Ek Deewane Ki Deewaniyat : बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब OTT पर धूम मचाएगी ये फिल्म, जानें कब और कहां देखें!

अगर आपने ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ मूवी थेटर में जाकर नहीं देखि है या किसी कारण से नहीं देख पाए हो। तो अब आपके लिए खुशखबरी है क्यूंकी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और अब ये आपके घर की स्क्रीन पर आने वाली है। जी हां यब यह फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है और आप इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं।

Ek Deewane Ki Deewaniyat
Ek Deewane Ki Deewaniyat (source- social media)

इस साल 21 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने सबको चौंका दिया। फिल्म का क्लैश आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ से हुआ था, जो मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स की एक बड़ी फिल्म थी। लेकिन इसके बावजूद हर्षवर्धन और सोनम की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं, लेकिन हिट म्यूजिक और इमोशनल स्टोरीलाइन की वजह से ये फिल्म धीरे-धीरे लोगों के बीच पॉपुलर होती गई। वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म को एक सरप्राइज हिट बना दिया।

‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर सभी हैरान रह गए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 110 से 112 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। भारत में नेट कलेक्शन 79 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, ओवरसीज मार्केट से भी फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये जोड़े। फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये बताया जाता है, और इस हिसाब से देखें तो ये फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई है। साल 2025 की ये 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जो किसी भी निर्माता के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT पर कब और कहां देखें?

अब सबसे इंपॉर्टेंट सवाल आप Ek Deewane Ki Deewaniyat फिल्म को OTT पर कब और कहां देख सकते हैं? तो बता दें कि ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ दिसंबर 2025 से zee5 पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आप zee5 के सब्सक्राइबर हैं तो आज से ही इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। थिएटर में जो लोग इसे देखने से रह गए थे, उनके लिए ये फिरसे देखने का मौका है। अब आप अपने घर पर, अपने सोफे पर आराम से बैठकर, अपनी फेवरेट स्नैक्स के साथ इस इमोशनल रोमांटिक ड्रामा को एन्जॉय कर सकते हैं।

‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं है बल्कि ये फिल्म प्यार और जुनून के बीच की बारीक रेखा को दिखाती है। कहानी विक्रमादित्य भोंसले नाम के एक पावरफुल पॉलिटिशियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका रोल हर्षवर्धन राणे ने निभाया है। दूसरी तरफ अदा रंधावा का किरदार है, जिसे सोनम बाजवा ने बखूबी निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गहरा प्यार कभी-कभी ऑब्सेशन में बदल जाता है। जो रोमांस की शुरुआत होती है, वो धीरे-धीरे इमोशनल ऑब्सेशन में तब्दील हो जाती है और दोनों की जिंदगी की दिशा ही बदल देती है। फिल्म में टॉक्सिक लव, पोजेसिवनेस, दिल टूटने जैसे इमोशनल एलिमेंट्स को बहुत अच्छे से दिखाया गया है।

फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है, जो अपनी यूनीक स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस रोमांटिक ड्रामा की कहानी मुश्ताक शेख के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म को देसी मूवीज फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। लीड रोल्स में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा फिल्म में कई टैलेंटेड एक्टर्स ने अहम किरदार निभाए हैं। शाद रंधावा संजय के रोल में, राजेश खेड़ा रहेजा के रोल में, अनंत नारायण महादेवन मिस्टर रंधावा के रोल में और सचिन खेड़ेकर ने भी इंपॉर्टेंट रोल प्ले किया है।

वैसे तो फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन ऑडियंस ने इसे खूब पसंद किया। खासकर युवा दर्शकों ने इस फिल्म को काफी सराहा। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई। दोनों ने अपने किरदारों में पूरी तरह से डूबकर एक्टिंग की। फिल्म की स्टोरी इतनी रिलेटेबल है कि कई लोग खुद को इन किरदारों से कनेक्ट कर पाए। प्यार में पागलपन, ऑब्सेशन, और इमोशनल टर्मॉयल जैसे विषयों को बहुत ही सेंसिटिव तरीके से हैंडल किया गया है।

यह भी पढ़े :- Raat Akeli Hai 2 : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मर्डर मिस्ट्री एक धमाकेदार मूवी, जाने इस थ्रीलर मूवी के बारे में, क्यूँ है खास

फिल्म के OTT पर आने की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही बनती है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि वो थिएटर में देखने से चूक गए थे और अब OTT पर जरूर देखेंगे। अगर आप इस वीकेंड कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। ZEE5 पर 26 दिसंबर से उपलब्ध इस फिल्म में इमोशन, ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस – सब कुछ है।

बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ की कमाई करने वाली Ek Deewane Ki Deewaniyat फिल्म साबित करती है कि अच्छी कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस हमेशा दर्शकों तक पहुंचती है। तो देर किस बात की? आज ही अपना zee5 खोलिए और इस शानदार फिल्म का मजा लीजिए!

यह भी पढ़े