UPSC NDA I 2026 image

बड़ी खबर! UPSC NDA I 2026 परीक्षा की तारीख जारी, 394 पदों के लिए होगा सेलेक्शन – जानें पूरा शेड्यूल

अगर आप भी सेना में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आखिरकार UPSC NDA और नौसेना अकादमी (Naval Academy) की पहली परीक्षा 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है।

UPSC NDA I 2026 image
UPSC NDA I 2026 ( source- instagram)

UPSC ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि UPSC NDA और NA की पहली परीक्षा 2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को रविवार के दिन किया जाएगा। यह परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसमें दो अलग पेपर होंगे। तो दोस्तों, अगर आपने अभी तक अपनी तैयारी शुरू नहीं की है, तो अब समय आ गया है कि आप पूरी मेहनत से पढ़ाई में जुट जाएं।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UPSC NDA I 2026 परीक्षा का पूरा टाइम टेबल – यहां जानें दोनों शिफ्ट का समय

UPSC NDA I 2026 की परीक्षा दो पेपर में बंटी हुई है और दोनों का अपना अलग समय निर्धारित किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन सा पेपर कब होगा:

पहला पेपर: गणित (Mathematics)

  • विषय कोड: 01
  • समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

दूसरा पेपर: सामान्य योग्यता परीक्षण (General Ability Test)

  • विषय कोड: 02
  • समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
  • अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

तो जैसा कि आप देख सकते हैं, दोनों पेपरों के बीच में आपको 1.5 घंटे का ब्रेक मिलेगा। इस समय का सदुपयोग करें और दूसरे पेपर के लिए खुद को तैयार रखें।

अब सवाल यह उठता है कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा? तो दोस्तों, UPSC की तरफ से एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही upsc.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। आमतौर पर UPSC परीक्षा से 2-3 हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इसलिए आपको नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। एडमिट कार्ड के बिना आप परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं ले सकते, इसलिए जैसे ही एडमिट कार्ड आए, उसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें।

394 पदों पर होगी भर्ती

इस बार UPSC NDA और NA की भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 394 पदों पर युवाओं को नियुक्त किया जाएगा। यह संख्या काफी अच्छी है और सभी तीनों सेनाओं – थल सेना, नौसेना और वायु सेना में पद उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा पद आर्मी (थल सेना) में कुल 208 पद है। इसमें 10 पद महिलाओं के लिए रखे गए है। नेवी (नौसेना) में कुल 42 पद है। उसमें 5 पद महिलाओं के लिए रिजर्व है।

वही वायु सेना में तीन अलग-अलग कैटेगरी में पद हैं। 1. फ्लाइंग ब्रांच के लिए 92 पद है उसमे 2 पद महिलाओं के लिए, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए 18 पद उसमे 2 पद महिलाओं के लिए। ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) के लिए 10 पद रखे गए है।

एक खास बात यह है कि इस बार सभी कैटेगरी में महिला उम्मीदवारों के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं। यह भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है। अगर आप एक महिला उम्मीदवार हैं और देश की सेवा करने का जज्बा रखती हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है।

एग्जाम शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप शेड्यूल डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज खुलने के बाद, आपको ‘What’s New’ सेक्शन में जाना है।
  3. यहां आपको ‘Examination Time Table: National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2026’ नाम का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर परीक्षा का पूरा शेड्यूल खुल जाएगा।
  5. अब इसे ध्यान से पढ़ें और अपनी सुविधा के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।

यह भी पढ़े :- Agniveer के लिए सेना का सख्त फैसला, शादी की तो गई नौकरी! जानिए क्या है पूरा मामला

यह थी UPSC NDA I 2026 परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी। 12 अप्रैल 2026 की तारीख को अपने कैलेंडर में मार्क कर लें और पूरी मेहनत से तैयारी शुरू कर दें। यह आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण मौका है जो आपको देश की सेवा करने का अवसर देगा। अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करते रहें। वहां आपको एडमिट कार्ड, परीक्षा से जुड़े अपडेट्स और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलती रहेंगी।

यह भी पढ़े