CGPSC ने जारी किए 341 पदों के एडमिट कार्ड, जल्दी से करे इस लिंक से डाउनलोड, जाने पूरी प्रोसेस
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन यानी CGPSC ने सुबेदार, सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 341 पदों के लिए हो रही है, और इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) भी ली जाएगा।

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य के अलग-अलग जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं ताकि सभी उम्मीदवारों को सुविधा हो सके। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PST) का आयोजन सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में होगा। यह पूरी प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू होकर 6 फरवरी 2026 तक चलेगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। ध्यान रहे कि लेट आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए समय से पहले पहुंचना बेहद जरूरी है। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट सुबह 8 बजे से शुरू होगा, तो इस बात का पूरा ध्यान रखें और समय पर पहुंचें।
इस भर्ती में कितने पद हैं?
इस बार CGPSC के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कुल 341 पदों पर भर्ती होनी है। ये पद सुबेदार, सब-इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर के हैं। राज्य युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है पुलिस विभाग में अपना करियर बनाने का। चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट शामिल हैं। जो उम्मीदवार इन दोनों चरणों में सफल होंगे, वे अगली प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ेंगे। इसलिए हर चरण को गंभीरता से लें और अच्छी तैयारी करे
जब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करें तो सबसे पहले उस पर लिखी हुई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें। एडमिट कार्ड पर आपका नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, कैटेगरी और जन्मतिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी। इसके अलावा आपकी फोटो और सिग्नेचर भी एडमिट कार्ड पर छपे होंगे। अगर किसी भी डिटेल में कोई गलती है तो तुरंत CGPSC के अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम भी एडमिट कार्ड पर साफ-साफ लिखा होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आयोग किसी भी उम्मीदवार को डाक या व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजता है। सभी को खुद ही वेबसाइट से डाउनलोड करना होता है।
एग्जाम सेंटर पर एंट्री पाने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना अनिवार्य है। सबसे पहली और जरूरी चीज है एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी। ध्यान रहे कि मोबाइल में एडमिट कार्ड दिखाने से काम नहीं चलेगा, हार्ड कॉपी होना जरूरी है।इसके अलावा आपके पास एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी होना चाहिए। इसमें आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी एक ले जा सकते हैं। बिना इन दोनों डॉक्यूमेंट्स के आपको परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया जाएगा, चाहे कुछ भी हो जाए। इसलिए इन चीजों को लेकर कोई लापरवाही न बरतें।
CGPSC एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपने भी इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है तो सबसे पहले CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस बिल्कुल सिंपल है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in को ओपन करें। वेबसाइट के होमपेज पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। यहां आपको ‘Admit Card/Interview/DV-PET’ से जुड़ा एक लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Police Recruitment – DV/PST Admit Card’ का ऑप्शन दिखेगा, उसे सेलेक्ट करें। अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर और अपनी जन्मतिथि एंटर करनी होगी। सही डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अब बस इसे डाउनलोड कर लें और एडमिट कार्ड की प्रिन्ट निकालकर रखे।
यह भी पढ़ें :- RRB Group D Recruitment में होगी बम्पर भर्ती, 22 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, लेकिन मचा है बवाल, जाने क्या है पूरा मामला
उम्मीदवारों को नियमित रूप से CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in को चेक करते रहना चाहिए। कई बार परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी या बदलाव की सूचना वेबसाइट पर अपडेट की जाती है। अगर आप रेगुलर वेबसाइट चेक करेंगे तो किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से चूकेंगे नहीं।
अगर आपने भी CGPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो अभी तुरंत जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। समय पर तैयारी करें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स की व्यवस्था करें और परीक्षा के दिन पूरे आत्मविश्वास के साथ सेंटर पर पहुंचें। यह आपके करियर का एक अहम मौका है, इसे हाथ से न जाने दें। छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी पाना आपके सपने को हकीकत में बदल सकता है।

