शुरू होने की तिथि: 8 दिसंबर 2025
  • इंटरव्यू खतम होने की तिथि : 19 दिसंबर 2025
  • कुल उम्मीदवार (पहला समूह): 649
  • Forenoon Session रिपोर्टिंग: सुबह 9:00 बजे
  • Afternoon Session रिपोर्टिंग: दोपहर 1:00 बजे

UPSC ने बताया है उसके अनुसार पहले चरण में केवल 649 उमेदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। और अगले चरण का शेड्यूल आयोग जल्द ही जारी करेगा।

e-Summon Letter कैसे डाउनलोड करें?

UPSC Interview Schedule 2025 के लिए बुलाए पहले चरण के 649 सभी उम्मीदवारों को अपना e-Summon Letter डाउनलोड करना अनिवार्य है। यह पत्र इंटरव्यू में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

डाउनलोड लिंक:

उम्मीदवार इन आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालके e-Summon Letter डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान है।

यह भी पढ़ो : SSC GD Constable 2026: योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी

UPSC Interview 2025 : यात्रा भत्ता (TA) के नियम

UPSC इंटरव्यू के लिए आने वाले उमेदवारों को Travelling Allowance (TA) भी देती है। आयोग ने अपने नोटिस में Travelling Allowance (TA) से संबंधित महत्वपूर्ण बाते भी बताई है । यदि उम्मीदवार इंटरव्यू देने आ रहे हैं, तो उन्हें:

  • केवल Second/Sleeper Class ट्रेन (Mail/Express) का किराया ही रिफंड किया जाएगा।
  • यदि उम्मीदवार किसी अन्य मोड/क्लास से यात्रा करते हैं,
  • तो यात्रा भत्ता (TA)उसी समय लागू Second/Sleeper क्लास के आधार पर ही दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को अपना यात्रा भत्ता (TA) क्लेम फॉर्म और दोनों तरफ की यात्रा टिकटों की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।

यात्रा भत्ता (TA) फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप दिए गए लिंक पे जा कर Travelling Allowance फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

https://www.upsc.gov.in/forms-downloads

UPSC Interview 2025 में क्या पूछा जाता है?

UPSC Interview Schedule 2025 के तहत होने वाला इंटेरव्यू कुल 275 अंकों का होता है, जिसके अंक अंतिम मेरिट में जुड़ाए जाते है । इंटरव्यू में मुख्यतः निम्नलिखित पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है:

  • व्यक्तित्व और चरित्र: उम्मीदवार की ईमानदारी, नैतिकता और मानसिक संतुलन का परीक्षण किया जाता है।
  • बौद्धिक क्षमता: तार्किक सोच,समस्या समाधान, क्रिटिकल परिस्थिति में निर्णय क्षमता का परीक्षण किया जाता है।
  • समसामयिक ज्ञान: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की समझ
  • संचार कौशल: विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता
  • प्रशासनिक दृष्टिकोण: नेतृत्व और निर्णय लेने की योग्यता

निष्कर्ष

UPSC द्वारा जारी UPSC Interview Schedule 2025 के अनुसार इंटरव्यू 8 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित होंगे। आयोग ने उमेदवारों के रोल नंबर के शेड्यूल जारी किया है। इसके साथ UPSC ने स्पष्ट कर दिया है कि इंटरव्यू की तिथि और समय में कोई बदलाव नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवार अपने सत्र के अनुसार अवश्यक तयारी कर लें।

आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, और समय पर तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ इस अंतिम परीक्षा का सामना करें।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से UPSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

यह भी पढ़े